शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एससीए ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एक चार्जशीट तैयार कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सौंपी है। आज प्रदेश विश्वविद्यालय की एससीए ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विश्वविद्यालय में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए 11 पृष्ठ की चार्जशीट सौंपी। चार्जशीट सौंपने के साथ ही एससीए ने उचित कार्रवाई की मांग की। चार्जशीट में एससीए ने कुल 14 बिंदुओं को शामिल किया है जिसमें विश्वविद्यालय में प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितताओं को उजागर किया गया…
Read MoreCategory: Shimla
मौत के बाद भी राहत नहीं देता आईजीएमसी
शिमला। आईजीएमसी में मौत के बाद मरीज के शव को घर पहुंचाना आसान काम नहीं। यहां जरूरत मंदों के नाम पर खोली गई रेडक्रास संस्था खाना पूर्ति का काम कर रही है। संस्था के पास न समय पर एंबुलेंस मिलती है और न ही जरूरतमंदों को सहायता। अस्पताल प्रबंधन के पास भी डेडबाडी वैन नहीं है। पहले से ही दुखी परिवार को मजबूरी में अधिक पैसे देकर टैक्सी करनी पड़ती है। आज तक रेडक्रास एक शव वाहन नहीं दे पाया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल कार्यकारिणी सदस्य करन नंदा…
Read Moreकिसका खून हुआ अब आपको नहीं लगेगा पता
शिमला। आपके शहर में कत्ल हुआ.. किसका हुआ और कौन है आरोपी? यह जानने के लिए आपको आरोपी की सजा निर्धारित होने तक इंतजार करना होगा। इतना ही नहीं छोटे से छोटे अपराध में भी शिकायतकर्ता और आरोपी का नाम अब सार्वजनिक नहीं होगा। किसके घर चोरी हुई उसका नाम भी छिपा दिया जाएगा। अगर किसी की गाड़ी भी चोरी होती है तो वह भी पब्लिक के सामने नहीं लाया जाएगा। जिस थाना क्षेत्र में वारदात हुई है केवल वही जानकारियां सार्वजनिक होंगी, लेकिन इसमें न ही आरोपी और न…
Read Moreहादसे के बाद तुरंत फोटोग्राफी करेगी पुलिस
शिमला। गाड़ियों की टक्कर के बाद लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिल जाएगी। हादसे के बाद तब तक चालक गाड़ी नहीं हटाते जब तक फोटोग्राफ नहीं हो जाते। इस प्रक्रिया में कई मर्तबा एक घंटे से अधिक का वक्त लग जाता है। सर्कुलर रोड की संकरी सड़कें होने के कारण गाड़ियों दोनों ओर से गुजर नहीं पाती। अब महकमा कर्मचारियों को वीडियो कैमरे मुहैया करवा रहा है। इस तरह की घटना होने पर पुलिस ही मौके पर गाड़ियों के फोटोग्राफ लेगी और तुरंत दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटा दिया जाएगा।…
Read Moreसबलेट की तो फिर नहीं मिलेगी!
शिमला। नगर निगम की दुकानों को सबलेट करने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। निगम को जानकारी मिली है कि एक हजार में से करीब दो सौ दुकानों की सबलेटिंग कारोबारियों ने की है। हालांकि, निगम अभी इसके आंकड़ा जुटा रहा है। दुकान किस कारोबारी को दी है तथा वर्तमान में कौन दुकान में कारोबार कर रहा है। इसका लेखाजोखा बन रहा है। दुकान का मालिक और वर्तमान कारोबार करने वाले कारोबारी अगर अलग-अलग निकलते हैं तो वर्तमान वाले कारोबारी के नाम दुकान कर दी जाएगी।…
Read Moreएचएएस परीक्षा ; बर्फ की टेंशन बिना पहुंचे सेंटर
शिमला। सेंटर आफ एक्सीलेंस कालेज (संजौली) में एचएएस परीक्षा को व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कालेज परिसर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क और रास्तों से बर्फ हटा दी गई है। बर्फबारी के कारण मुख्य सड़क और रास्ते पर बर्फ ही बर्फ थी। ऐसे में अभ्यर्थियों को यहां पहुंचने की टेंशन सता रही थी। यहां करीब 150 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सेंटरों में परीक्षा के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को आयोग के सचिव आरएन बत्ता ने दौरा किया। उन्होंने कॉलेज में परीक्षा के लिए किए इंतजाम…
Read Moreऊपरी शिमला के सैकड़ों गांव अंधेरे में
रोहड़ू। भारी हिमपात के चार दिन बाद भी ऊपरी शिमला के सैकड़ों गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली बोर्ड को लाखों का नुकसान हुआ है। बिजली बोर्ड के कर्मचारी दिन रात लाइनों को दुरुस्त करने में लगे हैं। कड़ाके की ठंड में लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यहां के चिड़गांव, जुब्बल, रोहड़ू, कोटखाई समेत चौपाल के सैकड़ों गांवों में पांच फरवरी की रात से बिजनी गुल है। अंधेरे के कारण बच्चों को परीक्षा की तैयारी करने में भी मुश्किल हो रही है। लोगों के…
Read Moreरामपुर में नामित पार्षदों ने ली शपथ
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में प्रदेश सरकार की ओर से नियुक्त नामित पार्षदों को शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर परिषद हाल में आयोजित सादे समारोह में एसडीएम दलीप नेगी ने तीनों पार्षदों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सबसे पहले पंकज बराड़ ने शपथ ली। तत्पश्चात अजय शर्मा और फिर अनिरुद्ध बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इन तीनों के विधिवत शपथ लेने के बाद नगर परिषद में कांग्रेस पार्षदों का पलड़ा भारी हो गया है। इन तीनों के साथ परिषद…
Read Moreभूस्खलन से सल्याना गांव को खतरा
कोटखाई (शिमला) कोटखाई के सल्याना गांव को भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। गांव के नीचे पहाड़ी पर दरारें आने से फिलहाल पांच मकानों को खाली करवा दिया गया है। एसडीएम ठियोग ने अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मौके का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। बताया जाता है कि विगत दिनों हुई भारी बर्फबारी और बारिश से सल्याना गांव के नीचे पहाड़ी पर दरारें आ गई हैं। गांववालों ने बताया कि गांव के नीचे पहाड़ी से अवैध रूप से काफी समय से पत्थर निकाले जा रहे…
Read Moreरोहड़ू-शिमला सड़क पर दौड़े छोटे वाहन
रोहड़ू। रोहड़ू-शिमला मुख्य मार्ग हिमपात के बाद चौथे दिन छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, उपमंडल के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर यातायात ठप है। हिमपात के बाद दूरदराज क्षेत्र के गांवों में संपर्क कटा हुआ है। लोगों को मौसम खुलने के बाद पैदल सफर करना पड़ रहा है। हिमपात के कारण मंगलवार से रोहड़ू तथा जुब्बल के सभी गांव अलग-थलग पड़े हुए हैं। रोहड़ू-शिमला मार्ग को खड़ापत्थर में भारी हिमपात के बाद छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। रोहड़ू से शिमला के लिए अभी परिवहन…
Read More