रामपुर बुशहर। रामपुर में केंद्र की ओर से चलाई गई मनरेगा योजना पूरी तरह से हांफ रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2012-13 में मनरेगा योजना के तहत रामपुर के लिए 28 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। साल भर में योजना के तहत कुल सात करोड़ रुपये ही खर्च हो पाए हैं। आलम यह है कि विभिन्न लाइन विभागों के अधिकारी भी 14 करोड़ रुपये की राशि से मात्र 10 फीसदी धन भी खर्च नहीं कर पाए हैं। रामपुर विकास खंड में विभिन्न…
Read MoreCategory: Shimla
हि 0प्र सी0 एण्ड वी0 अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
शिमला (वीरेन्द्र खागटा) प्रदेश सी0 एंड वी0 अध्यापक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संघ के अध्यक्ष चमन लाल शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की । संघ ने मुख्यमंत्री को टोपी व शाल भेंट कर सम्मानित किया । साथ ही संघ ने सरकार के समक्ष 01-01-1986से चली आ रही भाषायी एवं गैर भाषायी वेतन विसंगति को पंजाब के तर्ज पर दूर करना , स्नातकोतर शिक्षा प्राप्त सी0 एंड वी0 अध्यापको को बिना बी0 एड0 प्रवक्ता पद पर पदोन्नति देना , माध्यमिक स्कूलों में भाषा,कला,शारीरिक अध्यापक पदों…
Read Moreशिमला गोलीकांड की होगी न्यायिक जांच
शिमला में पुलिस फायरिंग में युवक की मौत का मामला दूसरे दिन भी गरमाया रहा। भाजपा ने गोलीकांड का मुद्दा विधानसभा में उठाया और चर्चा न कराए जाने पर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि गोलीकांड की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उधर एडीएम डॉ. एन के लट्ठ ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने घटना स्थल की वीडियोग्राफी कराई और डयूटी पर तैनात कांस्टेबलों से पूछताछ की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि गोली युवक उदयवीर के पेट नहीं जांघ…
Read Moreआज से चक्कर में चलेगा न्यायिक परिसर
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को चक्कर में 41 करोड़ रुपए लागत से निर्मित न्यायिक परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को भव्य न्यायिक परिसर के लिए बधाई दी। परिसर के लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ ने की। इस मौके पर न्यायाधीश आरबी मिश्रा सहित अन्य न्यायाधीश भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्मित न्यायिक परिसर देश के सर्वश्रेष्ठ न्यायिक परिसरों में से एक है। यदि न्यायिक अधिकारियों/कर्मचारियों को और सुविधाओं की आवश्यकता होगी तो राज्य सरकार उन्हें पूरा करेगी। जिला न्यायालय को…
Read Moreभाजपा ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
शिमला। भारतीय सेना के जवानों के साथ जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार की शिमला भाजपा मंडल ने कड़ी निंदा की है। शनिवार को उपायुक्त आफिस के समीप शिमला भाजपा ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड से पूरे भारत के लोगों में रोष व्याप्त है और भारत के लोग इस बार पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहते हैं। लोगों का केंद्र सरकार से आग्रह है कि पाकिस्तान के साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाए…
Read Moreज्यादा सर्द नहीं राजधानी की रातें
शिमला। हिल्स क्वीन के मौसम ने करवट बदल ली है। रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शिमला का रात का तापमान करीब 3 डिग्री बढ़ कर 8.4 डिग्री पहुंच गया है। शहर का न्यूनतम तापमान 5.1 से बढ़ कर 8.4 डिग्री पहुंच गया है। हालांकि दिन के तापमान में खास बदलाव नहीं आया है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री था जो शनिवार को घटकर 14 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक रविवार को शहर में हल्के बादल छाए रहने की संभावना…
Read Moreसावड़ा कुड्डू परियोजना में मजदूरों का प्रदर्शन
रोहड़ू। सावड़ा कुड्डू परियोजना में सीटू के मजदूरों ने धरना-प्रदर्शन किया। सुरंग निर्माण में लगे करीब 500 मजदूरों को चार माह से वेतन का भुगतान न होने पर सीटू ने परियोजना में धरना दिया। मजदूरों ने महाप्रबंधक के कार्यालय के बाहर नारेबाजी भी की। मजदूरों ने चेताया कि अगर वेतन का भुगतान 20 दिसंबर तक नहीं किया गया तो वे चक्का जाम करेंगे। वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संसार चंद खलास्टा, महासचिव अजय कुमार दुल्टा ने बताया कि सावड़ा कुड्डू परियोजना में करीब 500 मजदूर सुरंग निर्माण का कार्य कर रहे…
Read Moreतैश में आकर पत्नी की गला काटकर हत्या
जुब्बल (शिमला)। जुब्बल में एक पति ने तैश में आकर अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा दिया है। आरोपी व्यक्ति को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात शुक्रवार देर रात घटी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाली मूल का 42 वर्षीय तेक बहादुर जुब्बल निवासी लोकपाल मोक्टा के पास नौकरी करता था। आईटीआई जुब्बल के समीप लोकपाल मोक्टा के घर में ही तेक बहादुर भी अपनी 32 वर्षीय पत्नी रूपमति व छोटे तीन बच्चों…
Read Moreटेक सिंह और जवाहर 13 तक पुलिस रिमांड
रामपुर बुशहर। सुमित्रा हत्या कांड के आरोपियों को पुलिस ने आज न्यायालय में पेश किया। जहां से पुलिस की पूछताछ शेष होने के चलते दोनों आरोपियों को न्यायालय ने 13 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एक अन्य आरोपी पहले से ही पुलिस रिमांड पर चल रहा है। डीएसपी रामपुर आरपी जसवाल ने बताया की टेक सिंह कायथ और जवाहर को न्यायालय ने 13 जनवरी तक के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि जमीन के एक टुकड़े को…
Read Moreधूल फांक रही लाखों रुपए की एक्स-रे मशीन
रोहडू। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समरकोट में लंबे समय से स्टाफ का टोटा बना हुआ है। लोगों की सुविधा के लिए खोला गया स्वास्थ्य केंद्र सफेद हाथी साबित हो रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में लाखों रुपए की लागत से लगाई गई एक्सरे मशीन भी धूल फांक रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं देने के सरकार के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समरकोट में पिछले लंबे समय से चिकित्सक, फार्मासिस्ट , लैब तकनीशियन व रेडियोग्राफर का पद रिक्त पड़ हुआ है। समरकोट…
Read More