रामपुर में स्पीति के तीस तीर्थयात्री फंसे

रामपुर बुशहर। लाहौल स्पीति जिले के स्पीति के करीब ढाई दर्जन लोग चार दिन से रामपुर में फंसे हुए हैं। भारी बर्फबारी से नेशनल हाईवे-22 बंद होने पर वे अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। इन लोगों ने घर जाने के लिए सरकार से हेलीकाप्टर सेवा की मांग की है। सोमवार को एसडीएम रामपुर के माध्यम से लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। स्पीति निवासी पनमा नामज्ञल, पसंग डोलमा, छेरिंग दोरजे, डोलमा बुटित, दोर्जे डोलमा, टाशी डोलमा, छेरिंग मिगजोम, रिंगचेन डोलकर, छेरिंग तरगे, अनी पदमा, तकपा दोर्जे, नवांग…

Read More

कार खाई में गिरी; महिला की मौत

रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत भ्रदाश में मारुति कार खाई में गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों घायलों को महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मारुति कार नंबर डीएल 8सी-3562 सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे के करीब भद्राश में एनएच से नीचे लुढ़क गई। इसमें चालक समेत चार लोग…

Read More

शिमला की बसों में बिना वर्दी गश्त करेगी पुलिस

सिटी की बसों में महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अब पुलिस की तैनाती होगी। लोकल बसों के भीतर पुलिस का पहरा होगा। खासतौर पर सुबह और शाम के समय पुलिस दस्ता बसों में मुस्तैद रहेगा। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस को बिना वर्दी तैनात किया जा रहा है। छेड़खानी करने वालों को रंगे हाथों मौके पर ही धर लिया जाएगा और उसे थाने ले जाकर हवालात में बंद कर दिया जाएगा। पहले चरण में न्यू शिमला पुलिस थाना आज से…

Read More

दो ज्वेलरों और एक बिल्डर के आफिस में छापा

शिमला। हिमाचल प्रदेश आयकर विभाग ने राजधानी में दो सोने के कारोबारियों और एक बिल्डर के आफिस पर छापामारी की। इस दौरान सभी कारोबारियों के दस्तावेजों को विभाग की टीमों ने कब्जे में लेकर खंगालना शुरू कर दिया है। इनमें से एक कारोबारी के दस्तावेज खंगालने के बाद एक करोड़ रुपए की अघोषित आय के दस्तावेज मिले हैं। अन्य दो मामलों में जब्त रिकार्ड को खंगालने का काम चल रहा है। इन तीनों ही मामलों में जितनी अघोषित संपत्ति मिलेगी, उस पर टैक्स के साथ पेनल्टी लगाई जानी है। विभाग…

Read More

कांस्टेबल के खिलाफ दुराचार का मुकदमा

शिमला। थाना सदर में तैनात एक कांस्टेबल दुराचार के आरोपों से घिर गया। महिला ने कांस्टेबल पर संगीन आरोप लगाए हैं। कई सालों से शारीरिक शोषण के आरोप भी लगे हैं। अब कांस्टेबल इसे छोड़ कहीं और शादी करना चाह रहा है। इस बात की भनक लगते ही महिला पुलिस अफसर के समक्ष पेश हुई और आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज करवा दिया। आरोपी कांस्टेबल थाना सदर में तैनात बताया जा रहा है। महिला की शिकायत के आधार पर मंगलवार को थाना बालूगंज में एफआईआर दर्ज की…

Read More

पंद्रह दिन में चालीस चालान, पांच लाख जुर्माना

शिमला। आबकारी एवं कराधान विभाग ने त्रैमासिक वैट रिटर्न भरने में लेटलतीफ कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। विभाग ने चार टीमें गठित कर जगह-जगह छापामारी अभियान छेड़ा है। टीमों ने पखवाड़े भर में राजधानी सहित ढली, मशोबरा, शोघी, धामी और घणाहट्टी में छापामारी कर चाली कारोबारियों के चालान कर पांच लाख रुपए जुर्माना वसूला है। सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग डा. रमेश शर्मा ने बताया कि शिमला और आसपास के क्षेत्र में इन दिनों विभाग छापामारी कर रहा है। अब तक चालीस चालान कर पांच लाख तक का…

Read More

वसूली के लिए सरल होगा यूनिट एरिया मेथड

शिमला। हाउस टैक्स वसूली के लिए नगर निगम अब यूनिट एरिया मेथड को सरल कर लागू करने की तैयारी में है। एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रारूप किया जा रहा है। योजना का खाका तैयार करने के बाद इसे नगर निगम सदन में मंजूरी के लिए लाया जाएगा। नए फार्मूले पर अगर सदन सहमत होता है तो इसे राज्य सरकार को भेजा जाएगा। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। यूनिट एरिया मेथड को तर्कसंगत बनाने के लिए आयुक्त अमरजीत सिंह ने पहल की है। उन्होंने कहा है…

Read More

छह सौ फीसदी मुनाफे पर बिक रही दवाएं

शिमला। राज्य में कई दवाएं कीमत से कई सौ फीसदी ज्यादा दाम वसूलकर बिक्री की जा रही हैं। दवा खरीदारों से दस-बीस फीसदी नहीं बल्कि छह सौ फीसदी तक मुनाफा केमिस्ट कूट रहे हैं। बाजारों में कुछ ऐसी दवा बिक रही हैं, जिन पर कोई प्राइस कंट्रोल नहीं। आम जनता लुटने को मजबूर है और सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं। इस स्थिति में सरकारी महकमे का एक ही जवाब है – ‘हम कुछ नहीं कर सकते’। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि इस लूट पर कौन अंकुश…

Read More

अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

रोहड़ू। पंचायत समिति की बैठक मेें अनुपस्थित अधिकारियों पर सरकार से समिति के सदस्यों ने जवाबदेही की मांग की है। छौहारा क्षेत्र की पंचायत समिति की बैठक में अधिकारियों की गैरहाजिरी पर सदस्यों ने रोष व्यक्त किया है। पंचायत समिति की बैठक चिड़गांव में समिति अध्यक्ष रविंद्र रवि की अध्यक्षता में हुई। समिति की बैठक पंचायत समिति के कार्यकारी अधिकारी मेजर विशाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्य पर चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख विभागों से अधिकारियों के उपस्थित न होने…

Read More

कोटगढ़ को उप तहसील बनाने का मामला गर्माया

कुमारसैन (शिमला)। कोटगढ़ को उप तहसील का दर्जा देने की लंबे समय से चली आ रही मांग ने फिर जोर पकड़ लिया है। लोगों का कहना है प्रदेश की किसी भी सरकार ने उनकी मांग को नहीं सुना। इसके चलते लोगों को तहसील संबंधित किसी भी काम को करवाने के लिए कुमारसैन जाना पड़ता है। हालांकि, पूर्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यहां उप तहसील के लिए भवन निर्माण का काम शुरू भी किया गया था लेकिन मात्र चार पिल्लर खड़े करने के बाद काम को बंद कर दिया…

Read More