केवल घोषणा से काम नहीं चलेगा : भाजपा

सांगला (किन्नौर)। जिला भाजपा अध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि किन्नौर में भारी बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश सरकार ने जिला को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है, जिसका भाजपा स्वागत करती है। लेकिन, घोषणा से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि किन्नौर में जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए मशीनों और अधिक कर्मचारियों की जरूरत है। क्षेत्र में करीब एक माह से बिजली और पानी की आपूर्ति ठप है, लेकिन सरकार और प्रशासन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। इसके चलते लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। इधर, जिला महामंत्री बीरबल नेगी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बलदेव नेगी, यशवंत नेगी, मंडल अध्यक्ष निचार निहाल चारस, मंडल अध्यक्ष कल्पा भूपेंद्र नेगी, मंडल अध्यक्ष पूह आमीर लामा, जिला कोषाध्यक्ष विजय नेगी, प्रवक्ता जिला भाजपा संतोष नेगी, जिला कार्यालय सचिव नागेश नेगी, जिला सचिव राज कुमार नेगी, निचार खंड भाजपा महामंत्री दिवान नेगी, महामंत्री पूह संतोष राज नेगी, महामंत्री कल्पा तारा नेगी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोरचा सुनील नेगी, जिला महामंत्री युवा मोरचा महेश नेगी, मदन नेगी, प्रधान रूपी रघुदास नेगी, युवा मोरचा अध्यक्ष यशवंत सिंह, महिला मोरचा अध्यक्ष सुनीता नेगी, किसान मोरचा जिला अध्यक्ष दौलत नेगी सहित जिले के राजेश नेगी, राकेश नेगी, प्रेम नेगी, दिवान नेगी, हंसराज नेगी, राम प्रकाश नेगी, अमर नेगी और छैरिंग नेगी ने जिला प्रशासन और वर्तमान सरकार से मांग की है कि समय रहते लोगों की समस्याओं को दूर किया जाए।

Related posts