कोटखाई (शिमला)। कोटखाई के अंतर्गत नगान में किसी रसूखदार व्यक्ति ने सड़क निकालने के लिए जेसीबी मशीन लगाकर वन भूमि को ही खोद दिया है। गुप्त शिकायत के आधार पर वन विभाग की टीम ने मौके का दौरा किया तथा सड़क निर्माण के लिए वन भूमि खोदने की पुष्टि की है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण के लिए जेसीबी लगाकर वन भूमि काटने की गुप्त शिकायत किसी व्यक्ति ने डीएफओ ठियोग को की। वन विभाग को शिकायत मिली कि एक रसूखदार व्यक्ति जेसीबी मशीन लगाकर वन…
Read MoreCategory: Shimla
ठप विकास कार्यों को मिलेगी गति : ब्राक्टा
रोहडू। रोहडू विधानसभा क्षेत्र में ठप पड़े विकास कार्य फिर शुरू किए जाएंगे। भाजपा कार्यकाल में रोहडू राजनीतिक दंश झेल रहा था। अब एक बार फिर विकास कार्यों को गति मिलेगी। शीतकालीन सत्र में भी ठप पड़े विकास के मुद्दों को रखा जाएगा। यह बात प्रेस को जारी बयान में रोहडू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कही। मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में रोहडू के अंदर विकास के नाम पर एक पत्थर भी नहीं लगा है। इससे रोहडू की जनता ने खुल कर कांग्रेस को अपना…
Read Moreआनी में 22 पंचायतों में कोरम पूरा
आनी (कुल्लू)। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में रविवार को ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। 32 पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में केवल 22 पंचायतों में ही कोरम पूरा हो पाया। जबकि, शेष दस पंचायतों में कोरम पूरा न होने के चलते फिर ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र में 22 पंचायतों में कोरम पूरा होने के साथ यहां विभिन्न विकास कार्यों की रूप रेखा भी तैयार की गई। बीडीओ आनी गंगा राम जसवाल ने बताया कि इस बार की ग्रामसभा पंचायतों के लिए उपलब्धि है कि इतनी अधिक…
Read Moreरोहड़ू नप में पद खाली; कामकाज ठप
रोहडू। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही नगर परिषद रोहडू में लंबे समय से रिक्त पदों को भरने की उम्मीद जग गई है। कर्मियों की कमी के चलते नगर परिषद रोहडू को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिषद में सफाई कर्मचारी से लेकर अन्य स्टाफ का भी टोटा बना हुआ है। रिक्त पदों के चलते परिषद का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। नगर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद रोहडू में लंबे समय…
Read Moreबिना स्टाफ कैसे निपटेंगे लोगों के काम
रामपुर बुशहर। विभागों में बिना स्टाफ लोगों के कामकाज नहीं हो पा रहे हैं। यहां हर विभाग में स्टाफ का अभाव है। एक कार्य के लिए लोगों को दफ्तरों के कई चक्कर काटने के बाद लंबा इंतजार करना पड़ता है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस सरकार से रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की मांग की है। सबसे अधिक रिक्त पद स्वास्थ्य विभाग में हैं। रामपुर-ननखड़ी स्वास्थ्य महकमे में चिकित्सकों समेत सहयोगी स्टाफ के करीब 114 पद खाली हैं। इसी तरह आईपीएच, विद्युत या फिर सिविल सप्लाई और…
Read Moreसड़क हादसे में दस लोग घायल
ठियोग (शिमला)। ठियोग से क्यारटू की ओर जा रही एक बोलेरो जीप कीट नामक स्थान के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब पचास फीट खाई में जा गिरी। जीप में सवार एक ही गांव के दस लोग बुरी तरह घायल हो गए। जीप में सवार अनिल कुमार (29), सुरती देवी, राहुल (10), बुिद्ध राम (60), रेखा (21), बिमला (50), संजय कुमार (15), प्रताप सिंह तथा माहौरी की मुनी देवी घायल हुए हैं। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डाक्टर…
Read Moreमौसम की बेरुखी बागवानी पर भारी
रोहडू। बर्फबारी और बारिश न होने के कारण क्षेत्र में एक बार फिर सूखे जैसे की स्थिति बन गई है। सूखे की मार झेल रहे बागवान मौसम की बेरुखी से काफी चिंतित हैं। बगीचों में तौलिए तथा सेब की काटछांट का कार्य जोरों पर है। सूखे के कारण भूमि से नमी गायब हो गई है। ऐसे में तौलिए बनाना मुश्किल हो रहा है। बर्फबारी और बारिश न होने से सेब के लिए आवश्यक चिलिंग आवर भी प्रभावित होने का डर है। जनवरी शुरू हो गया है लेकिन बारिश और बर्फबारी…
Read Moreफिर बदनाम हुआ खनेरी अस्पताल
रामपुर बुशहर। खनेरी अस्पताल उपचार में कोताही बरतने के लिए एक बार फिर बदनाम हुआ है। इस बार चिकित्सकों की लापरवाही से एक महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। क्या यहां ऐसा ही चलता रहेगा? इंसान की जान की क्या कोई कीमत नहीं? मौत के लिए किसकी है जवाबदेही, महिला के परिजन और रिश्तेदार इसका जवाब चाहते हैं। शिमला, कुल्लू समेत किन्नौर जिले के लोगों को बेहतर उपचार देने के मकसद से खोले गए खनेरी अस्पताल में मरीजों के साथ बुरा बर्ताव आम है। इसके साथ-साथ उपचार में…
Read Moreमहिला की मौत पर हंगामा, एनएच जाम
रामपुर बुशहर। तकलेच में विगत दिनों मारपीट में बुरी तरह से जख्मी हुई सुमित्रा की मौत हो गई। महिला की मौत पर भड़के परिजनों और रिश्तेदारों ने शनिवार को खनेरी अस्पताल के बाहर एनएच पर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटे रहे जाम के दौरान परिजनों और रिश्तेदारों ने पुलिस, प्रशासन और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। मारपीट में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ही उन्होंने जाम खुलवाया। महिला के मामा चेतन पाकला, पति सुरेश कुमार के मामा पवन चौहान और भलूण पंचायत के प्रधान…
Read Moreसीसीटीवी की मदद से चोर गिरफ्तार
कुमारसैन (शिमला)। निजी बस से महिला का पर्स चोरी कर उसके एटीएम से पैसे निकालना एक चोर के लिए महंगा पड़ गया। पैसे निकालते वक्त एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की फोटो कैद हो गई थी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे आठ जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले एक निजी बस से ठियोग की रहने वाली महिला अरुणा…
Read More