खरशाल की बस्ती को भूस्खलन से खतरा

जुब्बल (शिमला)। झाल्टा पंचायत के तहत खरशाल गांव की बस्ती को भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। ग्रामवासियों ने तहसीलदार जुब्बल को ज्ञापन सौंप कर राहत की मांग की है। लगातार हो रहे भूस्खलन से ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है। बीते दिनो भारी हिमपात तथा बरसात के बाद खरशाल गांव की निचली बस्ती में के करीब आधा दर्जन घर भूस्खलन की चपेट में आ चुके हैं। लगातार हो रहा भूस्खलन गांव से करीब दो सौ मीटर तक पहुंच चुका है। खरशाल गांव निवासी मुरत सिंह, जयहिंद्र सिंंह,…

Read More

शिमला-कुल्लू प्राकृतिक आपदा जिला घोषित हों

रोहडू। प्रदेश फल एवं सब्जी उत्पादक संघ ने जिला शिमला तथा कुल्लू को किन्नौर की तर्ज पर प्राकृतिक आपदा जिला घोषित करने की मांग उठाई है। संघ के अनुसार सभी सेब बाहुल क्षेत्रों में बागवानों को बर्फबारी से भारी नुकसान हुआ है। लाखों सेब के पौधे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। संघ के प्रदेश महासचिव हरीश चौहान ने बताया कि जिला शिमला, कुल्लू तथा मंडी जिले के सेब बाहुल क्षेत्रों में इस वर्ष भारी बर्फबारी से करीब तीन लाख सेब के पौधे क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक लाख के करीब नाशपाती के…

Read More

बाहरा विश्वविधालय के कुलपति को केन्द्रीय मंत्री के हाथो से मिला प्रतिष्ठित आवार्ड

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) बाहरा विश्वविधालय निरन्तर शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है ! हाल ही में इस विश्वविधालय का कैम्ब्रिज विश्वविधालय (यू0 के0) के साथ एक एम0 ओ0 यू0 साइन हुआ है ! कैम्ब्रिज विश्वविधालय ने बाहरा विश्वविधालय की शिक्षा गुणवता को देखते हुए एम 0 ओ0 यू0 साइन किया है ! जिसके तहत छात्रो को सॉफ्ट स्किल्स व इंग्लिश असेसमेंट प्रोग्राम पर शिक्षा दी जाएगी ! जिसे सफलता पूर्वक पूर्ण करने वाले छात्रो को ग्लोबल सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा ! जिसे छात्र दुनिया के किसी…

Read More

रेलवे ट्रैक पर तेंदुआ, लोगों में दहशत

शिमला। राजधानी के हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर इन दिनों तेंदुआ टहल रहा है। शाम ढलने के बाद अक्सर लोगों को रेलवे ट्रैक के आसपास तेंदुआ दिखाई दे रहा है। रेलवे स्टेशन के आसपास स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण तेंदुआ आवासीय क्षेत्र तक पहुंच रहा है जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। रेलवे स्टेशन के पास बनी आवासीय कालोनी के लोग तेंदुए की गुर्राहट के कारण डर के माहौल में वक्त काट रहे हैं। 103 टनल से लेकर रेलवे स्टेशन तक सुनसान इलाके में हर रोज…

Read More

लोक सेवा में अवार्ड, पर 1100 स्ट्रीट लाइटें खराब

शिमला। नगर निगम शिमला को लोक सेवा के लिए देश के अन्य शहरों के मुकाबले अव्वल चुना गया है। 22 फरवरी को नई दिल्ली में महापौर संजय चौहान को सम्मानित किया जाना है। लेकिन, दुर्भाग्यपूर्ण है कि शहर में एक हजार से अधिक स्ट्रीट लाइट प्वाइंट खराब हैं। खुद निगम के सर्वे में यह बात सामने आई है। शहर में 5600 स्ट्रीट लाइट्स के प्वाइंट्स हैं, जिनमें से 1100 प्वाइंट्स नॉन फंक्शनल हैं जिसका खामियाजा रात के समय लोगों को ठोकरें खाकर भुगतना पड़ रहा है। नगर निगम के तहत…

Read More

परीक्षा फार्म जलाकर विरोध जताएगी एसएफआई

शिमला। एसएफआई जिला इकाई ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक पर आरोप लगाया है कि वे एकमुश्त बीएड और बीसीए के छात्रों की फीस में बढ़ोतरी कर छात्रों पर बोझ डाल रहे हैं। बीएड और बीसीए के छात्रों के फार्म की फीस महज 60 रुपये थी, उसे अब 850 रुपये कर दिया है। छात्र नेताओं ने चेताया द्दस् कि यदि फार्म की बढ़ी फीस के फैसले को वापस न लिया गया तो एसएफआई परीक्षा फार्म जलाकर विरोध जताएगी और बढ़े दाम पर फार्म नहीं बिकने देगी। जिला अध्यक्ष प्रेम कायथ और…

Read More

ड्राइविंग के शौक ने थमाई थाने की गाड़ी

शिमला(वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल प्रदेश पुलिस की महिला कांस्टेबल इन दिनों विभाग और जनता से खूब शाबाशी बटोर रही हैं। 25 वर्षीय रिचा शर्मा छोटा शिमला पुलिस थाने में तैनात हैं और थाने की आफिशियल गाड़ी चला रही हैं। महिला कांस्टेबल ने ड्राइविंग का यह जिम्मा स्वेच्छा से लिया और अपने शौक की वजह से वह पुलिस विभाग में तैनात अन्य महिला कांस्टेबलों का मनोबल बढ़ाने का भी काम कर रही हैं। रिचा ने कहा कि उन्हें बचपन से ही ड्राइविंग का शौक था। लेकिन इस शौक को बल मिला पुलिस…

Read More

निरमंड के बागीपुल के पास जीप खाई में

रामपुर बुशहर। निरमंड ब्लाक के बागीपुल के पास बोलेरो जीप गहरी खाई में गिर गई। सोमवार मध्यरात्रि हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पचेंडा जा रही बोलेरो जीप (एचपी 35-1475) बागीपुल स्कूल के पास सड़क से नीचे लुढ़क कर कुर्पण खड्ड में जा पहुंची। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनंत राम निवासी पचेंडा (बागीपुल) के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह हादसे के बारे में पता चलने…

Read More

एससी वर्ग का मिणी गांव सड़क सुविधा से वंचित

रोहड़ू। गावास पंचायत के तहत अनुसूचित जाति वर्ग का मिणी गांव सड़क सुविधा से वंचित है। सड़क निर्माण के शुरू होने के सात साल बाद भी गांव में सड़क नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने लोनिवि को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण को पूरा करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मिणी गांव में सभी अनुसूचित जाति परिवार के लोग रहते हैं। मिणी गांव के लिए सड़क निर्माण का कार्य ईगवाला दोगरी से वर्ष 2005 में शुरू किया गया। युवक मंडल के प्रधान नारायण दास ने बताया कि कि…

Read More

केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन आज

रामपुर बुशहर। भारतीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बुधवार को रामपुर में भी महंगाई, बैंक, बीएसएनएल और एलआईसी के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में कर्मचारी भी शामिल होंगे। इससे बैंकों, एलआईसी और बीएसएनएल में कामकाज प्रभावित होना तय है। माकपा नेता बिहारी सेवगी ने बताया कि प्रदर्शन में सीटू से संबंध मजदूर यूनियनों के अलावा आंगनबाड़ी, मिड-डे मील वर्कर शामिल होंगे। सुबह करीब 11 बजे से प्रदर्शन शुरू होगा। इस दौरान पूरे बाजार में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाली जाएगी क्योंकि यह प्रदर्शन बैंकों,…

Read More