बगीचों को बचाने के इंतजाम में जुटे बागवान

रोहड़ू। मौसम विभाग की हिमपात की चेतावनी ने बागवानों को चिंता में डाल दिया है। बागवानों ने मौसम खराब होेने से पहले ही सेब के पौधों को बचाने के लिए तरीके तलाशने शुरू कर दिए हैं। बीते दिनों हिमपात से सेब बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है। यदि दोबारा हिमपात हुआ तो बगीचों को और नुकसान हो सकता है। रविवार को मौसम खराब होने तथा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद बागवानों ने बगीचों को हिमपात से बचाने के लिए सेब के टहनियों को बांधने के लिए रस्से आदि खरीदने…

Read More

पर्यावरण बचाना हमारा दायित्व : खूब राम

निरमंड (कुल्लू)। निरमंड विकास खंड की बाहवा पंचायत के युवा विकास संगठन पनागली ने रविवार को ‘मेरी धरती मेरे कर्त्तव्य’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर आनी के विधायक खूब राम आनंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। युवाओं तथा ग्रामीणों ने विधायक का यहां आने पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि अपने पर्यावरण को बचाने का दायित्व भी हम लोगों को ही निभाना होगा। युवा विकास संगठन के प्रधान अनिल…

Read More

कालेज में दूर होगी पेयजल समस्या

रामपुर बुशहर। पीजी कालेज में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या को दूर करने के लिए आईपीएच विभाग ने पहल शुरू कर दी है। विभाग बच्चों की सुविधा के लिए यहां हैंडपंप लगा रहा है। अगर जमीन से पानी निकलता है तो फिर कालेज में पेयजल समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। ढाई से तीन हजार विद्यार्थियों की संख्या वाले रामपुर कालेज में पेयजल समस्या लंबे समय से आ रही है। इस समस्या को लेकर कालेज के छात्र संगठन कई बार हंगामा भी कर चुके हैं, बावजूद इसके…

Read More

तहसीलदार का घेराव करेगी किसान सभा

कुमारसैन (शिमला)। 17 और 18 जनवरी को क्षेत्र में भारी बर्फबारी से किसानों और बागवानों को हुए नुकसान का अब तक आकलन न होने के चलते प्रदेश किसान सभा उग्र हो गया है। किसान सभा का कहना है कि बर्फबारी से बागवानों को भारी नुकसान हुआ था। इसके चलते जहां सेब पौधों को नुकसान हुआ था। कहीं तो पौधे जमीन से ही उखड़ गए थे। इसके बाद किसान सभा ने प्रदेश सरकार और बागवानी विभाग को तीन फरवरी तक नुकसान का आकलन कर बागवानों को मुआवजा तय कर देने की…

Read More

रोहड़ू में सुबह-शाम ट्रैफिक जाम ने सताया

रोहड़ू। रोहड़ू में पार्किंग न होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। वाहन चालक हर कहीं गाड़ियों को खड़ा कर देते हैं। इसके चलते हर रोज लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रोड सेफ्टी कल्ब की बैठकों में यातायात को सुचारु बनाने के लिए बन रही योजनाएं भी कारगर साबित नहीं हो रही हैं। रोहड़ू बाजार में हर रोज सुबह नौ से सांय चार बजे तक सड़कों में जाम लग रहा है। पैदल चलने वाले लोगों को हर रोज परेशानी के दौर से…

Read More

15 फीसदी पानी नहीं, तो कोई छूट भी नहीं

शिमला (अभिषेक): उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने चिंता व्यक्त की है कि प्रदेश के अंदर विद्युत उत्पादन करने वाली कम्पनियां नदियों और नालों में कम से कम 15 प्रतिशत पानी नहीं छोड़ रहीं जिसके बारे किसी भी प्रकार की छूट विद्युत उत्पादन कम्पनियों को नहीं दी जाएगी। उद्योग मंत्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान और दिल्ली विश्वविद्यालय केकरोड़ी मल महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण एवं भौगोलिक अवरोध अनुभव एवं प्रौद्योगिकी समाधान का आदान-प्रदान विषय पर कार्यशाला के दौरान बोले रहे थे। उन्होंने कहा…

Read More

एमसी तैयार नहीं पर 15 से बनेंगे राशन कार्ड

शिमला। कई दिन से नए राशन कार्ड बनाने को लेकर चल रही खींचतान में उपभोक्ता के लिए राहत की बात है। नए राशन कार्ड इसी महीने 15 तारीख तक बनने शुरू हो जाएंगे। हालांकि इस काम को करने से नगर निगम ने हाथ खड़े कर दिए है। उपायुक्त को खत लिखकर नए राशन कार्ड बनाने का जिम्मा खाद्य आपूर्ति विभाग को सौंपने की वकालत की गई है। फिर भी अगर बात नहीं बनी तो खुद नगर निगम 15 फरवरी से नए राशन कार्ड बनाने का काम शुरू कर देगा। इसकी…

Read More

आपके बागीचे में पैदा होगा फ्रांस का सेब

शिमला। आप भी अपने बागीचों में विदेशी किस्म का सेब पैदा कर सकेंगे। एक साल तक कड़ी निगरानी में रखने के बाद बागवानी विभाग ने फ्रांसीसी सेब के पौधे बागवानों को उपलब्ध करवाने शुरू कर दिए हैं। विदेशी किस्म के सेब के पौधे उद्यान विकास अधिकारी कार्यालयों में पहुंचा दिए गए हैं। बाजार में विदेशी किस्म के क्वालिटी सेब की डिमांड हिमाचल जल्द पूरी कर सकेगा। बागवानी विभाग द्वारा फ्रांस से आयातित दस हजार सेब के पौधों में से आठ हजार पौधे सब्सिडी पर बागवानों को उपलब्ध करवाए गए हैं।…

Read More

युवक ने सतलुज में लगाई छलांग,मौत

रामपुर बुशहर। यहां के गांधी पार्क के पास से एक युवक ने सतलुज नदी में छलांग लगा कर अपनी जान दे दी। युवक ने शनिवार शाम नदी में छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने युवक को नदी में छलांग लगाते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच का युवक को तलाश किया। लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस को युवक का शव नहीं मिल पाया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शंकर प्रकाश पुत्र गोपाल ध्वज गांव एवं डाक घर रामनी ने शनिवार…

Read More

मनमाने दाम की वसूली पर लगे अंकुश

रोहड़ू। बाजार में सब्जियों और फलों के मनमाने दाम वसूल कर दुकानदार उपभोक्ताओं को खासा चूना लगा रहे हैं। दुकानदारों की इस मनमानी पर सरकारी नियंत्रण नहीं है। लोगों ने प्रशासन से दामों की मनमानी वसूली पर नियंत्रण करने की मांग की है। रोहड़ू तथा आसपास के कस्बों में विक्रेता मनमाने दाम पर फल और सब्जी बेच कर खूब चांदी कूट रहे हैं। रोहड़ू बाजार में हर दस मीटर के बाद फल तथा सब्जी के दाम अलग-अलग हैं। बाजार में कहीं प्याज बीस रुपये किलो तो कहीं 25 से 30…

Read More