रोहड़ू। क्षेत्र में एचआरटीसी बस सेवा अभी भी पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाई है। 50 प्रतिशत रूटों पर अभी भी निगम की बसें आधा ही सफर तय कर रही हैं। हालांकि, शिमला राजमार्ग पर बसें नियमित रूप से चलनी शुरू हो गई हैं। बस सेवाएं पूरी तरह से बहाल न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि अधिकांश सड़कों को खोलने का दावा तो कर रहा है लेकिन कुछ मार्गों पर बड़े वाहन नहीं चल पा रहे हैं। पथ परिवहन निगम के…
Read MoreCategory: Shimla
रेहड़ी फड़ी वालों पर कसा शिकंजा
रामपुर बुशहर। शहर में अवैध रूप से रेहड़ी फड़ी लगाकर व्यापार कर रहे लोगों पर नगर परिषद ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को नप और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान रामपुर से करीब 12 रेहड़ी फड़ी वालों को उठाया गया। करीब एक दर्जन से अधिक रेहड़ी फड़ी वालों को बुधवार तक का समय दिया गया है। अगर उक्त लोगों ने बुधवार तक अपना सामान नहीं हटाया तो उनका पूरा सामान कब्जे में लेकर कार्रवाई की जाएगी। रामपुर नगर परिषद के कार्रवाई अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि शहर…
Read Moreरोहड़ू में 70 फीसदी रूटों पर आधा सफर
रोहडू। शिमला राजमार्ग पर पथ परिवहन निगम की बस सेवा सोमवार को बहाल हो गई है। लेकिन, सत्तर फीसदी ग्रामीण रूटों पर अभी भी बसें आधा ही सफर तय कर रही हैं। अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बस सेवा पूरी तरह ठप है। बर्फबारी के कारण एक माह से निगम की बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, निगम ने ग्रामीण रूटों पर अपनी बस सेवाएं तो शुरू कर दी हैं, लेकिन अभी भी 70 प्रतिशत ग्रामीण…
Read Moreकोटखाई में बारह घंटे तक बिजली कट
कोटखाई (शिमला) तहसील कोटखाई के तहत आने वाले आधा दर्जन गांवों में दो माह से बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि, लोगों ने इसके बारे में कई दफा बिजली बोर्ड को शिकायत भी की लेकिन इसके बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। क्षेत्र के पुजैली, कलबोग, चमैन, रतनाड़ी, वाघी, बघाल और मेल गांव में करीब दो माह से बिजली…
Read Moreचौपाल में न बिजली न पानी; सड़कें भी ठप
चौपाल (शिमला)। भारी हिमपात के बाद चौपाल में अभी तक जनजीवन पटरी पर नहीं लौट सका है। यहां यातायात ठप होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है। लोग कड़ाके की सर्दी में रातें अंधेरे में गुजारने के लिए मजबूर हैं। भारी हिमपात के बाद बिजली सप्लाई बंद होने से कई उठाऊ पेयजल योजनाओं ने भी कार्य करना बंद कर दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगाें को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रूटों सहित…
Read Moreकिन्नौर से चालीस लोग पहुंचे रामपुर
रामपुर बुशहर। किन्नौर घाटी के विभिन्न स्थानों में फंसे आम लोगों, विश्वविद्यालय के छात्रों और मरीजों को सोमवार को रामपुर लाया गया। रामपुर से हेलिकाप्टर ने दो उड़ानें किन्नौर के विभिन्न स्थानों के लिए भरीं। इस दौरान किन्नौर से लाए गए नौ मरीजों को रामपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि, रामपुर से भी चालीस लोगों को किन्नौर के लिए रवाना किया गया। एसडीएम रामपुर दलीप नेगी ने बताया कि हेलिकाप्टर ने रामपुर से किन्नौर के लिए दो उड़ानें भरी हैं। भारी बर्फबारी के कारण किन्नौर के विभिन्न स्थानों…
Read Moreफोन टेपिंग मामले में धूमल पर गिर सकती है गाज
शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ खतरे की घंटी बजनी शुरू हो गई है। मामला उनके कार्यकाल में थोक भाव में फोन टेपिंग का है जिसमें उनकी संलिप्तता की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अपने आप को आरोप से मुक्त नहीं बता सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार में 1,000 से ज्यादा फोन टेप किए गए। अपनी स्थिति साफ करते हुए धूमल ने आईएएनस को बताया, ‘‘फोन टेप करने की मंजूरी गृह विभाग…
Read Moreरोहड़ू में भारी हिमपात से यातायात ठप
रोहड़ू। हिमपात के बाद उपमंडल के सभी मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। लोगों को मौसम खुलने के बाद गांव से पैदल सफर करना पड़ रहा है। शिमला के लिए रोहड़ू से परिवहन निगम की बस वाया पांवटा चलाई जा रही है। हिमपात के बाद रविवार को रोहड़ू से हाटकोटी चिड़गांव के बीच बस चली है। भारी हिमपात के कारण रोहड़ू-शिमला राजमार्ग खड़ापत्थर में बंद पड़ा है। मुख्य मार्ग को खोलने के लिए लोनिवि ने मशीनें लगाई हुई हैं। सड़क बंद होने के बाद आपात स्थिति में शिमला…
Read Moreस्कूलों में ठंड से बचने को इंतजाम नहीं
रोहड़ू। उपमंडल में सभी स्कूलों के भवन बर्फ से ढके हुए हैं। कमरों में तीन डिग्री से कम तापमान है। कड़ाके की सर्दी में बच्चों की पढ़ाई संभव नहीं है। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में ठंड से बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। कई स्कूलों में बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्कूल तक पहुंचने में भी शिक्षकों तथा छात्रों को परेशानी हो रही है। शिक्षा विभाग की ओर से ठंड से बचने के लिए न ही कोयले और…
Read Moreकांग्रेस कर रही है अनदेखी : सूरत नेगी
रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल किन्नौर के जिला अध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनजातीय क्षेत्र की अनदेखी कर रही है। आलम यह है कि एक माह बाद भी किन्नौर जिला पटरी पर नहीं लौट पाया है। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने के कारण मरीज घाटी में विभिन्न क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। सैकड़ों छात्र भी अभी तक कालेज और विश्वविद्यालय नहीं पहुंच पाए हैं। सूरत नेगी रामपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किन्नौर में हेलिकाप्टर सेवा न मिलने के कारण अभी भी…
Read More