कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी ने किया पंचकूला कोर्ट में सरेंडर

चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश की वीरभद्र सरकार के एक विधायक राम कुमार चौधरी पर 23 साल की ज्योति नाम की लड़की की हत्या का आरोप था ने पंचकूला कोर्ट में आज सरेंडर कर दिया है। वह काफी समय से इस मामले में फरार था। राम कुमार ने सुबह साढ़े दस बजे के करीब अदालत में सरेंडर किया। इसके बाद सीआइए स्‍टाफ उसे अपने साथ ले गया। विधायक राम कुमार समेत चार लोगों पर ज्योति नाम की एक लड़की की हत्या का आरोप है। ज्योति की हत्या 22 नवंबर को हरियाणा के पंचकुला में हुई थी।

शनिवार को पुलिस ने हिमाचल के संधौली में राम कुमार के घर छापा मारा लेकिन वह वहां से बच निकला। मृतक ज्योति के पिता के मुताबिक काफी समय से राम कुमार उनकी बेटी के संपर्क में था। इससे पहले पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने हरियाणा पुलिस को मामले की जांच करने के लिए कहा। वहीं कांग्रेसी नेताओं के मुताबिक घटना के बाद से ही राम कुमार ने पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता से संपर्क नहीं किया है। हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी मामले में हरियाणा पुलिस को पूरी मदद देने का आश्वासन दिया है।

हरियाणा पुलिस ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के फरार विधायक राम कुमार चौधरी के सिर पर इनाम की घोषणा की थी। चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका यहां की एक अदालत में 27 दिसंबर को खारिज हो गई थी। राज्य पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने चौधरी की गिरफ्तारी कराने वाले या उसकी सूचना देने वाले व्यक्ति को दो लाख रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

राम कुमार चौधरी पूर्व कांग्रेस एमएलए लज्जा राम का बेटा है। कांग्रेस विधायक राम कुमार को आज धर्मशाला में हिमाचल विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेनी थी। लेकिन पुलिस के पहरे के कारण उन्‍होंने सरेंडर कर दिया।

Related posts