अवैध खनन करते 4 वाहन पकड़े

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरीपार के भंगानी में वन विभाग की टीम ने 4 अवैध खनन के मामले पकड़े हैं। इनमें दो वाहन पड़ोसी राज्यों से किल्लोड़ क्षेत्र में पहुंचे थे। दो ट्रेक्टर चालकों को 20 हजार जुर्माना किया है, जबकि उत्तराखंड से पहुंचे वाहन संचालकों को बुलाया गया है। एक, अन्य मामले में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी है। पिकअप संचालक को भी 13 हजार जुर्माना किया है।
वन विभाग भंगानी क्षेत्र आरओ अतुल चौधरी, बीओ करन चौधरी, बीए राजपुर ओम प्रकाश, वन रक्षक मोहन सिंह, बलबीर सिंह और हरी सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की है। टीम ने किल्लौड़ और यमुना नदी क्षेत्र से 4 वाहन दबोचे हैं। इनमें दो ट्रैक्टर खोड़ोंवाला पुरुवाला में पकड़े हैं। यमुना नदी क्षेत्र से अवैध रेत बजरी लेकर ट्रैक्टर भागे थे। टीम ने पीछी कर दोनों सेे 10-10 हजार जुर्माना वसूला गया है। उत्तराखंड के दो वाहनों यूके 15सीए 2368 और एचआर 5834 को किल्लोड़ में अवैध खनन करते दबोचा। इन दोनों वाहनों के संचालकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी की जा रही है। अवैध पत्थर और रेत बजरी से लदे दोनों वाहनों को पुरुवाला वन थाना पहुंचाया गया है। एक अन्य मामले में वन विभाग की टीम ने पिकअप को पकड़ा। इसमें कोकाट (शोख्ता) लकड़ी भरी थी। लकड़ी भर कर किल्लोड़ से पांवटा की तरफ लाया जा रहा था। इस दौरान लकड़ी बारे आवश्यक कागजात मांगे गए, लेकिन वाहन चालक कोई दस्तावेज न दिखा सके। इसके बाद अवैध लकड़ी से भरे वाहन को कब्जें में ले लिया गया।
उधर, आरओ भंगानी अतुल चौधरी ने पुष्टि की है। आरओ ने बताया कि यमुना नदी से अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर संचालकों को 10-10 जुर्माना राशि वसूली गई है। दो वाहन किल्लोड़ में अवैध खनन करते पकड़े गए है। ये वाहन पड़ोसी राज्य उतराखंड व उतर प्रदेश से पहुंचे थे। इनकों कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। जबकी अवैध लकड़ी मामले में वाहन संचालक से 13000 राशि जुर्माना वसूली है।

Related posts