नपं दायरे में आने वाले भवनों पर लगेगा गृह कर

कुमारसैन (शिमला)। नगर पंचायत नारकंडा के दायरे में आने वाले सभी भवनों से गृह कर वसूला जाएगा। इसके लिए नए बन रहे सभी भवनों का नगर पंचायत की ओर से सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद तय किया जाएगा कि किस भवन से कितना गृह कर वसूला जाएगा। हालांकि पुराने भवनों से गृह कर पहले ही वसूला जा रहा है। लेकिन क्षेत्र में पिछले समय जो भी नए भवन बन कर तैयार हुए या फिर बन रहे हैं, उनसे अभी गृह कर नहीं वसूला जा रहा था। इसके लिए नगर…

Read More

डाक्टर भी आ सकते हैं लपेटे में!

रामपुर बुशहर। सुुमित्रा की मौत के मामले में रामपुर के खनेरी अस्पताल के चिकित्सक भी लपेटे में आ सकते हैं। चिकित्सकों की लापरवाही पर संदेह इसलिए भी गहरा होता जा रहा है कि चिकित्सकों की रिपोर्ट के अनुसार महिला को शरीर के निचले हिस्से में चोटें आई थीं। जबकि, महिला की मौत के बाद पुलिस जांच में पाया गया कि महिला के शरीर में ऊपरी भाग पर भी चोटें थीं। ऐसे में सवाल उठता है कि डाक्टरों ने महिला की पूरी तरह से जांच क्यों नहीं की? अगर महिला इतनी…

Read More

विवि पहुंचे छात्रों के डुप्लीकेट फार्म

शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षा की परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों द्वारा भरे जा रहे परीक्षा फार्म में से कुछ डुप्लीकेट पाए गए हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय को शिकायत आई है। शिकायत आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन जांच में जुट गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन अब उन लोगों को ट्रेस करने में जुट गया है जहां से छात्रों ने ये डुप्लीकेट परीक्षा फार्म खरीदे हैं। उक्त डुप्लीकेट फार्म के विक्रेताओं के पकड़ में आने के बाद प्रशासन उचित कदम उठाएगा। बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा…

Read More

प्राइवेट वेबसाइटों पर भी बुक होगा बस टिकट!

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम यात्रियों को एक और सुविधा देने जा रहा है। जल्द ही प्राइवेट वेबसाइटों पर भी बुकिंग हो सकेगी। परिवहन निगम आनलाइन टिकट रिजर्वेशन के लिए प्रचलित साइटों से टिकट बुकिंग शुरू करने जा रहा है। योजना को अमलीजामा पहनाने के बाद जहां एचआरटीसी बसों में सफर करने वालों को बुकिंग में सुविधा मिलेगी, वहीं निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। एचआरटीसी अपनी बसों की आनलाइन बुकिंग को और अधिक सुविधाजनक बनाने में जुटा है। बहुप्रचलित बस टिकट बुकिंग साइटों रेड बस डाट काम, मेक…

Read More

कारोबारी कभी भी छेड़ देंगे वैट वार!

शिमला। जिला के हजारों कारोबारी आबकारी एवं कराधान विभाग की कड़ी शर्त के खिलाफ कभी भी ‘वैट वार’ छेड़ सकते हैं। हालांकि यह कारोबारी अभी खुलकर सामने आने को तैयार नहीं पर भीतर ही भीतर मोर्चा खोलने की तैयारी है। कारोबारियों में इस बात का आक्रोश है कि विभाग ने एक साल से आनलाइन वैट भरने की प्रक्रिया शुरू की है पर उसका फायदा नहीं मिल रहा। रिटर्न तो आनलाइन भरवाई जा रही है पर साथ ही रिटर्न की हार्ड कापी जमा कराने की शर्त लगा दी है। अगर कारोबारियों…

Read More

सर्दी में सुबह नहीं शाम को कीजिए व्यायाम

शिमला। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ विकास कुमार कहते हैं कि सर्दी के मौसम में सुबह व्यायाम नहीं करना चाहिए। इससे दिल को दिक्कत हो सकती है। व्यायाम शाम के समय 6:00 बजे के बाद करना लाभदायक है। इस मौसम में ड्राई फ्रूट का सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहिए। बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता शरीर को देर तक गरम रखते हैं। इससे ठंड का एहसास कम होता है। गरम चीजें ज्यादा मात्रा में लेनी चाहिए जिससे जुकाम, वायरल जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। उनका कहना है कि दिन में कुल 7.8…

Read More

खाई में लुढ़की वैन, पिता-पुत्र ने दम तोड़ा

शिमला। थाना ढली के धाली बगड़ा के समीप एक वैन खाई में जा गिरी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। इनकी पहचान पूनिया राम (46) और सुरेंद्र (23) के तौर पर हुई है। यह पीहरन के रहने वाले थे। इसके अलावा संजय कुमार (28), प्रेम सिंह (28) और सतीश कुमार (19) गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है। पुलिस के मुताबिक पीहरन से सभी लोग वैन नंबर एचपी – 51-3284 में चलांडा की ओर आ रहे थे। जब गाड़ी धाली बागड़ के पास…

Read More

पुलिस गंभीर होती तो बच जाती बेटी की जान

शिमला। हमलावरों से पिता को बचाने के लिए खुद की जान पर खेल गई सुमित्रा का पोस्टमार्टम रविवार को आईजीएमसी में किया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस वारदात से सुमित्रा के पिता रोशन लाल टूट चुके हैं। उनका आरोप है कि पुलिस गंभीर होती और रामपुर अस्पताल में सही इलाज होता तो उनकी बेटी आज जिंदा होती। रामपुर के मांदली गांव की सुमित्रा की शादी रोहडू ते बलूण पंचायत के रहने वाले सुरेश कुमार के साथ हुई। मौजूदा समय में सुमित्रा बलूण पंचायत में वार्ड सदस्य…

Read More

झगटान में रोहित की जीत पर जश्न

जुब्बल (शिमला)। तहसील जुब्बल की झगटान पंचायत में कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर की जीत पर जश्न मनाया गया। ग्रामीणों ने कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद गांव के विकास को गति मिलने की उम्मीद व्यक्त की है। कार्यकर्ताओं तथा गांव के लोगों ने रोहित ठाकुर की जीत तथा वीरभद्र सिंह के छठी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। पूर्व पंचायत प्रधान तथा जुब्बल कोटखाई कांग्रेस मंडल के उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी ने बताया कि रोहित ठाकुर की जीत की खुशी के मौके पर गांव में नाटियां डाली गईं।…

Read More

ढाबों पर मनमाने दाम वसूलने का आरोप

रोहड़ू। शिमला के लक्कड़ बाजार से लेकर रोहडू तक बस स्टेंड तथा आसपास के ढाबों पर लोगों से मनमाने दाम वसूल किए जा रहे हैं। ढाबों पर रेट लिस्ट न होने के चलते मुसाफिरों को ढाबा मालिकों की मनमर्जी का शिकार होना पड़ता है। शिमला लक्कड़ बाजार से ऊपरी शिमला के लिए कई बसें चलती हैं। यहां से खाद्य आपूर्ति नियंत्रक का कार्यालय भी मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर है। लेकिन बस स्टैंड के अधिकांश ढाबों पर कोई रेट लिस्ट नहीं मिलती है। रात के समय दोगुने दाम…

Read More