कुमारसैन (शिमला)। कुमारसैन में डिग्री कालेज खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। यहां के लोगों का कहना है कि इस बार को कालेज हर हाल में चाहिए। कालेज की मांग को लोग मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी उठाएंगे। कुमारसैन में डिग्री कालेज खोलने की मांग लंबे समय से की जा रही है। हर चुनाव में मुद्दा बनने के बावजूद यहां कालेज अब तक नहीं खुल पाया। अब जबकि प्रदेश में नई सरकार बन चुकी है तो लोगों को कालेज की फिर आस जगी है। यहां के लोगों का कहना…
Read MoreCategory: Shimla
पुलिस से युवक की मौत पर शिमला में बवाल
तारादेवी-टुटू बाईपास रोड पर पुलिस की गोली से एक युवक की मौत और दूसरे के जख्मी हो जाने पर वीरवार को राजधानी में जमकर बवाल हुआ। लोगों ने पुलिस के खिलाफ कई जगहों पर धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम किया। बालूगंज थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया इसमें व्यापार मंडल के महासचिव समेत चार लोग घायल हुए हैं। इस दौरान पुलिस के साथ भी हाथापाई हुई। जिलाधीश ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में पुलिस ने…
Read Moreसंजौली और कोटशेरा कॉलेज के प्राचार्य बदले
शिमला। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज प्राचार्य डा. ऊमा रणदेव का तबादला राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा के लिए हुआ है। एक्सीलेंस कॉलेज में घुमारवीं कॉलेज के प्राचार्य जेएस नेगी की हुई है। दोनों ने मंगलवार को ही पदभार संभाल लिया है। उधर, राजकीय कन्या महाविद्यालय से प्राचार्य डा. सीएल सांख्यान का तबादला हो गया है। यहां मीरा आहलुवालिया ने प्राचार्य का पदभार संभाल लिया है। हालांकि मीरा ने दिसंबर अंत में ही अपना कार्यभार संभाल लिया था। कोटशेरा कॉलेज की प्राचार्य डा. विमल प्रवीण महाजन को सुन्नी कॉलेज में तैनात…
Read Moreफर्जी पैसेंजर लिस्ट पर दौड़ रही वोल्वो बसें
शिमला। मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों को ताक पर रखकर वोल्वो बसों में सैलानी शिमला पहुंचाए जा रहे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान ऐेसे मामले सामने आए हैं। बाहरी राज्यों से शिमला पहुंच रही वोल्वो बसों में नियमों के मुताबिक पैसेंजर लिस्ट मौजूद नहीं होती, यदि हो भी तो फर्जी तरीके से तैयार लिस्टें बसों में रखी गई होती हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा शोघी में लगाए गए नाके में निरीक्षण के दौरान कुछ ऐसे ही मामले सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक कुछ बसों…
Read Moreअब एडीएम करेंगे बढ़ी फीस पर फैसला
शिमला। निजी बीएड कॉलेज में अधिक फीस वसूली मामले की सुनवाई अब एडीएम करेंगे। कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को भी धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध जारी रखा। मामले को सुलझाने के लिए उपमंडलाधिकारी शहरी जीसी नेगी ने दोपहर बाद कॉलेज पहुंचकर दोनों पक्षों को सुना और आदेश दिए कि दोनों पक्षों के प्रतिनिधि बुधवार को रिकॉर्ड सहित एडीएम लॉ एंड आर्डर के कार्यालय में सुबह ग्यारह बजे पहुंचें। यहीं इस पूरे मामले पर बातचीत होगी। बैठक में विवि के शिक्षा विभाग के अधिकारी को भी बुलाया गया है। तीनों की…
Read Moreभाजपा में बजा संगठनात्मक चुनाव का बिगुल
शिमला। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव का बिगुल बज चुका है। मंडल चुनाव के लिए स्थानीय समिति के प्रभारियों की नियुक्ति हो चुकी है। सबसे पहले बूथ अध्यक्ष के लिए वोट होगा। यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंडल अध्यक्ष चुने जाएंगे। सबसे अंत में जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए वोटिंग होगी। जनवरी अंत तक जिला भाजपा में सभी पदाधिकारी चुन लिए जाएंगे। जिला शिमला में 992 बूथों पर अध्यक्षों के लिए मतदान होगा। हर बूथ पर पच्चीस कार्यकर्ताओं को सदस्यता दी गई है। यही सदस्य बूथ अध्यक्ष के लिए…
Read Moreअब दवा की कमी से नहीं जाएगी जान
अब दवा की किल्लत से किसी की जान नहीं जाएगी। चौबीस घंटे आपातकालीन वार्ड में जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध रहेंगी। यहां आने वाले मरीजों को यहीं से दवा दी जाएगी। मरीज को इसकी कीमत भी नहीं चुकानी होगी। हार्ट अटैक और अन्य गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। आईजीएमसी प्रबंधन की ओर से इस बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी विभागाध्यक्षों से जीवन रक्षक दवाओं की सूची मंगवा ली गई है। इसकी उपलब्धता और लागत को देखकर ही स्टॉक उपलब्ध करवाने…
Read Moreचिकित्सकों की होगी विभागीय जांच
रामपुर बुशहर। मृतक सुमित्रा की 26 दिसंबर को जांच करने वाले रामपुर के खनेरी अस्पताल के चिकित्सकों को विभागीय जांच का सामना भी करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने साफ कर दिया है कि आईजीएमसी और खनेरी अस्पताल की रिपोर्ट को मिलाया जाएगा। अगर दोनों में भिन्नता पाई गई तो चिकित्सकों पर विभागीय जांच बैठाई जाएगी। इधर, स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की गंभीरता से जांच करने के आदेश विभाग को दे दिए हैं। अमर उजाला से बात करते हुए स्वास्थ्य निदेशक…
Read Moreटिप्पर दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत
रामपुर बुशहर। बजीरबावड़ी-जगातखाना सड़क पर गोशाई एडिट टनल के पास टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोमवार रात हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक जख्मी हुआ है। जख्मी युवक को खनेरी अस्पताल में भरती कराया गया है। चालक ने टिप्पर से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक बजीरबावड़ी से जगातखाना की ओर जा रहा टिप्पर नंबर एचपी 06ए-3891 गोशोई एडिट टनल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया।…
Read Moreअब पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
रामपुर बुशहर। सुमित्रा मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने सुमित्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने 323 और 504 के तहत मामला दर्ज कर पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक और आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट की घटना के बाद सुमित्रा नाम की महिला की मौत होने के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप लगया…
Read More