रोहित ठाकुर की जीत पर खुशी जताई

जुब्बल (शिमला)। कोटखाई, जुब्बल तथा नावर से कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर की जीत पर जुब्बल कोटखाई कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष ने खुशी जताई है। उन्होंने ऐलान किया कि अनुसूचित जाति वर्ग हर समय रोहित ठाकुर के सहयोग में तैयार रहेगा।
जुब्बल कोटखाई अनुसूचित कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मस्त राम मोडका की ओर से जारी संयुक्त बयान में वरिष्ठ कांग्र्रेस कार्यकर्ता पूर्व जिला परिषद सदस्य देविंद्र नेगी, ब्लाक उपाध्यक्ष बलबीर मदैईक, हेत राम चौहान, सही राम शर्मा, रचना चौहान, प्रेम लाइक, मध्ु मोड़का, दुर्गा सिंह चौहान, हरदयाल चौहान, चेत राम चौहान, देवता कुमारी भविश्वर, जय राम मदैईक, रमेश सतान, राज लाल सतान, ठाकुर पदम सिंह, बालक राम, लायक राम, प्रकाश, राजेंद्र, युवा मोर्च के प्रदीप मोड़का, लोकिंद्र, संत राम मोड़का, लोकिंद्र मोड़का, संत राम, विजय, प्रकश वर्मा, नरेंद्र, बंटू मदाईक, मोहन लाल मनसैईक, सुरेंद्र, हीरा सिंह, प्रेम नगर पंचायत से सतपाल, सिधाईक, ब्रजेश चौहान, संजीप नेगी, बखोल पंचायत से पूर्व प्रधान दौलत राम चौहान, आत्मा राम, सुरेश चौहान, मोहन लाल चौहान सहित कई लोगों ने रोहित ठाकुर को रिकार्ड मतों से जीत के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रोहित ठाकुर के लिए जो संभव हो सकेगा अनुसूचित जाति उसके लिए तैयार है। उन्होंने रिकार्ड मतों से जीत के लिए जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर को बधाई दी है।

वीरभद्र के सीएम बनने पर खुशी
रोहड़ू। वन विभाग अराजपत्रित कर्मचारी कल्याण महासंघ रोहड़ू इकाई ने छठी बार वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई है। संघ के अध्यक्ष हरबंस ठाकुर, महासचिव देस राज महाजन ने जारी बयान में बताया कि वीरभद्र सिंह के प्रदेश के बागडोर संभालने के बाद विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में समय के हर वर्ग तथा हर क्षेत्र का समान विकास होगा। सभी विभागों की कार्यशैली में भी सुधार होगा। उन्होंने वीरभद्र सिंह को प्रदेश में कांग्रेस की जीत के लिए भी बधाई दी है।

Related posts