रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत भड़ावली पंचायत के राजपुरा में नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मसारना जंगल से शव को बरामद कर लिया है। मृतक ने सुसाइड नोट में स्वेच्छा से फंदा लगाने की बात लिखी है। जानकारी के मुताबिक राजपुरा में रहने वाले नेपाली मूल के एकल बहादुर (42) ने मसारना जंगल में फंदा लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक राजपुरा में वन निगम के एक ठेकेदार के पास काम करता था। जंगल में फंदे से…
Read MoreCategory: Shimla
लाइन से बाहर सामान सजाया तो चालान
रामपुर बुशहर। शहर के बाजार की सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद अब गंभीर हो गई है। शुक्रवार को बाजार में भोंपू के माध्यम से व्यापारियों को येलो लाइन से बाहर सामान न सजाने की सख्त हिदायत दी गई। बावजूद इसके ऐसा करने पर चालान काटने की चेतावनी दी गई है। बाजार की सड़क पर अतिक्रमण इस कदर बढ़ गया है कि राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। हालांकि, नगर परिषद ने येलो लाइन लगा रखी है, बावजूद इसके व्यापारी इससे बाहर सामान सजाने से…
Read Moreकरंट से कर्मचारी की मौत, मजदूर जख्मी
रामपुर बुशहर। खनेरी अस्पताल परिसर में स्थित कंट्रोल रूम के पास बुधवार रात करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत हो गई। जबकि, घटना में मृतक की साली बाल-बाल बच गईं। इसके अलावा एक अन्य मजदूर भी करंट लगने से जख्मी हो गया है। मृतक की पहचान हीरा लाल शर्मा निवासी शोली (ननखड़ी) के रूप में हुई। वह विद्युत बोर्ड में एएलएम पद पर कार्यरत थे। वह खनेरी अस्पताल परिसर में कंट्रोल रूम के साथ ही रहते थे। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात तेज बारिश में बिजली गुल होने पर…
Read Moreचूल्हे में आग जलाते समय झुलसी महिला
ठियोग (शिमला)। क्लींड निवासी अंजना देवी पत्नी मनोज चूल्हे में आग जलाते समय झुलस गईं। ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी बलदेव ठाकुर ने बताया कि क्लींड निवासी अंजना पत्नी मनोज ने जब चूल्हे में आग जलाने के लिए केरोसिन डाला तो आग ने अंजना को भी अपनी चपेट में ले लिया। अंजना का सत्तर फीसदी शरीर झुलस गया है। ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है।
Read Moreदत्तनगर मिल्क प्लांट पर किसानों का प्रदर्शन
रामपुर बुशहर। दूध की पेमेंट न मिलने पर भड़के किसानों ने दत्तनगर में धरना प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि उन्हें पिछले पांच महीनों से दूध की पेमेंट नहीं की गई है। गुस्साए दूध उत्पादकों ने मिल्क प्लांट प्रबंधन को दूध के भुगतान के लिए 22 फरवरी तक का समय दिया है। किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष राकेश सिंघा के नेतृत्व में वीरवार को दत्तनगर मिल्क प्लांट पर दूध उत्पादकों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। दूध उत्पादकों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले पांच माह से दूध की पेमेंट…
Read Moreभारी बर्फबारी से डेढ़ सौ से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त
रामपुर बुशहर/किन्नौर। भारी बर्फबारी और बारिश के चलते रामपुर और किन्नौर में 157 घरों को खासा नुकसान पहुंचा है। प्रशासन का दावा है कि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। जिले में दूरसंचार व्यवस्था ठप होने के कारण किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। भारी बारिश और बर्फबारी के चलते रामपुर के खोपड़ी में सात मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। इनमें से छह मकानों पर मलबा गिरने से नुकसान हुआ है, जबकि एक मकान लैंड स्लाइडिंग होने से क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश से कई घरों…
Read Moreरामपुर में जल्द रोशन होंगे आशियाने!
रामपुर बुशहर। 66 केवी लाइन टूटने से किन्नौर जिले में एक बार फिर बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। इधर, खनेरी के पास 66 केवी लाइन के 22 केवी लाइन पर गिरने से रामपुर शहर की बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह से ठप है। बिजली बोर्ड ने लाइनों को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। रामपुर शहर में आपूर्ति जल्द बहाल किए जाने का दावा किया गया है लेकिन, किन्नौर में आपूर्ति बहाल होने में कुछ दिन लगेंगे। बुधवार रात को बारिश से पेड़ गिरने से 66 केवी लाइन…
Read Moreप्रतिभा, जनारथा व पठानिया होंगे ईसी सदस्य
शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (ईसी) में मनोनीत सदस्यों के चयन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, शिमला नगर निगम के पूर्व उप महापौर और हाल ही में शिमला शहरी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हरीश जनारथा और पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया के नामों पर बतौर ईसी मनोनीत सदस्य मोहर लग सकती है। हालांकि अभी तक प्रदेश सरकार ने ईसी के मनोनीत सदस्य के तौर पर किसी के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन वर्तमान समय में उक्त तीनों…
Read Moreपहले एक लाख तभी होगा आपरेशन
शिमला। चेक नहीं कैश चाहिए… वह भी एक लाख… तभी आपरेशन होगा… वरना अपना मरीज वापस वार्ड में ले जाओ। एक दूसरे शख्स की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसने भी तो एक लाख नगद दिए हैं। इसके मरीज का आपरेशन हो जाएगा। चेक से काम नहीं चलेगा। तीमारदार गिड़गिड़ाते रहे लेकिन सप्लायर और डाक्टर पर कोई फर्क नहीं पड़ा। आखिर तीन घंटे बाद बिना आपरेशन के मरीज को वार्ड में ले जाना पड़ा। इंसानियत की सभी हदों को लांघते हुए यह वाक्य बुधवार को आईजीएमसी के आपरेशन थियेटर…
Read Moreनैनीताल का टैक्स पैट्रन होगा स्टडी
शिमला। शहर में किस पद्धति पर प्रापर्टी और हाउस टैक्स की वसूली करनी है, इसको लेकर गठित की गई पार्षदों की कमेटी ने मंथन किया। उप महापौर टिकेंद्र पंवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक राय से नैनीताल के टैक्स पैट्रन को स्टडी करने का फैसला लिया गया। संभावित है कि आठ फरवरी को दोबारा कमेटी की बैठक आयोजित होगी। 11 फरवरी को टैक्स पद्धति को लेकर विशेष सदन बुलाया गया है। जनवरी माह में हुई मासिक बैठक में यूनिट एरिया मेथड और पुरानी टैक्स पद्धति के बीच का…
Read More