रामपुर बुशहर। सरकार ने रामपुर नगर परिषद में रिक्त हुए नामित पार्षदों के तीनों पद भर दिए हैं। सेवादल रामपुर के मुख्य संगठक अजय शर्मा, पूर्व जिला शिमला कांग्रेस प्रवक्ता अनिरुद्ध बिष्ट और पूर्व युकां नेता पंकज बराड़ को नामित पार्षद मनोनीत किया गया है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नगर परिषद में नामित पार्षद प्रदेश सरकार नियुक्त करती है। गत दिनों यहां पूर्व भाजपा सरकार द्वारा नियुक्त किए तीनों नामित पार्षदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इनके इस्तीफे…
Read MoreCategory: Shimla
पिकअप खाई में गिरी, युवक की मौत
कुमारसैन (शिमला)। कोटगढ़ के भुट्टी गांव के पास महिंद्रा पिकअप खाई में गिर गई। वीरवार रात हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हो गए। इनमें से गंभीर रूप से जख्मी एक व्यक्ति को उपचार के लिए शिमला भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। थानाधार से बिथल जा रही एचपी 06ए-3617 नंबर की महिंद्रा पिकअप भुट्टी कैंची के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। इसमें चालक समेत तीन लोग सवार थे। वीरवार रात करीब नौ…
Read Moreदेवता घुंडा मंदिर में प्रतिष्ठा पांच को
कोटखाई (शिमला)। देवता नागेश्वर महाराज घुंडा की पूजा प्रतिष्ठा का आयोजन मंगलवार से किया जा रहा है। नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में राणा सहिब कोटखाई तथा चार देवता शामिल हो रहे हैं। तीन दिवसीय इस अनुष्ठान में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। मंदिर के कारदार कंवर मोहन लाल तथा कंवर महेंद्र सिंह, कंवर मदन सिंह सहित देविंद्र पंडित चमन ने बताया कि घुंडा गांव में देवता नागेशर के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। पांच फरवरी से मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है।…
Read Moreलाडा में शामिल हो रामपुर शहर
रामपुर बुशहर। मुख्य शहर रामपुर को लोकल एरिया डेवलपमेंट प्लान (लाडा) में शामिल किए जाने की मांग उठने लगी है। नगर परिषद के नुमाइंदों का कहना है कि एसजेवीएन के रामपुर प्रोजेक्ट से शहर को भी नुकसान हो रहा है। बावजूद इसके शहर को लाडा में शामिल नहीं किया गया। जब प्रोजेक्ट प्रभावित क्षेत्रों में दूर-दूर की पंचायतें शामिल की गई हैं, तो रामपुर को क्यों दूर रखा गया है? जनप्रतिनिधि इस मसले को रामपुर प्रवास के समय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी उठाएंगे। नगर परिषद के अध्यक्ष दीपक सूद,…
Read Moreसंजय ठाकुर का रोहड़ू पहुंचने पर स्वागत
रोहड़ू। शिमला संसदीय क्षेत्र से युवा कांग्रेस के महासचिव संजय ठाकुर को संसदीय क्षेत्र का स्वतंत्र कार्यभार सौंपा गया है। शिमला संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष मनीष ठाकुर की युवा कांग्रेस में केंद्र स्तर पर नियुक्ति की गई है। स्वतंत्र कार्यभार सौंपने के बाद रोहड़ू पहुंचने पर सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजय ठाकुर का पटाखे फोड़कर स्वागत किया। इस अवसर पर संजय ठाकुर ने बताया कि वह पहले चरण में 17 विधानसभा क्षेत्रों में राहुल गांधी का ‘मेरा देश मेरा गांव’ कार्यक्रम हर बूथ स्तर पर पहुंचा रहे हैं। आगामी…
Read Moreविकास पर लगाएंगे एक-एक पैसा : वर्मा
नेरवा (शिमला)। क्षेत्रीय विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि गरीबों की सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सरकार से मिलने वाले एक-एक पैसे को वह चौपाल के विकास पर लगाएंगे। वह चौपाल के नेरवा में फ्रेंड्स क्लब की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चौपाल की 64 पंचायतों से 640 गरीब परिवारों का चयन किया जाएगा, जिन्हें हर साल तीन महीने का राशन उनकी ओर से मुफ्त में दिया जाएगा। यह स्कीम तब तक चलेगी,…
Read Moreधामी को मिली उप तहसील
सुन्नी : पूर्ण राज्यत्व दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धामी में उप तहसील खोलने की घोषणा की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलोग, धामी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शिमला के समीप कटासनी में बहुउद्देश्यीय स्टेडियम निर्मित करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण क्षेत्र में एक आईटीआई खोली जाएगी। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में विज्ञान एवं वाणिज्य विषय की कक्षाएं आरंभ करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला डाबरी को उच्च विद्यालय, राजकीय…
Read Moreरिज पर दिखी हिमाचली संस्कृति की छठा
शिमला। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर रिज मैदान में कलाकारों की अंतिम रिहर्सल के दौरान मानो पूरा हिमाचल एक रंग में रंग गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए विभिन्न जिलों के लोक नर्तक दलों ने रिज और माल रोड पर बेहद सुंदर प्रस्तुतियां दीं। मां तो जाई लेणा सोलनी बजारे… मोती रे ओ मेरा खोया नथणी रा…, देश शोभला हिमाचल म्हारा… जिशो सरगा रा तारा…, गंबरिए खाणा पीणा.. लोक गीतों पर नर्तक दलों ने लोक नृत्य पेश कर हिमाचली संस्कृति को प्रदर्शित किया। सभी…
Read Moreनारकंडा, चौपाल, रोहड़ू सड़कें बहाल
शिमला। ऊपरी शिमला को जोड़ने वाले तीनों मुख्य मार्गों पर परिवहन निगम ने शुक्रवार को बसें भेज कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। ठियोग से चौपाल रूट और ठियोग से नारकंडा तक बस भेजी गई। रोहड़ू के लिए भी बस भेजी। परिवहन निगम ने इस ट्रायल को सफल बताया और शनिवार से इन तीनों रूटों पर दिन की बस सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया है। परिवहन निगम ने लोक निर्माण विभाग के सड़क को बहाल कर दिए जाने की सूचना के बाद शुक्रवार को सुबह दस बजे शिमला…
Read Moreचालीस स्कीयर्स सीखेंगे स्कीइंग के गुर
कुमारसैन (शिमला)। स्कीइंग के लिए विश्व भर में विख्यात नारकंडा की धोमड़ी स्लोप पर 27 जनवरी से फिर बेसिक स्कीइंग कोर्स शुरू हो रहा है। इस दूसरे बेसिक शिविर में देशभर के करीब 40 स्कीयर्स स्कीइंग के गुर सीखेंगे। स्कीइंग एवं ट्रैकिंग संस्थान नारकंडा के प्रभारी संजीव अत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 14 दिवसीय बेसिक प्रशिक्षण शिविर के लिए देशभर के 40 स्कीयर्स ने आवेदन किया है। स्कीयर्स नारकंडा पहुंचने शुरू हो गए हैं। संस्थान की ओर…
Read More