शिमला। तारादेवी पुलिस पार्किंग में हुए गोलीकांड की पहली गाज थाना प्रभारी बालूगंज पर गिरी है। मैजिस्ट्रेट रिपोर्ट आने के बाद पुलिस महकमे में एसएचओ मदन धीमान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आठ दिसंबर देर रात पुलिस कांस्टेबल की गोली से युवक उदयवीर की मौत हो गई थी। परिजनों की ओर से पुलिस पर आरोप लगाया गया था कि घटना की सूचना उन्हें पुलिस ने समय पर नहीं दी। मामले के तूल पकड़ने पर सरकार ने मैजिस्ट्रेट इंक्वायरी के आदेश दिए थे। रिपोर्ट में दोनों ही पक्षों की…
Read MoreCategory: Shimla
एचआरटीसी के 80 रूट फेल
शिमला। बर्फबारी के कारण जिला शिमला में परिवहन व्यवस्था लड़खड़ा गई। ऊपरी शिमला का राजधानी से पूरी तरह संपर्क कट गया है। कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की से लगातार तीन दिन बाद भी बसों की आवाजाही ठप है। बर्फबारी से रास्ते बंद होने के कारण बुधवार को एचआरटीसी के 80 रूटों पर बसें रवाना नहीं हो सकीं। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजधानी शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी का क्रम जारी रहा। मुख्य मार्गों सहित संपर्क मार्ग ठप होने के…
Read Moreइक्का-दुक्का विद्यार्थी ही पहुंचे कालेज
शिमला। सर्दियों की छुट्टियों के बाद पांच फरवरी को खुले राजधानी के कॉलेज कैंपस में बुधवार को दूसरे रोज भी सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से हो रही बर्फबारी के कारण ठप बस सेवाओं के कारण छात्र कॉलेज तक नहीं पहुंच पाए। शिक्षकों को भी पैदल कॉलेज पहुंचना मुश्किल हो गया। इस कारण कॉलेज परिसरों में सिर्फ शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ ही पहुंच पाया। संजौली कॉलेज में मुश्किल से 12 से 15 छात्र ही परिसर में पहुंच पाए। कॉलेज की सड़कों पर बर्फ पड़ी होने के कारण चलना आसान नहीं…
Read Moreशादी का झांसा देकर किया दुराचार
कोटखाई (शिमला)। यहां के महांसू में एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। युवती का कहना है कि आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। इधर, युवती की शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 342, 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि, आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक युवती ने डीडी (महांसू) निवासी एक युवक पर आरोप लगाया है कि उन दोनों में प्रेम संबंध थे और…
Read Moreरामपुर के लिए पानी सप्लाई ठप
रामपुर बुशहर। भारी बारिश से बुधवार को रामपुर के लिए पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जन स्वास्थ्य एवं सिंचाई विभाग की राजपुरा के पास करीब पचास मीटर पाइप लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। लगातार हो रही स्लाइडिंग के चलते विभाग लाइन की मरम्मत करने में असमर्थ हो रहा है। लोगों के लिए ब्रौनी खड्ड से पानी की आपूर्ति की जाएगी। तीन दिन से हो रही बारिश ने रामपुर में अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया। सिंचाई विभाग की मुख्य पाइप लाइन टूटने से पानी की…
Read Moreरामपुर में पैंतालीस रूटों पर यातायात ठप
रामपुर बुशहर। तीन दिन से हो रही भारी बारिश और बर्फबारी के चलते रामपुर में यातायात सेवा पूर्ण रूप से ठप हो गई है। बुधवार को रामपुर के करीब 45 रूट बंद हो गए। इनमें रामपुर-मंडी, रामपुर-नारकंडा और रामपुर-कुल्लू मुख्य हैं। इसके अलावा लैंड स्लाइड होने से ग्र्रामीण रूटों पर भी पूर्ण रूप से बस सेवा बंद है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी हो रही है। तीन दिन से हो रही लगातार बारिश और बर्फबारी से रामपुर में भी जनजीवन पटरी से उतरने लगा है। जहां लोगों को पानी…
Read Moreज्यूरी के पास सड़क धंसना शुरू
ज्यूरी (शिमला)। भारी बारिश और बर्फ बारी के कारण एनएच-22 रामपुर से ज्यूरी तक कई स्थानों में धंसना शुरू हो गया है। ल्हासे गिरने से क्षेत्र के गई मार्ग भी पूर्ण रूप से बंद हो गए हैं। एनएच-22 पर रतनपुर, गसो, पशाड़ा खड्ड और ब्रौनी खड्ड में सड़कें धंस रही हैं। अगर बारिश इसी तरह से होती रही तो आने वाले कुछ समय में रोड पूरी तरह धंस जाएंगे। एनएच-22 रामपुर के एक्सईएन पासंग नेगी ने बताया की मार्ग ओडी से वांगतू तक यातायात के लिए बहाल कर दिया गया…
Read Moreभवन पर गिरे पत्थर; बाल-बाल बचे
रामपुर बुशहर। बारिश के कारण रामपुर के खोपड़ी में बुधवार को कोआपरेटिव सोसाइटी के भवन पर भारी भरकम पत्थर गिर गए। इस दौरान भवन में मौजूद तीन लोगों की जान बाल-बाल बची। प्रशासन ने भवन को असुरक्षित घोषित कर दिया है। दोपहर बाद अचानक खोपड़ी स्थित कोआपरेटिव सोसाइटी के भवन पर पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर गिरने से दो मंजिला मकान को पिछली ओर से काफी नुकसान पहुुंचा। मकान में उस समय तीन परिवार के तीन ही लोग ही उपस्थित थे। इनमें सूरज देव, देवेंद्र शास्त्री और अनीता शामिल हैं।…
Read Moreजेब में दो सौ रुपये हैं, तभी मिलेगा स्ट्रेचर
शिमला। अगर आपकी जेब में दो सौ रुपये नहीं हैं तो इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में स्ट्रेचर या व्हील चेयर नहीं ले सकेंगे। आईजीएमसी में यह काम स्वयं सेवी संस्था के जिम्मे है। यह संस्था व्हील चेयर और स्ट्रेचर के लिए दो सौ रुपये बतौर सिक्योरिटी लेती है। आईजीएमसी में बेटे के साथ आए सुरेश ने बताया कि उनके बेटे की टांग में चोट लग गई। जेब में कितने रुपये हैं, इस बात की परवाह किए बगैर वे आनन फानन में बेटे को लेकर आईजीएमसी पहुंच गए। यहां पहुंचे तो…
Read Moreअठहत्तर रूट फेल, आठ बसें फंसीं
शिमला। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी का क्रम जारी रहने की वजह से हिमाचल पथ परिवहन निगम के अठहत्तर रूट फेल हो गए हैं। मुख्य मार्गों के साथ संपर्क मार्ग भी ठप हो जाने के कारण निगम की करीब आठ बसें बर्फबारी में फंस गई हैं। कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर व खिड़की में सड़क बंद हो जाने से समूचा ऊपरी शिमला राजधानी से कट गया है। कुफरी से आगे राष्ट्रीय राजमार्ग-22 बंद होने के कारण परिवहन निगम के करीब अठहत्तर रूटों पर बसें रवाना नहीं हो पाई…
Read More