रोहडू। उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर अंधेरा छा गया है। 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन एक बार फिर टूट गई है। विद्युत बोर्ड के अनुसार ट्रांसमिशन विंग की टीम मौके पर तो पहुंच गई है, लेकिन रविवार को भी ट्रांसमिशन लाइन नहीं जुड़ पाई है। सुंगरी में भारी बर्फबारी के चलते लाइन जोड़ने में दिक्कत हो रही है। क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक माह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बहाल होने के एक दिन…
Read MoreCategory: Shimla
पीटीए अध्यापकों का वेतन हुआ नौ हजार
रामपुर बुशहर। डिग्री कालेज रामपुर में रविवार को पीटीए की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले सत्र से रामपुर डिग्री कालेज में पीटीए के तहत अपनी सेवाएं दे रहे प्रवक्ताओं को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। इन शिक्षकों को छह हजार रुपये की जगह नौ हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा। इसके अलावा 70 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले छात्रों को भी पीटीए द्वारा एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक कालेज प्राचार्य एसबी नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की…
Read Moreलोगों को नहीं मिल रहा सस्ता राशन
रोहडू। रोहडू ब्लाक के अंतर्गत एक दर्जन डिपुओं में लोगों को फरवरी माह के सस्ते राशन का कोटा नहीं मिल रहा है। बर्फबारी से बंद हुई ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें अभी तक नहीं खुल सकी हैं। इसके चलते डिपुओं ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से फरवरी में मिलने वाला सस्ते राशन का कोटा नहीं उठाया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के रोहडू कार्यालय के तहत कुल 31 डिपो आते हैं। इनमें से छह डिपो स्नो बांड एरिया में शामिल हैं। स्नो बांड एरिया के डिपो मरेली, लोअरकोटी, खंगटेड़ी, सरास, केवली…
Read Moreग्रीन टैक्स से हर वार्ड को 2 लाख
शिमला : नगर निगम शिमला ग्रीन टैक्स के तहत मिलने वाली राशि वार्ड में ही खर्च करेगा। इसके तहत हर वार्ड के लिए 2 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। अभी तक ग्रीन टैक्स से नगर निगम कर्मचारियों के वेतन एवं भत्ते पूरे कर रहा था। अब नगर निगम की ओर से इस राशि को वार्ड में पर्यावरण संबंधी गतिविधियों के लिए खर्च किया जाएगा। नगर निगम इस बारे पार्षदों को जल्द ही सूचित करेगा। बताया जा रहा है कि कई पार्षदों को इस बारे सूचित भी कर दिया गया है।…
Read Moreछात्र संख्या न बताने वाले 43 सरकारी स्कूल डिफाल्टर
शिमला/सोलन : प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों की मांग की विषय बार सूची न भेजने पर 43 स्कूलों को डिफाल्टर घोषित किया है। इसमें 10 ने 9वीं और 33 स्कूलों ने 11वीं कक्षा में छात्र संख्या की विषय बार जानकारी बोर्ड को उपलब्ध नहीं कराई है। इस संबंध में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। अब विभाग ने पत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी शिक्षा उपनिदेशकों को निर्देश दिए…
Read Moreरामपुर की महिला को स्वाइन फ्लू
शिमला: प्रदेश में स्वाइन फ्लू का नया मामला सामने आया है। रामपुर की 41 वर्षीय महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। महिला को उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। अभी तक प्रदेशभर से बीते 16 दिनों के दौरान 6 मामले स्वाइन फ्लू के सामने आ चुके हैं। यही नहीं स्वाइन फ्लू के कारण अभी तक कुल 6 मौतें हो चुकी हैं। शनिवार को आई.जी.एम.सी. में स्वाइन फ्लू की जांच के लिए 4 सैंपल लिए गए। इन सैंपलों में से एक रामपुर की…
Read Moreलगातार धंस रहा राजधानी का कृष्णानगर
शिमला। वार्ड नंबर ग्यारह कृष्णानगर धंस रहा है। पचास परिवारों की जिंदगी राम भरोसे हो गई है। क्षेत्र में बंद नालों का पानी रिसने से मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। एक दर्जन से अधिक लोग मकान शिफ्ट कर अन्य स्थानों को चले गए हैं। मकान धंसने के चलते ढाई सौ से अधिक लोग खतरे की जद में हैं। कार्ट रोड से नीचे बसे कृष्णानगर वार्ड में लव-कुश चौक के पास मकानों में दरारें हैं। इससे क्षेत्र में हड़कंप है। सुरक्षित स्थानों पर बने मकानों में लोग सामान रखने…
Read Moreकुफरी में गाड़ी गिरी, एक सैलानी की मौत
शिमला। राजधानी से सटे पर्यटक स्थल कुफरी में शनिवार को गाड़ी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक उत्तरप्रदेश के मेरठ के भवाना निलोहा गांव के थे। हादसे में मृतक युवक की पत्नी सहित चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया है। ढली पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद यह हादसा हुआ। मेरठ से पांच लोग शिमला घूमने आए थे। शनिवार को कुफरी से लौटते समय इनकी गाड़ी इंडिगो अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में जा गिरी। युवक…
Read Moreबनिका ने पहना मिस फेयरवेल का ताज
रामपुर बुशहर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में विदाई समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। शनिवार को आयोजित समारोह में जमा दो कक्षा की छात्रा बनिका को मिस फेयरवेल चुना गया। जबकि, कृति शुक्ला फर्स्ट रनरअप और रीना तृतीय रहीं। प्रधानाचार्य योगेंद्र मखैक ने छात्रा को मिस फेयरवेल का ताज पहनाया और उन्हें बधाई दी। मिस फेयरवेल स्पर्धा में वीना, दीक्षा, रविशा, मोनिका, सोनाली, वैशाली, वनीता समेत बारहवीं कक्षा की 42 छात्राओं ने भाग लिया। विदाई समारोह का आयोजन ग्यारहवीं कक्षा की दिव्या, शैफाली, मनिका, रवीना, प्रियंका, श्रुति…
Read Moreसुन्नी के कोटला में कार गिरी, एक की मौत
सुन्नी(शिमला) थाना ढली की सुन्नी चौकी के तहत कोटला पंचायत के बधार गांव के पास शनिवार दोपहर बाद एक कोटला से थाची की ओर जा रही एक मारुति कार नंबर एचपी-51-1687 सड़क से बाहर हो कर करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार कोटला गांव के दलीप कुमार और लेख राज को चोटें आई। लेख राज गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों को उपचार के लिए आईजीएमसी भेजा गया। रास्ते में लेख राज उम्र 32 साल की मौत हो गई, अस्पताल…
Read More