देवता घुंडा मंदिर में प्रतिष्ठा पांच को

कोटखाई (शिमला)। देवता नागेश्वर महाराज घुंडा की पूजा प्रतिष्ठा का आयोजन मंगलवार से किया जा रहा है। नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में राणा सहिब कोटखाई तथा चार देवता शामिल हो रहे हैं। तीन दिवसीय इस अनुष्ठान में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। मंदिर के कारदार कंवर मोहन लाल तथा कंवर महेंद्र सिंह, कंवर मदन सिंह सहित देविंद्र पंडित चमन ने बताया कि घुंडा गांव में देवता नागेशर के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। पांच फरवरी से मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। महादेव पुड़ग, नाग देवता भमराडा, वाघी तथा राणा साहिब कोटखाई का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठा अनुष्ठान को शांद अनुष्ठान की तर्ज पर आयोजित किया जाता है। क्षेत्र के सभी लोगों ने अनुष्ठान की तैयारियां कर ली हैं। पांच फरवरी को मेहमानों का स्वागत, छह फरवरी को देवालय शिखा पूजन किया जाएगा। प्रात:कालीन देव पूजा, भोज और देवता की विदाई सात जनवरी को होगी। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि इस अनुष्ठान के लिए कई महीने से तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी लोगों को अनुष्ठान में आमंत्रित किया गया है।

Related posts