रामपुर बुशहर। साहब! हमारे गांव में बिजली कब तक आएगी? यह सवाल, रामपुर और ननखड़ी ब्लाक के उन गांवों के बाशिंदों का है जो हफ्ते भर से अंधेरे में सर्द रातें काटने को मजबूर हैं। गत वीरवार को भारी बर्फबारी से दोनों ब्लाकों की दो दर्जन से अधिक पंचायतों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। लेकिन अभी तक कुछ ही पंचायतों में आपूर्ति बहाल हो पाई है। अधिकांश पंचायतों में अंधेरा पसरा हुआ है। रामपुर ब्लाक में दरकाली, काशापाट, मुनिश, नरैण, देवठी, कूहल, सरपारा, फांचा, चंडी ब्रांडा, कूट, क्याओ…
Read MoreCategory: Shimla
कांग्रेस करेगी पीटीए शिक्षकों से न्याय : नीरज
रामपुर बुशहर। संसदीय सचिव नीरज भारती ने कहा कि भाजपा सरकार ने पीटीए शिक्षकों के साथ जमकर अन्याय किया। लेकिन, कांग्रेस इनके साथ न्याय करेगी। 31 मार्च तक कांग्रेेस पीटीए शिक्षकों के लिए स्थायी नीति लागू करेगी। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शरीक होने रिकांगपिओ जाते समय संसदीय सचिव नीरज भारती ने सुबह मां भीमाकाली के मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। उनके साथ उनकी पत्नी प्रदेश युकां अध्यक्ष मोनिका भारती भी थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में रिक्त पदों को भरने में कांग्रेस प्राथमिकता…
Read Moreहमें भी दो हेलिकाप्टर की सहूलियत
रामपुर बुशहर। काजा जाने से रह गए स्पीति के लोगों ने सरकार से हेलिकाप्टर सेवा की मांग की है। रामपुर में फंसे इन लोगों ने कहा कि वे अपने घर जाना चाहते हैं, लेकिन सड़क बहाल न होने के कारण वे नहीं जा पा रहे हैं। वर्तमान में उनके पास घर जाने के लिए हेलिकाप्टर ही एकमात्र विकल्प है। सरकार ने रामपुर में फंसे लोगों के लिए वीरवार को हेलिकाप्टर सेवा उपलब्ध कराई थी। हेलिकाप्टर ने रामपुर से काजा के लिए केवल एक ही उड़ान भरी। इसमें स्पीति के 18…
Read Moreऊपरी शिमला के सैकड़ों गांव अंधेरे में
रोहड़ू। हिमपात के नौ दिन बाद भी ऊपरी शिमला के सैकड़ों गांव अंधरे में डूबे हैं। भारी बर्फ से टूटी बिजली की लाइनों को दुरुस्त करने में बिजली बिजली बोर्ड के कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में अंधेरे के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। चिड़गांव, जुब्बल, रोहड़ू, कोटखाई तथा चौपाल के सौ से अधिक गांवों में अभी तक बिजली नहीं पहुंची है। बिजली गुल होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। मोबाइल फोन और बिजली के चलने वाले अन्य उपकरण भी…
Read Moreफरवरी अंत तक प्रूनिंग करने की सलाह
रोहड़ू। हिमपात के बाद मौसम खुलते ही सेब बगीचों में काटछांट का काम फिर शुरू हो गया है। हिमपात के बाद बागवानोें को इस साल अच्छी पैदावार की उमीद बंधी है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि बागवान फरवरी के अंत तक बगीचों में प्रूनिंग का कार्य पूरा करें। पतझड़ के बाद सेब बगीचों में हर साल काटछांट का कार्य शुरू हो जाता है। इस बार हिमपात के कारण कई दिन तक बगीचों में काटछांट का कार्य बंद रहा। सेब की काटछांट को फलों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा अच्छी…
Read Moreचौपाल क्षेत्र में तुरन्त प्रभाव से सड़क व बिजली को बाहल करे : मंगलेट
शिमला (वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल प्रदेश कृषि उत्पाद एवं विपणन बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे उनके निर्वाचन क्षेत्र चौपाल में सड़कों से बर्फ हटाएं और क्षतिग्रस्त सड़कों को समय रहते दुरुस्त करें। उन्होंने कहा कि हालांकि, चौपाल की मुख्य सड़क को बहाल कर दिया गया है। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की हालत अभी भी खराब है। उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में टूटे बिजली के खंभों को दुरुस्त किया…
Read Moreविवि में नकली फॉर्म वाले नहीं दे सकेंगे परीक्षा
शिमला प्रदेश विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा फॉर्म भरने वाले कई विद्यार्थियों को परीक्षाओं से महरूम रहना पड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश विवि प्रशासन ने परीक्षा फॉर्मों की स्केनिंग शुरू कर दी है। स्केनिंग की प्रक्रिया में नकली फॉर्म सामने आ जाएंगे। प्रशासन ने सीधे तौर पर इन फॉर्मों को रद्द करने का फैसला लिया है। इससे बाजार से महंगा फॉर्म खरीद कर विश्वविद्यालय को भेजने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा देने की पात्रता खत्म हो जाएगी। कारोबारियों ने मुनाफा कमाने के लिए विवि के फॉर्म छपवा कर मुनाफा तो कमा लिया,…
Read Moreभाजपा विधायकों ने फूंका गृहमंत्री का पुतला
शिमला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की अध्यक्षता में तारघर के समीप गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंका। हिंदू व भगवा आतंकवाद बयान देने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि गृह मंत्री के हिंदू व भगवा आतंकवाद पर दिए बयान की पूरे भारत में निंदा हो रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का न तो कोई धर्म होता है और न ही वह बुजुर्गों, बच्चों को देखता है। इस मौके पर शिमला शहर के विधायक सुरेश भारद्वाज…
Read Moreकॉलगर्ल ने पत्नी को सूप में पिला दिया जहर
शिमला। राज्य महिला आयोग कोर्ट के तीसरे दिन वीरवार को कुल बाइस मामलों में से आठ पर सुनवाई हुई। आयोग की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर और सदस्य शीला ने मामलों की सुनवाई की। कोर्ट में आए पहले मामले में एक महिला ने शिकायत की कि पति उसे छोड़कर महाराष्ट्र में कॉलगर्ल के साथ रहता है। उसे भनक लगी तो पति को खोने के डर से वह महाराष्ट्र जा पहुंचीं। लेकिन वहां धोखे से कॉलगर्ल और उसके पति ने सूप में जहर मिलाकर पिला दिया। इससे छह महीने तक कोमा में रहना…
Read Moreकिराया न देने पर चौदह दुकानों पर जड़े ताले
शिमला। नगर निगम की दुकानों का किराया चुकाए बिना कारोबार करने वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं। वीरवार को किराया नहीं चुकाने वाले ढली के चौदह कारोबारियों पर नगर निगम ने शिकंजा कसा है। निगम की संपदा शाखा ने मौके पर जाकर किराया नहीं चुकाने वाले चौदह कारोबारियों की दुकानों पर ताले जड़ दिए हैं। इन कारोबारियों को निगम कई दफा नोटिस भी दे चुका था। इसके बावजूद कारोबारी अंजान बने रहे। वीरवार को ढली स्थित व्यवसायिक परिसर में निगम की संपदा शाखा के अधिकारियों और पुलिस ने दबिश दी।…
Read More