कांग्रेस करेगी पीटीए शिक्षकों से न्याय : नीरज

रामपुर बुशहर। संसदीय सचिव नीरज भारती ने कहा कि भाजपा सरकार ने पीटीए शिक्षकों के साथ जमकर अन्याय किया। लेकिन, कांग्रेस इनके साथ न्याय करेगी। 31 मार्च तक कांग्रेेस पीटीए शिक्षकों के लिए स्थायी नीति लागू करेगी। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शरीक होने रिकांगपिओ जाते समय संसदीय सचिव नीरज भारती ने सुबह मां भीमाकाली के मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। उनके साथ उनकी पत्नी प्रदेश युकां अध्यक्ष मोनिका भारती भी थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में रिक्त पदों को भरने में कांग्रेस प्राथमिकता दे रही है। चरणबद्ध तरीके से शिक्षण संस्थानों में रिक्त पद भरे जाएंगे। सराहन पहुंचने पर कांग्रेसियों ने संसदीय सचिव का भव्य स्वागत किया। ब्लाक कांग्रेस महासचिव विकेश चौहान (गिन्नी) ने उन्हें मां भीमाकाली की फोटो भेंटस्वरूप दी। इस मौके पर युकां रामपुर अध्यक्ष राजेश लारजू, बीडीसी मोहन मेहता, शेर सिंह सोनी, सतपाल, पदमदेव, धर्मजीत, योगराज नेगी, थुनी देवी, गीता दत्त, फुली देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पहले ज्यूरी में भी संसदीय सचिव ने समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ज्यूरी पंचायत उपप्रधान राजकांता, बधाल पंचायत के प्रधान तुलाराम, सोहन लाल, व्यापार मंडल प्रधान जय प्रकाश धंगल, सतीश शर्मा, यशपाल, पंचायत सदस्य राम प्यारी, परमजीत, पदम नोगल, पूर्ण सुख तथा प्रभुलाल मौजूद थे।
उधर, भावानगर में संसदीय सचिव का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में युवा कांग्रेस अध्यक्ष किन्नौर प्रताप नेगी, नरेंद्र सिंह, पदमपुर नेगी, तारा मोयान, छेडुब नेगी, प्रशांत सिंह, संदीप नेगी, सुरेंद्र नेगी, जितेंद्र नेगी, काति राम नेगी आदि थे।

Related posts