सरकार से मांगा नुकसान का मुआवजा

कुमारसैन (शिमला)। सेब उत्पादक संघ ने भारी हिमपात से सेब को हुए नुकसान की एवज में मुआवजे की मांग सरकार से की है। सोमवार को नायब तहसीलदार के माध्यम से संघ ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन भेजा। कोटगढ़, खनेटी तथा कुमारसैन के बागवानों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को माकपा नेता राकेश सिंघा के नेतृत्व में कुमारसैन में नायब तहसीलदार से मिला। बागवानों ने जहां उन्हें कई समस्याओं से अवगत कराया, वहीं उनके माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी भेजा। इसमें भारी हिमपात से सेब को हुए नुकसान की एवज…

Read More

छात्र ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत

रामपुर बुशहर। पदम सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर में पढ़ने वाले एक छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तीन दिन तक खनेरी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार को छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। अभी यह पता नहीं चला है कि छात्र ने जहरीला पदार्थ क्यों निगला? मृतक की पहचान विवेक (17) निवासी तांगलिंग (किन्नौर) के रूप में हुई है। वह रामपुर पदम स्कूल में बारहवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस के मुताबिक रामपुर के पिपटी में…

Read More

शीतकालीन स्कूलों में बढ़ाएं छुट्टियां

रामपुर बुशहर। शिमला जिला प्रवक्ता संघ ने खराब मौसम और बर्फ से रास्ते बंद होने के चलते शीतकालीन स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने की मांग की है। जिला शिमला प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष हरि शर्मा, महासचिव यशपाल ठाकुर, मुख्य संगठन सचिव एमएल टेकटा, संरक्षक पीएन शर्मा, उपप्रधान दुर्गा मेहता, वरिष्ठ उपप्रधान जगदीश कश्यप और सलाहकार संजोग भूषण ने कहा कि जिले के शीतकालीन स्कूल सात फरवरी से खुलने हैं। लेकिन, अभी तक कई जगहों पर बर्फ से बंद रास्ते खुल नहीं पाए हैं। इधर, सोमवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर…

Read More

चोटियों पर हिमपात; निचले क्षेत्रों में बारिश

रोहड़ू। रविवार रात से खराब मौसम के कारण चोटियों पर लगातार हिमपात और निचले क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। इससे इलाके में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। दिनभर बारिश के चलते सोमवार को बाजार में चहल पहल भी कम रही। सोवार को रोहड़ू उपमंडल के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवाएं ठप रहीं। सड़कों पर हिमपात से दिऊ दी, लढ़ोट, खाबल, रोहल, सुंगरी सहित करीब एक दर्जन संपर्क मार्गों पर बस सेवाएं बंद रहीं। कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन भर आधे तक ही बसें चल…

Read More

सिलेंडर में गैस की जगह निकला पानी

शिमला। लालची लोग मुनाफा कमाने के लिए आपकी जान जोखिम में डाल रहे हैं। रसोई गैस सिलेंडर में पानी भरकर ये मुनाफाखोर जेब और जान दोनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पैसे तो गैस के लेंगे लेकिन बदले में मिलता है पानी। घर तक गैस पहुंचती है तो उसकी सील जस की तस होगी और वजन भी जस का तस। लेकिन उसमें गैस पूरी नहीं होगी। क्योंकि रसोई गैस सिलेंडर में पानी भर दिया जाता है। दरअसल जिस सिलेंडर में पानी डाला जाता है, उसमें से गैस चोरी की…

Read More

बर्फबारी के पूर्वानुमान पर एमसी कर्मियों की छुट्टियां रद

शिमला। मौसम विभाग की ओर से भारी बर्फबारी के पूर्वानुमान पर नगर निगम ने अलर्ट जारी कर दिया है। फौरी तौर पर कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। हालांकि विशेष परिस्थितियों में कर्मचारियों को अवकाश दिया जाएगा। निगम की सभी शाखाओं के कर्मचारियों को भारी बर्फबारी होने की स्थिति में पूरी तरह मुस्तैद रहने के आदेश हैं। नगर निगम महापौर संजय चौहान ने इसकी पुष्टि की है। महापौर का कहना है कि नगर निगम बर्फबारी से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारी बर्फबारी होने की स्थिति…

Read More

शोघी में खुलेगी टूरिज्म, आटोमोबाइल इंडस्ट्री

शिमला। राजधानी में सर्विस सेक्टर हब का विस्तार होने जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र शोघी में टूरिज्म और आटोमोबाइल सहित कई अन्य इकाईयां स्थापित की जाएंगी। क्षेत्र में डेढ़ सौ करोड़ की लागत से पांच सितारा होटल का भी निर्माण किया जाएगा। जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक घनश्याम चांद ने बताया कि सर्विस सेक्टर में निवेश करने के लिए कई आवेदन प्राप्त हुए हैं। एक साल के भीतर क्षेत्र का स्वरूप बदलने की कवायद में प्रदेश सरकार जुट गई है। जिला उद्योग विभाग के पास इस बाबत कई नामी कंपनियों…

Read More

रूट पर उतारे बिना वापस भेजी नई बसें

शिमला। एचआरटीसी द्वारा जनता के पैसे से खरीदी गई चार बसें रूटों पर उतरे बिना ही वापस कंपनी को भेज दी गई हैं। शिमला लोकल डिपो के लिए करीब पचास लाख रुपये की लागत से इन बसों को खरीदा गया था। बसों के माडल में खामियों के चलते परिवहन विभाग ने इन्हें पास नहीं किया। करीब पांच महीने वर्कशाप में खड़ा रखने के बाद आखिरकार इन्हें वापस लौटा दिया गया है। करोड़ों का घाटा झेल रहीं एचआरटीसी में जनता के पैसे की जमकर बेकदरी की जा रही है। बीते वर्ष…

Read More

निजी बस की ब्रेक फेल, हादसा टला

शिमला। रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग -22 पर छराबड़ा की उतराई में हसनवैली के पास ब्रेक फेल होने से निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस मझराणा (ठियोग) से शिमला की ओर आ रही थी। सुबह साढ़े दस बजे के करीब छराबड़ा से ढली की ओर आते हुए हसनवैली के पास बस की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया और बस सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना में किसी भी सवारी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ढली…

Read More

प्लांट में फंसा करोड़ों का दूध पाउडर, घी

रामपुर बुशहर। सरकारी उपक्रम मिल्कफेड को घी और पाउडर दूध के खरीदार नहीं मिल रहे हैं। बिक्री धीमी होने से उपक्रम के दत्तनगर और शिमला प्लांट में करोड़ों का स्टाक फंस गया है। ऐसा पहली बार सामने आया है कि मिल्कफेड के प्रोडक्ट के प्रति लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इससे मिल्कफेड के अधिकारी चिंतित हैं। लेकिन, वे उम्मीद भी जता रहे हैं कि जल्द ही स्टाक निकलेगा। मिल्कफेड के दत्तनगर मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट में इस समय करीब 13 हजार किलो घी और पचास हजार किलो दूध का पाउडर…

Read More