जनवरी में तय होंगे कांग्रेस के मनोनीत पार्षद!

शिमला। सत्ता परिवर्तन के बाद नगर निगम में खाली होने वाले तीन मनोनीत पार्षदों के पदों के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गया है। नगर निगम के पूर्व उप महापौर हरीश जनारथा ने दावा किया है कि जनवरी के पहले सप्ताह में मनोनीत पार्षदों के नाम तय कर दिए जाएंगे। सभी वर्गों से योग्य प्रतिनिधियों की सूची मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ही इस पर अंतिम फैसला लेंगे।
उधर, सूत्रों की मानें तो तीन मनोनीत पार्षदों के लिए महिला वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और समुदाय विशेष को ध्यान में रखकर चयन की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल महिला कांग्रेस की नेत्री सोनिया चौहान और अर्चना धवन, अल्पसंख्यक समुदाय से मौलाना कासमी और इंद्रजीत सिंह, समुदाय विशेष से ओम सूद और अश्वनी सूद का नाम मनोनीत पार्षद की फेहरिस्त में आगे चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के बाद नगर निगम में भी कांग्रेस का दबदबा बढ़ने वाला है। कांग्रेस सरकार अपने तीन नुमाइंदे नगर निगम में भेजने वाली है। नगर निगम में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कौन करेंगे, इस पर इन दिनों जोरदार लॉबिंग चल रही है। पार्टी में वर्ग विशेष का प्रतिनिधित्व करने वाले कार्यकर्ता मनोनीत पार्षद बनने के लिए लॉबिंग में जुटे हुए हैं और अपने राजनीतिक आकाओं के पास हाजिरी भर रहे हैं

Related posts