यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन को 1 साल के लिए बढ़ा दिया है। नागरिकों को विशिष्ट पहचान संख्या आधार जारी करने वाले संस्था यूआईडीएआई ने दस्तावेजों को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा 14 जून, 2026 तक बढ़ा दी है। यूआईडीएआई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह मुफ्त सेवा माईआधार पोर्टल पर उपलब्ध है। उसने आधार धारकों से उनकी जनसांख्यिकीय जानकारी की सटीकता बनाए रखने के लिए विवरण को अपडेट करने का आग्रह किया। पहचान प्रमाण या…
Read MoreDay: June 17, 2025
अमरनाथ यात्रा मार्ग को नो फ्लाई जोन किया घोषित, श्रदालुओ की सुरक्षा में सरकार ने लिया फैसला
अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यात्रा रूट में कई क्षेत्रों को नो फ्लाई जोन घोषित किया है। यह फैसला सुरक्षा एजेंसियों और राज्य प्रशासन की सिफारिश पर लिया गया है, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। नो फ्लाई जोन में शामिल क्षेत्र अमरनाथ गुफा क्षेत्र पवित्र गुफा और उसके आसपास का इलाका पूरी तरह नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। बालटाल और पहलगाम मार्ग अमरनाथ यात्रा के दो प्रमुख रूट बालटाल और पहलगाम को कड़ी सुरक्षा…
Read Moreआईआईटी दिल्ली दुनिया के टॉप 123 संस्थानों में शामिल , जानिए विस्तृत रिपोर्ट
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी) दुनिया के टॉप 123 संस्थानों में शुमार हो गया है। संस्थान ने दो सालों में 70 पायदान उछाल के साथ लंदन में जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 123वां रैंक हासिल किया है। पिछले साल इसे 150वीं रैंक मिली थी। जबकि आईआईटी बॉम्बे को 11 पायदान गिरावट के साथ 129वां रैंक मिला है। एक दशक में भारतीय शिक्षण संस्थानों की हिस्सेदारी 318 फीसदी बढ़ी है। जी-20 देशों की सूची में भारत सबसे आगे है। 46 संस्थानों के प्रदर्शन में सुधार है। रैंकिंग में आठ…
Read Moreमुख्यमंत्री ने आनी विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने और आनी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को हरित, आत्मनिर्भर और समृद्धशाली राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कुल्लू जिला के निरमंड उप-मंडल के अंतर्गत बागा-सराहन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह संकल्प दोहराया तथा इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज आनी विधानसभा क्षेत्र की जनता को सरकार की ओर से विभिन्न विकास कार्यों…
Read Moreनशे के खिलाफ जागरूक करने डोडरा क्वार पहुंचे राज्यपाल
नशे के खिलाफ अपने अभियान को दूर-दराज के गांवों तक पहुंचाने के लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार सायं शिमला जिला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार का दौरा किया। वह सड़क मार्ग से लोगों से भेंट करते हुए क्वार पहुंचे। पहली बार किसी राज्यपाल को इतनी सहजता से अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। डोडरा में उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। क्वार में उन्होंने पैदल चलकर लोगों का पारम्परिक अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर तैयार मोटा अनाज को ही…
Read More