सीएम से उठाऊंगा सड़क का मसला : खूबराम

आनी (कुल्लू)। क्षेत्रीय विधायक खूबराम आनंद ने कहा कि शमशर से पनेई सड़क बनाने के लिए वह इसी सत्र में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखेंगे। क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी इस मांग को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
कुंगश के मेला मैदान में सोमवार को जनसभा में विधायक ने कहा कि लोगों के काम समय पर हों, इसके लिए आनी और निरमंड में कार्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने जांजा क्षेत्र में पड़ने वाली तमाम पंचायतों की जनता का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वह हर समय क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहेंगे। कर्मचारियों के तबादले के बजाय उनसे काम लिया जाएगा। वह कभी भी द्वेष भावना से काम नहीं करेंगे और न ही झूठी घोषणाएं की जाएंगी। इससे पूर्व जिप सदस्य कुंगश वार्ड चांद ठाकुर, कुंगश पंचायत प्रधान बिहारी लाल, यूपेंद्र कांत मिश्रा, कराणा पंचायत के पूर्व प्रधान ख्याले राम शर्मा ने जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर कुंगश के युवा कांग्रेस अध्यक्ष राज ठाकुर, सतपाल, एसपी ठाकुर, रमेश सिन्हा, दसमीराम ठाकुर, कर्मचंद, महेंद्र कायथ, रणवीर ठाकुर, चिरंजी लाल, दिवान, सुरेश ठाकुर, उर्मिता देवी, ब्रह्मानंद शर्मा, तेजराम आजाद, भागचंद सोनी, किशोरीलाल, मोहर सिंह, ताराचंद, संतोष कुमार, ऋषिराज सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts