ठियोग बाईपास, बस अड्डा प्राथमिकता : स्टोक्स

ठियोग (शिमला)। बागवानी एवं आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता से उन्हें बहुत प्यार मिला है। स्टोक्स ने कहा कि ठियोग में वर्षों पुरानी लंबित बाईपास की मांग, बस अड्डा तथा अस्पताल के हालात मेें सुधार उनकी प्राथमिकता में शामिल होंगे। स्टोक्स ने कहा कि वह वोट के लिए राजनीति नहीं करतीं बल्कि काम कर ही जनता को दिखाने में विश्वास रखतीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की सलाह दी। इस मौके पर मंत्री विद्या स्टोक्स ने अपने हर कार्यकर्ता तथा जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज कांग्रेस की जीत से प्रदेश भर में हर वर्ग को राहत मिलेगी। ठियोग में आयोजित इस नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में उनके साथ उनकी पुत्री सुधा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

स्टोक्स के स्वागत को लगा तांता
ठियोग (शिमला)। बागवानी एवं आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तथा आम जन पलकें बिछाए सुबह से शाम तक खड़े रहे। करीब तीन बजे पहुंचीं मंत्री का जनता ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने स्टोक्स के साथ-साथ उनकी पुत्री सुधा को भी फूल मालाओं से लाद दिया। हालांकि, स्टोक्स का ठियोग में करीब 12 बजे का कार्यक्रम था। इस मौके पर जनता के मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध लोकगायक किशन वर्मा तथा प्रदीप शर्मा ने स्थानीय गीतों से समां बांध दिया। डीजे की धुनों पर नाचने से कार्यकर्ता भी अपने आप को रोक नहीं पाए। इस मौके पर जिला प्रवक्ता ब्रह्मा नंद शर्मा, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, नत्थू राम, सुरेश ठाकुर, विवेक थापर, श्याम हेटा, सीता राम शर्मा, राजेंद्र वर्मा, महेंद्र झरईक, हीरा सिंह वर्मा, ओपी वर्मा, पंडित जगत राम, महेंद्र शर्मा, संदीप कालिया, करुणा ठाकुर, कमला शर्मा, जोगेंद्र राठौर, संजीव भंडारी, नरेश वर्मा, सुनील खाची, आमी वर्मा, अवतार सिंह हंस, संजय शर्मा, नंद लाल रासजू, रविंद्र सिंह आनंद, वनीता वर्मा, रीना जस्टा, आशा मुसाफिर, रेखा, तारा हेटा, सत्या गाज्टा, लोकेंद्र चंदेल, संदीप शर्मा, शेर सिंह, प्रकाश क्यारा, रोहित वर्मा, शांत राज्टा, कमला शर्मा, हीरा दासी, मीनाक्षी, अरुण प्रभा, वीना शर्मा, विरेंद्र वर्मा, विरेंद्र वेक्टा, अनिल वेक्टा, मनोहर वर्मा तथा ब्रह्मा नंद पांडे, मदन शर्मा, कपिल शर्मा के अलावा हजारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मंच का संचालन श्याम सुंदर ने किया।

धाम का लुत्फ उठाया
ठियोग नागरिक अभिनदंन कार्यक्रम में आई जनता के लिए दोपहर के भोजन का भी इंतजाम किया गया था। लोगों ने धाम का भरपूर आनंद लिया।

पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम
मंत्री के काफिले को लेकर ठियोग पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। थाना प्रभारी बलदेव ठाकुर ने बताया कि पुलिस के जवानों की तैनाती रहीघाट से लेकर जनोघाट सभी जगह की हुई थी। जाम से निपटने को लेकर पुलिस ने जवानों को सुबह से ही तैनात कर रखा था।

अधिकारियों से भी की मुलाकात
कार्यक्रम में मंत्री के इंतजामों पर नजर रखने के लिए ठियोग एसडीएम वाएपीएस वर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । इसके बाद ठियोग बचत भवन में सभी विभागों के अधिकारियों से भी स्टोक्स ने मुलाकात की। इस मौके पर स्टोक्स ने सभी विभागों के अधिकारियों से अपने कार्य को निपुणता से करने की सलाह दी।

शांडिल ने दी बधाई
ठियोग (शिमला)। मत्याना युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि शांडिल ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से प्रदेश भर में हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ होगा। साथ ही प्रदेश भर के साथ-साथ ठियोग-कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र में भी विकास को आसमान की ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाएगा। रवि शांडिल ने बताया कि प्रदेश भर में कांग्रेस की पहचान वीरभद्र सिंह हैं। प्रदेश मेें कांग्रेस की सरकार बनने तथा वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्री बनने पर शांडिल ने बधाई दी है।

Related posts