डंसा के दामणी में एक माह से बत्ती गुल

डंसा (शिमला)। क्षेत्र की डंसा पंचायत के तहत आने वाले दामणी गांव में एक माह से बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी है। बिजली न होने के चलते जहां आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्कूली बच्चाें की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ रहा है। हालांकि, इसके बारे में बिजली बोर्ड के अधिकारियों को कई दफा शिकायत भी की गई, लेकिन फिर भी बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। हालांकि, बिजली बोर्ड ने क्षेत्र के सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी…

Read More

आफिस में शिकायतें पेंडिंग, घर जाकर पूछ रहे नई समस्याएं

शिमला। नगर निगम प्रशासन साल 2010 से ई-समाधान में दर्ज करवाई गई समस्याओं के जवाब अभी तक नहीं दे सका है। ई-समाधान में शनिवार तक कुल 234 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज करवाई गई हैं लेकिन किसी भी शिकायत का जवाब देने की अभी तक जहमत नहीं उठाई गई है। ऐसे में सर्व मंगल योजना के तहत हर मंगलवार को लोगों के घरों में जाकर समस्याएं दूर करने की बात करने वाले नगर निगम प्रशासन के दावे बेमानी से लग रहे हैं। ई-समाधान में शहरवासियों द्वारा दर्ज करवाई गई…

Read More

एमसी बजट में लग सकता है जोर का झटका

शिमला। आर्थिक तंगी से गुजर रहा नगर निगम 2013-14 के बजट को बनाने की तैयारियों में जुट गया है। निगम इस बार लुभावना बजट पेश करेगा, इसकी गुंजाइश कम ही है। घाटे से उबरने के लिए आम शहरी पर कर थोपना नगर निगम की मजबूरी है। ऐसे में अप्रैल 2013 से आम शहरी को अपनी जेब और ढीली करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। फरवरी अंत या मार्च पहले सप्ताह में नगर निगम बजट पेश करेगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीते शुक्रवार को महापौर संजय चौहान…

Read More

छह दिन बाद भी रोहड़ूू, चौपाल मार्ग अवरुद्ध

शिमला। बर्फबारी के छह दिन बाद शिमला में फंसे लोगों को लेकर एचआरटीसी बसें शनिवार को रवाना तो हुईं, लेकिन गंतव्य तक नहीं पहुंचीं। खड़ापत्थर और देहा में सड़क बंद होने के कारण यात्रियों को पैदल ही घरों की ओर कूच करना पड़ा। रोहड़ू से शिमला की ओर रवाना की गई बस भी आधे रास्ते से ही वापस लौट गई। लोगों की मांग पर आईएसबीटी से रोहड़ू व चौपाल के लिए दो-दो बसें रवाना की गई थीं। रोहड़ूू के लिए रवाना की गई बसें कोटखाई और खड़ापत्थर के बीच पट्टी…

Read More

शहर में अब रात को नहीं सताएगा अंधेरा

शिमला। राजधानी में रात के समय स्ट्रीट लाइटों के अभाव में ठोकरें खाने के लिए लोगों को अब मजबूर नहीं होना पड़ेगा। नगर निगम और बिजली कंपनी के अधिकारियों ने स्ट्रीट लाइटाें के रखरखाव के लिए एक कमेटी बनाने का फैसला लिया है। सरकार की मंजूरी के बाद स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त रखने के लिए सामान कमेटी की सिफारिश पर खरीदा जाएगा। इसका उद्देश्य शहर में खराब पड़ी करीब 1100 लाइटों को दुरुस्त करना और भविष्य में खराब होेने वाली लाइटों को तय समय में ठीक करना है। निगम आयुक्त…

Read More

नारकंडा में नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे

कुमारसैन (शिमला)। प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नारकंडा में प्रस्तावित सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना अधर में लटकती दिख रही है। नारकंडा में हर साल देश और विदेश से लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। इनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगाने थे। हालांकि, पूर्व एसपी शिमला सोनल अग्निहोत्री ने इसके लिए आदेश भी जारी किए थे। लेकिन, लंबे समय के बाद भी नारकंडा में सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाए हैं। नारकंडा मुख्य बाजार से पुलिस चौकी को हटाए जाने से यहां पर सीसीटीवी कैमरों की जरूरत…

Read More

रोहड़ू के गांवों में कब होगा उजाला

रोहडू। पंद्रह दिन के अंदर दो बार 66 केवी की ट्रांसमिशन लाइन टूटने से विद्युत बोर्ड के ट्रांसमिशन विंग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। ट्रांसमिशन लाइन को जोड़ने के लिए पांवटा साहिब से टीम आती है। उसके बाद ही लाइन को जोड़ने का कार्य होता है। बार-बार ट्रांसमिशन लाइन टूटने से सीधे रूप से 84 पंचायतों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। सुंगरी के समीप 66 केवी की ट्रांसमिशन लाइन पिछले वर्ष 15 जनवरी 2012 को भी भारी बर्फबारी से टूट गई थी। इसके चलते करीब…

Read More

केवल घोषणा से काम नहीं चलेगा : भाजपा

सांगला (किन्नौर)। जिला भाजपा अध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि किन्नौर में भारी बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश सरकार ने जिला को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है, जिसका भाजपा स्वागत करती है। लेकिन, घोषणा से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि किन्नौर में जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए मशीनों और अधिक कर्मचारियों की जरूरत है। क्षेत्र में करीब एक माह से बिजली और पानी की आपूर्ति ठप है, लेकिन सरकार और प्रशासन अभी तक कोई…

Read More

बर्फबारी से चौपाल के ग्रामीण रूट ठप

चौपाल (शिमला)। चौपाल में पांच दिन से निगम की बस सेवा ठप है। कई ग्रामीण रूटोें पर भी निगम की बसें नहीं चल रही हैं। इससे लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। शिमला रूट पर छोटे वाहनों की आवाजाही तो बहाल हो गई है, लेकिन परिवहन निगम की बस सेवा अभी भी ठप है। चौापाल-झीना, चौपाल-देवत, चौपाल-लाणी बम्टा सहित चौपाल-माटल मार्ग पर भी बस सेवा ठप पड़ी है। लोनिवि बर्फबारी से बंद सड़कों को पूरी तरह से बहाल नहीं कर पाया है। चौपाल-देवत मार्ग पर पथ परिवहन निगम की…

Read More

एनएच बहाल, नारकंडा होकर बसें शुरू

रामपुर बुशहर। भारी बर्फबारी से नारकंडा में अवरुद्ध नेशनल हाईवे-22 यातायात के लिए बहाल हो गया है। सड़क खुलने पर शनिवार सुबह से रामपुर से शिमला को नारकंडा होकर बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। नारकंडा होकर बसें चलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इधर, आनी-कुल्लू राजमार्ग समेत कई संपर्क सड़कों पर यातायात अभी भी ठप है। परिवहन निगम रामपुर के आरएम उत्तम चंद ने बताया कि सुबह से ही नारकंडा होकर शिमला बसें भेजी गईं। वाया नारकंडा होकर बसें चलने पर अब लोगों को शिमला…

Read More