अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

रोहड़ू। पंचायत समिति की बैठक मेें अनुपस्थित अधिकारियों पर सरकार से समिति के सदस्यों ने जवाबदेही की मांग की है। छौहारा क्षेत्र की पंचायत समिति की बैठक में अधिकारियों की गैरहाजिरी पर सदस्यों ने रोष व्यक्त किया है। पंचायत समिति की बैठक चिड़गांव में समिति अध्यक्ष रविंद्र रवि की अध्यक्षता में हुई।
समिति की बैठक पंचायत समिति के कार्यकारी अधिकारी मेजर विशाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्य पर चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख विभागों से अधिकारियों के उपस्थित न होने पर सभी सदस्यों ने रोष व्यक्त किया। उन्हाेंने आरोप लगाया कि अधिकारियों के बैठक से गैरहाजिर होने पर विकास कार्यों की पूरी समीक्षा नहीं हो पा रही है। पंचायत समिति सदस्यों ने अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए हैं।
बैठक में समिति की उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सदस्य रामेश्वर रतवान, विजय चौहान, प्रीति थांटा, हरिपाल, सुमन लता, रोशनी देवी, वसुंदरा देवी, सुभद्रा देवी, राजेश्वरी शौंगी, पंचायत प्रधान हरि कृष्ण, बृज लाल भी उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने चंद्रेश्वर प्रसाद को जिला परिषद अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है।

Related posts