नपं दायरे में आने वाले भवनों पर लगेगा गृह कर

कुमारसैन (शिमला)। नगर पंचायत नारकंडा के दायरे में आने वाले सभी भवनों से गृह कर वसूला जाएगा। इसके लिए नए बन रहे सभी भवनों का नगर पंचायत की ओर से सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद तय किया जाएगा कि किस भवन से कितना गृह कर वसूला जाएगा। हालांकि पुराने भवनों से गृह कर पहले ही वसूला जा रहा है। लेकिन क्षेत्र में पिछले समय जो भी नए भवन बन कर तैयार हुए या फिर बन रहे हैं, उनसे अभी गृह कर नहीं वसूला जा रहा था। इसके लिए नगर परिषद सर्वे करने जा रहा है। नगर पंचायत नारकंडा के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि उन्होंने नगर पंचायत के दायरे में बने नए मकानों के लिए सर्वे के आदेश दे दिए हैं। सर्वे का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जैसे हर सर्वे की रिपोर्ट आती है सभी भवनों पर गृह कर लगा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि नगर पंचायत अपने दायरे में बने मकानों से जो गृह कर वसूल करती है उससे एक तो नगर पंचायत की आय बढ़ती है और उस धन को नगर पंचायत में रहने वाले लोगों के लिए बेहतर सुविधा मुहैया करवाने पर खर्च करती है। उन्होंने बताया कि नए सिरे से सर्वे करवाने का निर्णय हाल ही में नगर पंचायत में हुए एक जरनल हाउस में सभी की मंजूरी से लिया गया।

Related posts