शिमला। पिछले 24 घंटों में शहर के विभिन्न हिस्सों में तीन सड़क हादसे हुए। इनमें दो राहगीरों को गाड़ी ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। एक मामले में तेज रफ्तार से आ रही कार से मोटरसाइकल सवार की सीधी टक्कर हो गई। हादसों में तीनों घायलों का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक वीरवार दोपहर करीब 2:30 बजे पेशे से कुक मोहन सिंह टूटीकंडी बाइफिरिकेशन से पैदल चल रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक टैक्सी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के…
Read MoreCategory: Shimla
कालेज छात्र ने फंदे से लटकर दी जान
रामपुर बुशहर। पीजी कालेज रामपुर के एक छात्र ने फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। छात्र ने मौत को गले क्यों लगाया? इसके बारे में अभी तक पता नहीं चला है। लेकिन मोबाइल से किसी लड़की को किए मैसेज से मामला प्रेम संबंध का प्रतीत हो रहा है। अंदेशा है कि कहीं युवक ने प्यार में हारने पर तो यह कदम नहीं उठाया? पुलिस मोबाइल नंबर को ट्रेस कर रही है। लड़की से पूछताछ पर ही…
Read Moreपटेल सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन का खिताब
ज्यूरी (शिमला)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्यूरी में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में कर्नल जयंत भामरे बीआरटीएफ ज्यूरी बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। मुख्य अतिथि ने जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम पर बल दिया। इस मौके पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें किन्नौरी नृत्य मुख्य आकर्षण रहा। प्रधानाचार्य पूनम कपूर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की उपलब्धियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में स्कूल प्रशासन की ओर से शिक्षा, खेल समेत अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों…
Read Moreसावड़ा कुड्डू प्रोजेक्ट में सीटू का प्रदर्शन
रोहडू। सावड़ा कुड्डू परियोजना में शुक्रवार को सीटू के मजदूरों ने धरना प्रदर्शन किया। सुरंग निर्माण में लगे करीब पांच सौ मजदूरों को तीन माह से वेतन का भुगतान न होने पर सीटू ने परियोजना में धरना दिया। मजदूरों ने महाप्रबंधक के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संसार चंद खलास्टा तथा महासचिव अजय कुमार दुल्टा ने बताया कि सावड़ा कुड्डू परियोजना में करीब पांच सौ मजदूर सुरंग निर्माण का कार्य कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से मजदूर अपने परिवारों के साथ आए…
Read More247 जवानों ने ली देश सेवा की शपथ
कुमारसैन (शिमला)। कुमारसैन के शरंबल कैंप स्थित एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें देश के कोने-कोने से यहां आए 247 नव आरक्षियों ने भाग लेकर देश सेवा की शपथ ली। उप सेना नायक अजय सिंह ने कार्यक्रम का आगाज कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। समारोह में डीआईजी (कार्मिक) डेविड लाल रिणसांगा बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। एसएसबी के जवानों ने भव्य परेड प्रस्तुत की और मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्यातिथि ने कहा किजवान देश के प्रति पूरी वफादारी से अपनी सेवाओं को…
Read Moreरोहित ठाकुर की जीत पर खुशी जताई
जुब्बल (शिमला)। कोटखाई, जुब्बल तथा नावर से कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर की जीत पर जुब्बल कोटखाई कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष ने खुशी जताई है। उन्होंने ऐलान किया कि अनुसूचित जाति वर्ग हर समय रोहित ठाकुर के सहयोग में तैयार रहेगा। जुब्बल कोटखाई अनुसूचित कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मस्त राम मोडका की ओर से जारी संयुक्त बयान में वरिष्ठ कांग्र्रेस कार्यकर्ता पूर्व जिला परिषद सदस्य देविंद्र नेगी, ब्लाक उपाध्यक्ष बलबीर मदैईक, हेत राम चौहान, सही राम शर्मा, रचना चौहान, प्रेम लाइक, मध्ु मोड़का, दुर्गा सिंह चौहान, हरदयाल चौहान, चेत राम…
Read Moreदाल घोटले की खुलेंगी परतें, विजीलैंस टीम मुम्बई रवाना
शिमला : करोड़ों रुपए के चर्चित दाल घोटाले की तह तक जाने के लिए विजीलैंस की विशेष जांच टीम मुंबई रवाना हो गई है। माना जा रहा है कि इस प्रकरण में जल्द ही कुछ गिरफ्तारियां हो सकती हैं। अब तक की छानबीन में इस प्रकरण से जुड़ी कई परतें विजीलैंस खोल चुका है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी कुछ फर्म भी जांच टीम के निशाने पर हंै। सूत्रों की मानें तो दाल घोटाले में जल्द ही हिमाचल सहित बाहरी राज्य से आधा दर्जन गिरफ्तारियां हो सकती हैं। बीते कुछ…
Read Moreअब लाइसैंस का काम करेंगे स्मार्ट कार्ड
शिमला : ड्राइविंग लाइसैंस अब बीते दिनों की बात हो जाएगी। इसके बदले स्मार्ट कार्ड ही काम करेगा। यदि किसी ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो स्मार्ट कार्ड में लगी चिप उसके कारनामे का पर्दाफाश कर देगी। ऐसे में न केवल दुर्घटनाएं घटेंगी अपितु नियमों का भी पालन हो सकेगा। परिवहन विभाग ने बायोमैट्रिक आधारित स्मार्ट कार्ड रजिस्ट्रेशन एवं ड्राइविंग लाइसैंस नामक स्कीम को लागू करने का फैसला लिया है। इसे पहले सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। इस स्कीम…
Read Moreफरेब से शादी कर महीने बाद पति फरार
शिमला। महिला आयोग कोर्ट में वीरवार को 18 मामलों पर सुनवाई हुई। कुछ मामलों में आयोग ने फैसला सुनाया तो कुछ में दूसरे पक्ष को भी कोर्ट में तलब होने के आदेश दिए गए। आयोग में शिकायत लेकर पहुंची एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने धोखे से शादी कर ली। शादी के एक महीने बाद वह घर से फरार है। उसके जाने के बाद ससुराल वालों ने ताने देकर मारपीट शुरू कर दी। कुछ दिन तक सहन किया पर पानी सिर से ऊपर हो गया तो उसने…
Read Moreजनवरी में तय होंगे कांग्रेस के मनोनीत पार्षद!
शिमला। सत्ता परिवर्तन के बाद नगर निगम में खाली होने वाले तीन मनोनीत पार्षदों के पदों के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गया है। नगर निगम के पूर्व उप महापौर हरीश जनारथा ने दावा किया है कि जनवरी के पहले सप्ताह में मनोनीत पार्षदों के नाम तय कर दिए जाएंगे। सभी वर्गों से योग्य प्रतिनिधियों की सूची मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ही इस पर अंतिम फैसला लेंगे। उधर, सूत्रों की मानें तो तीन मनोनीत पार्षदों के लिए महिला वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और समुदाय…
Read More