रोका जाएगा बेतरतीब भवन निर्माण : सुधीर

शिमला : शहरी विकास, नगर नियोजन व आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अब बेतरतीब ढंग से भवन निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला में अनियोजित ढंग से बने भवनों को नियमित करने के लिए वन टाइम सैटलमैंट पॉलिसी पर निर्णय गुण-दोष के आधार पर लिया जाएगा। समरहिल में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में शहरीकरण को बढ़ावा मिल रहा है उसे देखते हुए भविष्य की योजनाएं सोच-समझ कर…

Read More

जोश में होश गंवाया तो सीधे हवालात

शिमला। नए साल के जश्न में जोश के साथ होश गंवा बैठे तो सीधे हवालात पहुंच जाओगे। पुलिस का पहरा रात दो बजे तक चलेगा। शहर को सुरक्षा के मद्देनजर नौ सेक्टरों में बांट दिया गया है। नववर्ष को लेकर शिमला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। थानों और चौकियों में मौजूद स्टाफ के अलावा करीब 300 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त अलग से सीटीओ के पास रिजर्व रखी गई है। किसी तरह की अप्रिय सूचना मिलने पर क्विक रियेक्शन टीम पुलिस कंट्रोल…

Read More

मुख्यमंत्री से होगी अफसरों की शिकायत

शिमला। साहब आजकल छुट्टी पर हैं… मेरे पास तो एडिशन चार्ज है… साहब से पूछ कर स्टेटस बताएंगे… मैने तो अभी ज्वाइन किया ही है। जिला परिषद की बैठक में सदस्यों को उनके सवालों के जवाब कुछ इस तरह दिए गए। एक के बाद एक जब कई अधिकारी बैठक से नदारद पाए गए तो जिला परिषद अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने अधिकारियों की लापरवाही की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को करने की बात कह डाली। बैठक में मौजूद अतिरिक्त उपायुक्त बलवीर चंद बड़ालिया ने भी जिला परिषद की बैठक से…

Read More

उपचुनाव में प्रतिभा को मिले टिकट : कांग्रेस

रामपुर बुशहर। मंडी संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को चुनावी दंगल में उतारने की मांग की गई है। कुल्लू कांग्रेस ने प्रतिभा को इस सीट के लिए सशक्त उम्मीदवार बताया है। कुल्लू जिला कांग्रेस के प्रवक्ता दिलसुख ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा ने पिछले कार्यकाल में पूरे संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को संसद में प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि आज यदि रोहतांग टनल का कार्य जोर शोर से चला है तो इसका श्रेय उन्हें जाता है। प्रतिभा को उम्मीदवार बनाने को लेकर जिले के कांग्रेसी पूरी…

Read More

आत्मरक्षा के लिए निपुण रहें किशोरियां : डीएसपी

रोहड़ू। डीएसपी राज कुमार चंदेल ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए किशोरियों को निपुण होने की जरूरत है। सामज के निर्माण में महिला का विशेष योगदान रहता है। शनिवार को पुलिस थाना रोहड़ू में किशोरी शक्ति योजना के तहत छात्राओं को जागरूक करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। किशोरी शक्ति योजना के तहत आयोजित शिविर में डीएसपी राज कुमार चंदेल के छात्राओं को बताया कि महिला का घरेलू हिंसा और समाज में फैल रहे नशे को रोकने के लिए विशेष सहयोग रहता है। इस दौरान उन्होंने बताया कि…

Read More

अधिकारियों को बताए आपदा से बचने के गुर

ज्यूरी (शिमला)। झाकड़ी परियोजना परिसर में आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम केआर सेहजल ने प्रोजेक्ट के अधिकारियों, आर्मी, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और पुलिस अधिकारियों को आपदा प्रबंधन से निपटने के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। एसडीएम ने बताया कि हमें कोशिश करनी चाहिए कि आपदा आने से पहले ही सतर्क रहें। आपदा के प्रति हमें जागरूक होना जरूरी है। हमें मकान बनाते समय सही जगह का चयन करना चाहिए। मकान बनाते समय उसके डिजाइन तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। आपदा से निपटने…

Read More

सरकार जिसे मान्यता देगी, उसका साथ देंगे

रामपुर बुशहर। यहां के कर्मचारियों ने गुटबाजी में न पड़ते हुए ऐसे संगठन को समर्थन देने का ऐलान किया है जिससे सरकार मान्यता देगी। शुक्रवार शाम को रामपुर में हुई अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की रामपुर इकाई की बैठक में कर्मचारियों ने वीरभद्र पर भरोसा जताया और कहा कि वे सरकार के साथ ही चलेंगे। रामपुर इकाई के अध्यक्ष जेडी मेहता ने कहा कि प्रदेश में मौजूदा समय में दो कर्मचारी महासंघ हैं। दोनों ही संगठन अपने आप को सर्वोच्च साबित करने में लगे हैं। मगर रामपुर के कर्मचारी केवल उसके…

Read More

हरीश जनारथा के इशारे पर मुझ पर हमला : भुज्जा

शिमला। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह भुज्जा पर हरीश जनारथा समर्थकों ने हमला कर दिया। यह संगीन आरोप प्रदीप भुज्जा ने लगाया है। वारदात कांग्रेस कार्यालय की पार्किंग में अंजाम दी गई। प्रदीप भुज्जा ने आरोप लगाया है कि हरीश जनारथा के इशारे पर ही यह हमला हुआ। इससे पूर्व भी डीसीसी के सदस्य को डराया धमकाया गया है। हमले के तुरंत बाद इसकी लिखित शिकायत हिमाचल कांग्रेस प्रभारी बीरेंद्र चौधरी, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हर्ष महाजन को की…

Read More

पहले पति सास अब ससुर भी उठा रहा हाथ

शिमला। पति-पत्नी के रिश्ते दरकते जा रहे हैं। यह सच राज्य महिला आयोग के कोर्ट में सामने आया है। आयोग ने दूसरे दिन शुक्रवार को कोर्ट लगाकर शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन के 26 मामलों में से कुछ की सुनवाई की। सभी मियां-बीवी के बीच अनबन के मामले रहे। महिला आयोग पहुंची बिलासपुर की एक महिला ने बताया कि उसे उसके ससुराल वाले बहुत परेशान करते हैं। पहले सास और पति ही मारपीट करते थे। बाद में ससुर ने भी मारना शुरू कर दिया। ससुर की मार खाने के बाद…

Read More

गरीबों के आशियानों को सरकार से मांगा अतिरिक्त पैसा

शिमला। नगर निगम के आशियाना -2 प्रोजेक्ट के तहत बन कर तैयार 176 मकानों के निर्माण पर हुए अतिरिक्त व्यय की राशि प्रदेश सरकार से मांगने के प्रस्ताव पर सदन की बैठक में मुहर लगाई गई। योजना के तहत एक मकान के निर्माण पर अनुमानित लागत 3.46 लाख रुपये थी जो बढ़कर 5.54 लाख हो गई। 2.8 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि बीपीएल परिवार के पात्र लोगों के स्थान पर प्रदेश सरकार से मांगने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है। आशियाना – 2 प्रोजेक्ट के बारे में निगम आयुक्त…

Read More