भाजपा ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

शिमला। भारतीय सेना के जवानों के साथ जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार की शिमला भाजपा मंडल ने कड़ी निंदा की है। शनिवार को उपायुक्त आफिस के समीप शिमला भाजपा ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया।
शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड से पूरे भारत के लोगों में रोष व्याप्त है और भारत के लोग इस बार पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहते हैं। लोगों का केंद्र सरकार से आग्रह है कि पाकिस्तान के साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाए जैसा व्यवहार पाकिस्तान और आतंकियों ने भारत के साथ किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इस कायरतापूर्ण कृत्य से 1999 की याद ताजा हो गई। उस समय पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों की आंखें निकाल ली थीं। शिमला भाजपा केंद्र सरकार से मांग करती है कि भारत को अब पाकिस्तान के खिलाफ कोई कठोर निर्णय लेना चाहिए ताकि भारतीय सैनिकों के सम्मान की रक्षा की जा सके।
रोष प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सूद, जिलाध्यक्ष शेर सिंह चौहान, ज्ञान चंदेल, शिमला मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, विशेषवर नाथ, विजय शर्मा, चेतन कुठियाला, शुभ महाजन, महेंद्र शर्मा, बिट्टू पाना, एलआर कौंडल, संजय सूद, पुनिता सूद, रूपा शारदा, कला शर्मा, अवतार, प्रीतम चंद, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के अलावा नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद मौजूद रहे।

Related posts