कुमारसैन (शिमला)। यहां स्थित नगर पंचायत परिसर में पहली बार आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें सभी सात वार्डों के सैकड़ों लोगों ने सदन को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर कई प्रस्ताव भी पास कर सरकार को भेजे गए। इस अवसर पर प्रस्ताव पास किया गया कि नारकंडा को टाउन एंड प्लानिंग के तहत न लाया जाए। आम लोगों के साथ नगर पंचायत के पार्षदों और अध्यक्ष का कहना था कि नगर पंचायत नारकंडा सभी प्रकार के कार्य करने में सक्षम है। इसलिए इसे टाउन…
Read MoreCategory: Shimla
रनोल स्कूल के बच्चों का भविष्य दांव पर
रोहडू। उपमंडल के अंतर्गत राजकीय उच्च स्कूल रनोल दो शिक्षकों के सहारे है। स्कूल में आवश्यक विषयों के शिक्षकों का अभाव है। इसके चलते बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। शिक्षा विभाग की अनदेखी का खामियाजा यहां के छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावकों को भी चिंता सताने लगी है। स्थानीय पंचायत ने भी मामले को कई बार उठाया लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकाला गया। रलोन स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए आवश्यक विषयों के शिक्षक मौजूद नहीं हैं।…
Read Moreयोजना 4.87 करोड़ की, बजट 18 लाख
रामपुर बुशहर। मुख्य शहर रामपुर के लिए 4.87 करोड़ से बनने वाली पेयजल योजना के लिए विभाग के पास सिर्फ 18 लाख है। ऐसे में कैसे इस योजना का काम सिरे चढ़ पाता? प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से लोगों को योजना के बनने की उम्मीद जगी है। विभाग ने भी बजट की डिमांड भेजी है। शहर की इस पेयजल योजना की नींव पूर्व भाजपा सरकार में आईपीएच मंत्री रहे रविंद्र रवि ने वर्ष 2011 में रखी थी। उस समय मंत्री कह गए थे कि योजना दो साल के…
Read Moreयुवक की फंदा लगाने, व्यक्ति की गिरने से मौत
रामपुर बुशहर। क्षेत्र में चार विभिन्न हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। दो लोग घायल है। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व चंद 23 वर्ष निवासी अड्डू के परिजन 27 दिसंबर को घर से कहीं गए हुए थे। इसको लेकर पूर्व चंद नाराज था। जब वह घर लौट कर पहुंचे तो उन्होंने पूर्ण चंद घर पर…
Read Moreहिमाचल को 550 करोड़ का ऋण स्वीकृत
शिमला : केंद्र सरकार ने 550 करोड़ रुपए हिमाचल प्रदेश विकास नीति ऋण राज्य के लिए स्वीकृत किए हैं । इस ऋण में से 495.37 करोड़ रुपए राज्य सरकार को भारत सरकार द्वारा अनुदान के तौर पर जारी किए गए हैं। प्रदेश में समावेशी हरित विकास एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए यह विश्व बैंक ऋण स्वीकृत किया गया है। यह ऋण ऊर्जा, पर्यटन, उद्योग एवं पर्यावरण क्षेत्रों में लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए उपयोग में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस ऋण के समुचित…
Read Moreठियोग बाईपास, बस अड्डा प्राथमिकता : स्टोक्स
ठियोग (शिमला)। बागवानी एवं आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता से उन्हें बहुत प्यार मिला है। स्टोक्स ने कहा कि ठियोग में वर्षों पुरानी लंबित बाईपास की मांग, बस अड्डा तथा अस्पताल के हालात मेें सुधार उनकी प्राथमिकता में शामिल होंगे। स्टोक्स ने कहा कि वह वोट के लिए राजनीति नहीं करतीं बल्कि काम कर ही जनता को दिखाने में विश्वास रखतीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की सलाह दी। इस मौके पर मंत्री विद्या स्टोक्स ने अपने हर…
Read Moreकाम में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी : नंदलाल
रामपुर बुशहर। क्षेत्रीय विधायक नंदलाल ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। पहली ही बैठक में विधायक खूब गरजे और अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनहित के कार्य में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने पांच साल में इस हलके की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। इसके चलते यहां प्रत्येक विभाग में कार्य लंबित पड़े हैं। इन लंबित कामों पर ध्यान दिया जाएगा और अगले साल के भीतर 25 प्रतिशत कार्य पूरे किए जाएंगे। वह हर माह अधिकारियों के…
Read Moreविधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
रामपुर बुशहर। आनी के विधायक खूबराम ने शनिवार को जगातखाना में लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक खरगा स्कूल में आयोजित समारोह में शरीक होने आए थे। जगातखाना के लोगों ने उनके समक्ष जगातखाना में सुलभ शौचालय बनाने समेत जगातखाना से रामपुर को लगे पैदल पुल की मरम्मत की मांग भी उठाई। विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि इन मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस मौके पर पवन ठाकुर, अमरदीप कुमार, दिलसुख ठाकुर, राजू थापा, रचित सिंघल, देवराज नेगी आदि मौजूद थे।
Read Moreडोडराक्वार निवासियों ने रखी कई मांगें
शिमला। जिला शिमला के दुर्गम क्षेत्र डोडराक्वार का एक प्रतिनिधिमंडल छोहारा पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर सिंह के नेतृत्व में रविवार को ओक ओवर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने रोहड़ू से डोडराक्वार सड़क मार्ग को पक्का करने के अलावा नेटवाड़, सेवादोगरी से डोडरा क्वार को सड़क से जोड़ने, डोडरा क्वार में विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने और शिमला से क्वार तक हेलीकाप्टर सेवा उपलब्ध करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने डोडरा-क्वार क्षेत्र के विभागीय भवनों के लिए धनराशि स्वीकृत कर शीघ्र भवन निर्माण कार्य…
Read Moreएसएफआई ने फूंका कुलपति का पुतला
शिमला : एसएफआई की राज्य कमेटी के आह्वान पर शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालय में एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किए और कुलपति का पुतला फूंका। इस दौरान संगठन ने स्नातक कक्षा के परीक्षा फार्म के दामों में वृद्धि और छात्रों की अन्य समस्याओं को दूर करने पर विफल रहने पर कुलपति को जिम्मेदार ठहराया। एसएफआई के राज्य सचिव खुशी वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर जल्द एसएफआई एक चार्जशीट तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपेगी। उन्होंने कहा कि एसएफआई मांग…
Read More