युवक की फंदा लगाने, व्यक्ति की गिरने से मौत

रामपुर बुशहर। क्षेत्र में चार विभिन्न हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। दो लोग घायल है। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व चंद 23 वर्ष निवासी अड्डू के परिजन 27 दिसंबर को घर से कहीं गए हुए थे। इसको लेकर पूर्व चंद नाराज था। जब वह घर लौट कर पहुंचे तो उन्होंने पूर्ण चंद घर पर नहीं पायश। इसके बाद परिवार ने इस बारे पुलिस में मामला दर्ज करवाया। छानबीन के बाद मंगलवार को पुलिस को युवक का शव जंगल में लटका मिला। इधर, बिजली बोर्ड में काम करने वाले एक व्यक्ति की भी ठंड से मौत हो गई है। टोटू राम अपने सहयोगी की रिटायरमेंट पार्टी के दौरान उसके घर गया हुआ था। रात पर डांस करने के बाद वह वहीं सो गया। सुबह करीब दस बजे उसका स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। इसके डाक्टर के पास लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक अन्य हादसे में रूप सिंह, कंवर सिंह और जय सिंह जंगल में काम करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रूप सिंह का पांच फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। उसे बचाने के चक्कर में कंवर सिंह भी घायल हो गया है। चौथे मामले में एक कार संख्या एचपी-01ए-2919 ने ननखड़ी राह चलते एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे व्यक्ति घायल हो गया है। कार चालक मौके पर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संगत राम नेगी ने बताया की पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लिए है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है

Related posts