चौपाल (शिमला)। चौपाल उपमंडल के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में आठ दिन से अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे हजारों उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत बोर्ड ने मुख्य लाइन को तो जोड़ दिया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने का कार्य अभी तक पूरा नहीं किया गया है। ठंड के मौसम में बिजली सेवा ठप होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चौपाल उपमंडल के अंतर्गत 70 प्रतिशत क्षेत्र अभी भी अंधेरे में…
Read MoreCategory: Shimla
शिमला शहर में कर प्रणाली का युक्तिकरण करेंगे : वीरभद्र
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम शिमला के क्षेत्र में कर प्रणाली का युक्तिकरण किया जाएगा, जिससे शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री वीरवार को यहां शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, चंबा और बिलासपुर जिलों के विधायकों की वर्ष 2013-14 की वार्षिक योजना में प्राथमिकताओं को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर चौपाल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने लोक निर्माण, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य विभागों…
Read Moreहफ्ते बाद भी अधिकांश सड़कें बंद
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ। हफ्ते बाद भी रामपुर और किन्नौर की अधिकांश सड़कें बंद हैं। सड़कें न खुलने से परिवहन सेवाएं सामान्य नहीं हो पाई हैं। वीरवार को भी रामपुर से रिकांगपिओ तक बसें नहीं जा पाईं। जबकि शिमला के लिए वाया सुन्नी होकर ही बसें जा रही हैं। नेशनल हाईवे वाया नारकंडा होकर अभी बहाल नहीं हो पाया है। गत वीरवार को भारी हिमपात से रामपुर और किन्नौर में अस्त-व्यस्त हुई परिवहन सेवाएं पटरी पर नहीं लौटी हैं। हफ्ते बाद भी इन दोनों क्षेत्रों में अधिकांश सड़कें अवरुद्ध पड़ी हैं। इसके…
Read Moreहेलिकाप्टर ने काजा के लिए भरी उड़ान
रामपुर बुशहर। भारी हिमपात से रामपुर में फंसे स्पीति के लोगों को ले जाने के लिए हेलिकाप्टर ने काजा की उड़ान भरी। वीरवार को रामपुर के शिंगला हैलीपैड से काजा उडे़ हेलिकाप्टर ने एक उड़ान में यहां से 18 लोग काजा पहुंचाए। जबकि काजा से दो गर्भवती महिलाओं समेत बीस लोग शिमला पहुंचाए गए। अभी भी रामपुर और काजा में कई लोग फंसे हुए हैं। इनको ले जाने के लिए शुक्रवार को हेलिकाप्टर आएगा या नहीं, इस पर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। हिमपात से नेशनल हाईवे-22 अवरुद्ध होने…
Read Moreऊना और बंगाणा में मांगा मिनी सचिवालय
शिमला। वार्षिक योजना में विकास योजनाओं के निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई विधायक प्राथमिकता बैठक में ऊना जिला के विधायकों ने जोर-शोक से अपनी बात रखी। सचिवालय के आर्म्सडेल भवन में हुई इस बैठक में चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार ने खंडों के पुनर्गठन का आग्रह किया ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने जोड़ में उप तहसील और क्षेत्र के 100 आबादी वाले गांवों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया।…
Read Moreनारकंडा में एनएच-22 नहीं हुआ बहाल
कुमारसैन (किन्नौर)। बर्फबारी के हफ्ते बाद भी पर्यटन नगरी नारकंडा में जन जीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने लिंक मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता विनोद श्याम ने लिंक मार्ग खुलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी एनएच-22 यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। इधर, एनएच-22 पर यातायात बहाल न होने के चलते नारकंडा में लोगों को भारी परेशानियों…
Read Moreरोहड़ू के 80 फीसदी रूटों पर यातायात ठप
रोहडू। सातवें दिन भी निगम की बस सेवाएं बहाल नहीं हो पाई हैं। पथ परिवहन निगम के रोहडू डिपो की बस सेवाएं सातवें दिन भी 80 प्रतिशत रूटों पर ठप रहीं। जुब्बल, रोहडू, चिड़गांव तथा नावर क्षेत्र के सभी ग्रामीण रूटों पर पथ परिवहन निगम की अधिकांश बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। शिमला राज मार्ग यातायात के लिए ठप पड़ा हुआ है। रूटों पर फंसी हुई निगम की बारह बसें अभी तक नहीं निकाली जा सकी हैं। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिमपात…
Read Moreढली में बिजली-पानी नहीं, हजारों परिवार बेहाल
शिमला। ढली क्षेत्र में चार दिन से पानी जबकि दो दिन से बिजली सप्लाई नहीं है। हजारों परिवार समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कई लोग बर्फ पिघलाकर काम चला रहे हैं। स्थानीय कमला देवी ने बताया कि बिजली व पानी न होने से हालत दिन-ब-दिन खराब हो रही है । घर के सदस्य और वह स्वयं चार दिन से नहीं नहाए हैं। संजय शर्मा, पवन कौंडल, गौरव कुमार, अंजली शर्मा, वंदना ठाकुर, अक्षय, नरेश, बबीता ने बताया कि चार दिन हो गए, पानी खत्म हो गया है। बर्फ पिघलाकर…
Read Moreराजधानी में दिनभर रेंगते रहे छोटे-बड़े वाहन
शिमला। बर्फबारी के पांचवें दिन बाद भी राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था रफ्तार नहीं पकड़ पाई। सड़क पर फिसलन अधिक होने के कारण शहर में वाहन रेंग- रेंग कर चलते रहे। सोमवार को लिफ्ट, लक्कड़ बाजार व टॉलैंड में वाहन स्किड होने से लंबा जाम लगा, जिसके कारण आफिस जा रहे कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे जाम के कारण ट्यूशन जा रहे कुछ बच्चों को भी घर वापस लौटना पड़ा। वहीं विकासनगर से चल रही बसें व गाड़ियां रुक रुककर चलती रहीं। लोग आधे आधे घंटे तक…
Read Moreचंडीगढ़ में शिमला पुलिस की गिरफ्त से हनी फरार
शिमला। दादी और पोती को बेहोश कर घर लूटने वालाआरोपी हनी सिंह चंडीगढ़ के मनीमाजरा में पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। एक सब इंस्पेक्टर की अगुवाई में थाना ढली से शातिर युवती को हिरासत में लेने के लिए कमल उर्फ हनी सिंह को टीम साथ ले गई थी। इससे पहले की पुलिस युवती तक पहुंच पाती, हनी सिंह भी सोमवार सुबह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर नौ दो ग्यारह हो गया। आरोपी को कुछ दिन पहले ही पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद काबू किया था। यह…
Read More