दिल्ली /शिमला ( वीरेन्द्र खागटा)मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चौपाल के पूर्व विधायक डॉ सुभाष मंगलेट को राज्य कृषि उत्पाद एवं विपणन बोर्ड के चेयरमैन पद पर ताजपोशी करके उनकी वफादारी का तोफहा दिया है ! इंडियन बुलेटिन द्वारा मंगलेट के कम अन्तराल से पराजय पर पूछे गए सवाल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलेट को स्वच्छ छबि व ईमानदार व्यक्तित्व का प्रतीक बताकर उनकी शीघ्र ही किसी अहम ओहदे पर ताजपोशी का वचन पूरा किया है ! मंगलेट चौपाल से दो बार बतौर विधायक नेतृत्व कर चुके है ! सूत्र…
Read MoreCategory: Shimla
अफसरों को मुफ्त में पानी पिला रहा एमसी!
शिमला। कर्मचारियों को मासिक वेतन देने के लिए विकास कार्यों की एफडी तोड़ने में माहिर नगर निगम राज्य सचिवालय के अफसरों को मुफ्त में पानी पिला रहा है। पंथाघाटी के समीप बसंत विहार में बनी सचिवालय हाउसिंग को आपरेटिव सोसायटी को बीते कई सालों से नगर निगम ने पानी का बिल नहीं दिया है। अफसरों की सोसायटी के बनाए गए इन 104 फ्लैटों को दी जाने वाली सप्लाई का एमसी के कंप्यूटरों में भी कोई डाटा तक नहीं है। बसंत विहार स्थित सचिवालय हाउसिंग को आपरेटिव सोसायटी को पानी का…
Read Moreआपरेशन खर्च विवाद पर प्रबंधन की क्लीन चिट
शिमला। आईजीएमसी में महिला मरीज के आपरेशन पर आए खर्च पर उठे विवाद में अस्पताल प्रबंधन ने जांच के बाद क्लीन चिट दे दी है। आपरेशन पर आए खर्च में से कुछ को कंपनी से माफ करवाकर मरीज को छुट्टी कर दी गई है। इस मामले में संबंधित डाक्टर और तीमारदार से बात करने के बाद प्रबंधन ने यह फैसला लिया। साथ ही इस बात का भी निर्णय लिया कि भविष्य में इस तरह के विवाद को रोकने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो इस तरह के…
Read Moreसिंगल अंब्रेला की आखिरी बैठक पर विवाद
शिमला। विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने से दो दिन पूर्व हुई नगर निगम शिमला की सिंगल अंब्रेला कमेटी की बैठक विवादों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि बैठक में भवन निर्माण के नियमों को धता बताकर कर शहर के कोर एरिया में करीब दो दर्जन रि-कंस्ट्रक्शन के मामलों को अनुमति दी गई है। वहीं, राज्य में नई सरकार की घोषणा से पूर्व हुई सिंगल अंब्रेला की इस अंतिम बैठक में आवेदकों पर दिखाई गई मेहरबानी का यह मामला मुख्यमंत्री कार्यालय और शहरी विकास मंत्री कार्यालय में…
Read Moreविश्वविद्यालय ने तैयार किया स्टूडैंट चार्टर
शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्टूडैंट चार्टर तैयार कर लिया है। स्टूडैंट चार्टर को मंजूरी के लिए अब आगामी कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में पेश किया जाएगा। चार्टर को मंजूरी मिलते ही इसे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में लागू कर दिया जाएगा। बीते दिनों दिसम्बर माह में प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों व विश्वविद्यालय के अधिकारियों के बीच इसको लेकर इंट्रैक्टिव सैमीनार का आयोजन किया गया था। इस सैमीनार में हुई चर्चा के आधार पर और विश्वविद्यालय में अनुशासन, कार्यकुशलता व समयबद्धता बनाए रखने के लिए स्टूडैंट चार्टर को अंतिम…
Read Moreसोलन में सेवा केंद्र खोलने की योजना
शिमला प्रदेश में आयकर विभाग जल्द ही लोगों की सुविधा के लिए नया आयकर सेवा केंद्र खुलने जा रहा है। इस आयकर सेवा केंद्र को खोलने के लिए विभाग ने प्रयासों को तेज कर दिया है। इसके लिए बाकायदा प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस नए खोले जाने वाले आयकर सेवा केंद्र के साथ ही प्रदेश में आयकर सेवा केंद्रों की संख्या 4 हो जाएगी। इस सेवा केंद्र को जिला सोलन में खोलने की योजना है। प्रदेश में अभी तक जिन 3 आयकर सेवा केंद्रों का संचालन किया जा…
Read Moreराज्य में बनेगी नई आबकारी नीति
शिमला : प्रदेश सरकार नई आबकारी नीति बनाने पर विचार कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की आबकारी नीति का अध्ययन करेगी। यह जानकारी आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि वह इसके तहत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और सभी पहलुओं का पता लगाने के बाद इस दिशा में प्रभावी कदम उठाएंगे। आबकारी एवं कराधान मंत्री ने बताया कि एक समय में विभाग से सरकार को 200 करोड़ का राजस्व प्राप्त होता था जो अब बढ़कर 4400…
Read Moreसरकार ने दिए बेवजह के खर्चों पर अंकुश लगाने के निर्देश
शिमला: प्रदेश कांग्रेस सरकार ने शीतकालीन सत्र को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सरकार ने स्पष्ट किया है कि सत्र के दौरान बेवजह होने वाले खर्च पर अंकुश लगाया जाए। इस बार 12वीं विधानसभा के पहले सत्र पर करीब 30 से 32 लाख की राशि खर्च होने की संभावना है। बीते शीतकालीन सत्र से यह खर्च कहीं कम है। सूचना के अनुसार सचिवालय से इस बार सत्र के लिए 100 के करीब अधिकारी व कर्मचारी धर्मशाला को रवाना होंगे। चुनावी ड्यूटी पर जाने वाले यह अधिकारी व…
Read Moreफर्जी सर्टिफिकेट बनाने पर एक वर्ष कारावास
चौपाल (अंकेश सूद )। अपनी बेटी का फर्जी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट बनाने पर न्यायालय ने स्कूल के शिक्षक को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने दोषी को पांच हजार रुपये जुर्माना तथा एक साल के कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला न्यायवादी सीएस नेगी ने बताया कि वर्ष 2003-04 में चार चानना स्कूल में तैनात शिक्षक बीर सिंह ने अपनी बेटी का फर्जी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट बनवाया था। आरोपी शिक्षक की बेटी शिमला के पोर्टमोर स्कूल में दसवीं कक्षा में फेल हुई थी। उसके बाद फर्जी सर्टिफिकेट के आधार…
Read Moreपंद्रह किलोमीटर का अस्सी रुपये किराया
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के रोहल गांव में लोग पंद्रह किलोमीटर का अस्सी रुपये किराया चुकाने के लिए मजबूर हैं। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद ग्रामीणों को गांव तक बस पहुंचने की उम्मीद बंधी है। ग्रामीणों ने छठी बार वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी व्यक्त की है। लघु किसान कल्याण संघ रोहल के अध्यक्ष कुशाल मेहता, महासचिव इंद्र सेन सुर्याण ने कहा कि गांव के लिए सड़क बनी है लेकिन बस सेवा शुरू न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि रोहल…
Read More