रामपुर बुशहर। पूर्व में जिला परिषद सदस्य रहे विजय सिंह बिष्ट को रामपुर भाजपा का अध्यक्ष चुना गया है। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए सर्वसम्मति से उन्हें इस पद की कमान सौंपी। भाजपा मंडल रामपुर के चुनाव रविवार को रखे गए थे। शनिवार से चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन कार्यकर्ताओं ने चुनावी पचड़े में न पड़ते हुए शनिवार को ही अपना अध्यक्ष चुन लिया। चुनाव प्रभारी अजय श्याम ने विजय सिंह बिष्ट को अध्यक्ष चुन लिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को इस पद…
Read MoreCategory: Shimla
द्वेषपूर्ण राजनीति से प्रेरित हैं बयान : उमेश
जुब्बल (शिमला)। भाजपा मंडल जुब्बल कोटखाई के प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा कि पराला से सब्जी मंडी हटाने के निर्णय के समर्थन में यहां के कांग्रेस नेताओं का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता अपनी ही सरकार में हाशिए पर हैं। उमेश शर्मा ने जारी बयान में बताया कि कांग्रेस के चंद स्वयं भू नेता जुब्बल कोटखाई के बागवानों के विरुद्ध लिए फैसलों को सही ठहराने में लगे हैं। उल्टा भाजपा पर अनापशनाप बयानबाजी का आरोप लगा रहे हैं। इन नेताओं को पराला सब्जी…
Read Moreतकलेच में 24 पेटी शराब बरामद
रामपुर बुशहर। पुलिस ने तकलेच में एक बोलेरो कैंपर से शराब की 24 पेटियां बरामद कीं। अवैध शराब बरामदगी के मामले में पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक तकलेच पुलिस के जवान शुक्रवार रात गश्त पर निकले थे। इस दौरान नोगली की ओर से देवठी जा रही बोलेरो कैंपर नंबर एचपी 62-1357 को रोका और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को गाड़ी से देसी शराब की 24 पेटियां मिलीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी योगराज को भी…
Read Moreनगर निगम ने शुरू की ‘सर्व मंगल’ योजना
शिमला। शहरवासियों को घर द्वार सुविधा देने के लिए नगर निगम ने ‘सर्व मंगल’ मुहिम शुरू की है। इसके तहत प्रति सप्ताह मंगलवार को निगम के अफसर अपने-अपने कार्यालय छोड़कर फील्ड में नजर आएंगे। नगर निगम के 25 वार्डों को छह सेक्टरों में बांट दिया गया है। हर सेक्टर के अधिकारियों की सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है। सभी सेक्टर अफसरों को अपने दौरे की प्रारंभिक रिपोर्ट शुक्रवार से पूर्व देनी होगी। इसके अलावा मार्च माह की सात तारीख तक पूरी रिपोर्ट सौंपनी होगी। विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित…
Read Moreलोनिवि ने बर्फबारी से निपटने को कसी कमर
शिमला। मौसम विभाग के 4 से 6 फरवरी तक फिर से बर्फबारी होने के पूर्वानुमान के चलते जिला प्रशासन के निर्देशों पर लोनिवि भी अपने स्तर पर निपटने के लिए तैयारियां कर रहा है। विभाग के शिमला डिविजन की सड़कों को समय रहते खोलने के लिए विभाग ने जगह-जगह पर क्र शर सैंड बिछाने के साथ ही सड़कों के किनारे जमी बर्फ को हटाने का कार्य कर रहा है। 18 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद लोनिवि ने अपने क्षेत्र के तहत आने वाली सड़कों को एक सप्ताह के भीतर…
Read Moreउपचार से संबंधित हर जानकारी मिलेगी
शिमला। दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल (रिपन) में उपचाराधीन गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य के तहत नई एसएमएस सेवा शुरू की गई है। इसके तहत उपचार करवाने वाली हर महिला को अस्पताल उसके मोबाइल पर दवा लेने सहित बच्चों के टीके लगाने और दवा लेने के साथ ही उपचार से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध करवाएगा। ट्रायल के तौर पर सेवा शुरू कर दी गई है। इसके लिए स्टाफ को भी प्रशिक्षित कर दिया गया है। इस सेवा से किसी को भी जानकारी के लिए ज्यादा परेशान नहीं…
Read Moreसाक्षी और नैंसी की मौत पर जवाब तलब
शिमला। शहर के एक कान्वेंट स्कूल की दो छात्राओं साक्षी और नैंसी ठाकुर की मौत पर नेशनल कमीशन फार प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड राइट्स (एनसीपीसीआर) ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मुख्य सचिव को भेजे एक पत्र में आयोग ने निर्देश दिए हैं कि 30 दिन में इसके बारे में सारे तथ्य आयोग के सामने रखे जाएं। चाहे दोबारा जांच करनी पड़े। बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के उद्देश्य को लेकर गठित इस राष्ट्रीय आयोग ने छात्राओं की मौत के मामले में हुए जांच के तौर तरीकों पर भी हैरानी…
Read Moreदो दिन में ट्रैफिक को खुल जाएगी ढली टनल
शिमला। ढली की ऐतिहासिक टनल की मरम्मत का कार्य दो दिन में पूरा कर लोक निर्माण विभाग इससे ट्रैफिक के लिए खोल देगा। टनल में पेवर ब्लॉक्स बिछाने का कार्य पूरा करने के बाद अब टनल को दोनों ओर की सड़क से मिलान करने का कार्य पूरा किया जा रहा है। पेवर ब्लॉक्स बिछाने के साथ ही टनल में ऊपर से हो रही पानी की लीकेज को रोकने के लिए भी इंतजाम किया जा रहा है ताकि टनल में कम से कम लीकेज की समस्या हो। इस कार्य को लोनिवि…
Read Moreलालच में आकर बहन ने मार डाला भाई को
शिमला। भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से युवक मंडल भलावग की ओर से गेयटी थियेटर में ‘सबसे बड़ा रुपैया’ नाटक का मंचन किया गया। नाट्य रूपांतर, परिकल्पना और निर्देशन केदार ठाकुर ने किया। नाटक में नेशनल स्कूल आफ ड्रामा तथा अनुपम खेर के संस्थान की ओर से शिमला में आयोजित वर्कशाप में प्रशिक्षण प्राप्त रंग कर्मियों ने भाग लिया। नाटक में दर्शाया गया कि किस प्रकार एक गरीब व्यक्ति गरीबी से छुटकारा पाना चाहता है। उसके लिए वह कुछ भी कर सकता है। मंचन में दर्शाया गया कि…
Read More400 डिफाल्टर दुकानदारों को नोटिस
शिमला। नगर निगम की दुकानों का किराया चुकाए बिना कारोबार चमका रहे 400 कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। वार्ड वाइज निगम की संपत्ति पर कुंडली मार कर बैठे कारोबारियों को नोटिस देकर किराया चुकाने का अंतिम मौका दिया गया है। सात फरवरी तक नोटिस भेजे जाएंगे। कारोबारियों को किराया चुकाने के लिए तय समय दिया जाएगा। बावजूद इसके अगर किराया नहीं चुकाया गया तो कानूनी कार्रवाई करते हुए सहायक आयुक्त के कोर्ट में मामलों की सुनवाई की जाएगी। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह का कहना है डिफाल्टर दुकानदारों ने…
Read More