रामपुर बुशहर। ननखड़ी पंचायत समिति की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें समिति सदस्यों ने रामपुर को जिला और ननखड़ी को तहसील बनाने की मांग उठाई। बैठक में स्टाफ की कमी का मुद्दा भी गरमाया और मुख्यमंत्री वीरभद्र से विभागों में रिक्त पदों को भरने की मांग की गई। ननखड़ी ब्लाक के पंचायत समिति सदस्य भी रामपुर को जिला बनाने के हक में है। मंगलवार को आयोजित बैठक में पंचायत समिति ने इस बारे में ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया। इसके साथ ही समिति ने ननखड़ी को तहसील बनाने का प्रस्ताव…
Read MoreCategory: Shimla
कब होगा नारकंडा की जदूड़ पंचायत का विकास
कुमारसैन (शिमला)। नारकंडा विकास खंड की पंचायत जदूड़ अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। पंचायत के लोगों को आज तक किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिल पाई है। पंचायत के लिए एक संपर्क मार्ग जरूर है। वह भी खस्ता हालत में है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यहां के लोगों को हर रोज पानी, बिजली और स्वास्थ्य सुविधा न मिलने के चलते परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में किसी भी दल की सरकार क्यों…
Read Moreदादी-पोती को बेहोश कर लाखों की लूट
शिमला। भट्टाकुफर में किरायेदार बनकर आए एक जोड़े ने मकान मालिक को नशीला केक खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। शातिरों ने चार साल की मासूम बच्ची को भी नहीं बख्शा। उसे भी नशीला केक खिलाकर बेसुध कर दिया। वारदात का पता सोमवार शाम करीब छह बजे चला, जब घर के सदस्य वापस लौटे। घर के भीतर दादी और पोती बेहोश पड़ी थीं। इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमा…
Read Moreहवालात में कटेगी नशेड़ियों की रात
शिमला। रात दस बजे के बाद सड़क पर घूमते हुए मिले तो थाने जाना होगा। शहर में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के मकसद से सिटी पुलिस ने यह निर्देश जारी किए हैं। रात के समय घर से बाहर रहने का कारण पुलिस को बताना होगा। गलती से अगर नशे में मिले या हुड़दंग मचाते हुए पकड़े गए तो पूरी रात हवालात में काटनी होगी। अगले दिन पुलिस अफसर के समक्ष पेश होने के बाद ही घर जा पाएंगे, वह भी कम से कम पांच सौ रुपए और अधिकतम पांच…
Read Moreछोटे परदे पर अभिनय का मौका
शिमला। राजधानी शिमला के युवाओं को छोटे परदे पर अभिनय का मौका मिल सकता है। कलर्स चैनल पर शुरू होने जा रहे सीरियल में मुख्य किरदारों के लिए शिमला में आडिशन लिए जाने हैं। बहल प्रोडक्शन के सहयोग से कलर्स चैनल की टीम 9 जनवरी को अभिनय का शौक रखने वाले युवाओं के आडिशन लेगी। अभिनय के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं को छोटे परदे पर एंट्री का बेहतरीन मौका मिलने वाला है। बहल प्रोडक्शन के सहयोग से आयोजित होने वाले इस आडिशन में अठारह से पच्चीस…
Read Moreराजधानी में सवा सौ परिवारों का चालान
शिमला। नगर निगम को कूड़ा नहीं देने वाले शहर के सवा सौ परिवारों के चालान किए गए हैं। इन लोगों को अब निगम कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। यहीं पर जुर्माने की राशि तय की जाएगी। पांच सौ रुपये जुर्माने की न्यूनतम राशि है। इसके अलावा घर-घर से कूड़ा एकत्रीकरण योजना से अभी तक नहीं जुड़े करीब ढाई हजार परिवारों को नोटिस जारी करने की तैयारी है। नोटिस के बावजूद कूड़ा नहीं देने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी। इधर-उधर गंदगी फेंकते हुए अगर कोई पाया गया तो जुर्माना…
Read Moreअंग्रेजों के जमाने की धरोहरों को संवारेगा एमसी
शिमला। नगर निगम शिमला शहर के विलुप्त हो चुके पर्यटक स्थलों को विकसित करेगा। बाहरी राज्यों से शिमला घूमने आने वाले सैलानियों को रिझाने के लिए निगम ने यह निर्णय लिया है। इस योजना के तहत अंग्रेजों के समय की धरोहरों को भी संवारा जाएगा। महापौर संजय चौहान का कहना है कि शहर के विलुप्त हो चुके पर्यटक स्थलों जैसे चैडविक फॉल, गलैन सहित कई अन्य को प्राथमिकता के आधार पर संवारा जाएगा। नगर निगम अपने स्तर पर उक्त पर्यटक स्थलों तक सैलानियों को पहुंचने की राह को आसान करेगा।…
Read Moreगाड़ी के शीशे तोड़ने के आरोप में दो गिरफ्तार
शिमला। गाड़ी के शीशे तोड़कर सामान चुराने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान चेतन और भानू निवासी स्नो व्यू के तौर पर हुई है। आरोपी केटरिंग का काम करते हैं। रविवार रात आरोपियों ने लोअर कैथू में एक मारुति कार, एक स्वीफ्ट और एक स्पार्क गाड़ी को नुकसान पहुंचाया। गाड़ी से स्टीरियो, स्पीकर, जैक, हवा भरने का पंप सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार को जब आरोपी कैथू में सामान बेचने की कोशिश कर रहे थे तो लोगों को इन पर…
Read Moreकांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी ने किया पंचकूला कोर्ट में सरेंडर
चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश की वीरभद्र सरकार के एक विधायक राम कुमार चौधरी पर 23 साल की ज्योति नाम की लड़की की हत्या का आरोप था ने पंचकूला कोर्ट में आज सरेंडर कर दिया है। वह काफी समय से इस मामले में फरार था। राम कुमार ने सुबह साढ़े दस बजे के करीब अदालत में सरेंडर किया। इसके बाद सीआइए स्टाफ उसे अपने साथ ले गया। विधायक राम कुमार समेत चार लोगों पर ज्योति नाम की एक लड़की की हत्या का आरोप है। ज्योति की हत्या 22 नवंबर को हरियाणा के…
Read Moreकेबल चोरी मामले में एक और गिरफ्तार
रामपुर बुशहर। कुमारसैन पुलिस ने केबल चोरी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इधर, पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। नारकंडा ब्लाक के बनोट से दो जनवरी को बीएसएनएल की केबल चोरी हो गई थी। तीन जनवरी को भारत संचार निगम ने इसका मामला कुमारसैन थाना में दर्ज कराया। पुलिस ने तफ्तीश करते हुए मामले में नेपाली मूल के शिव कुमार को गिरफ्तार…
Read More