अपना फोन नंबर आपको देने घर आ रही है पुलिस

शिमला। अब आपके घर के आसपास चौबीस घंटे पुलिस मौजूद रहेगी। शिमला पुलिस बीट सिस्टम शुरू कर रही है। थाना क्षेत्र में आने वाले इलाकों को अलग अलग बीट में बांटा जाएगा। एक बीट में पांच जवान तैनात होंगे। इनका एक बीट अफसर रहेगा। यह घर-घर जाकर पूरा विवरण अपनी बीट बुक में दर्ज करेंगे। अपने मोबाइल नंबर इलाके में रहने वाले लोगों को देंगे। किसी भी तरह की दिक्कत आने पर आपको थाने में फोन करने की जरूरत नहीं रहेगी। संबंधित बीट अफसर को कॉल करो और दस से…

Read More

लाख रुपये से ज्यादा की चेन पचास हजार में बेच दी

शिमला। युवक के गले से चुराई गई सोने की चेन का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। चेन भी रिकवर हो गई है और रुपये भी। आरोपियों ने लोअर बाजार में एक ज्वेलर को आधी कीमत पर चेन बेच दी थी। दोनों ने आपस में पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये बांट लिए। सोने की चेन का कुल भार 34.30 मिलीग्राम है। इसकी असल कीमत एक लाख नौ हजार पचास रुपये है। शातिर महिलाओं की निशानदेही पर ज्वेलर से चेन बरामद कर ली है और रुपया भी रिकवर कर लिया गया है। ज्वेलर…

Read More

अब फोन टैपिंग के टेप लीक होने का डर

फोन टैपिंग मामले में टेप सार्वजनिक होने का डर कइयों को सताने लगा है। राजनेताओं से लेकर अफसर तक इस टैपिंग के फंदे में हैं। राजनीतिक षड़यंत्रों, विवाहेत्तर संबंधों और मियां-बीवी की गुफ्तगू से भरी टैपिंग की सीडियां रिकॉर्ड जब्त होने से पहले किसी और के पास तो नहीं थी? यह सबसे बड़ा डर है। कुछ की घबराहट ये है कि जिसने टैप किया या जिसने हार्डडिस्क से डाटा रिकवर कर सीडी बनाई या फिर जहां अब ये टेप रखे गए हैं, वहां क्या इन्हें कॉपी नहीं किया जा सकता?…

Read More

सात वर्ष में 11 महीने बिजली उत्पादन

रोहड़ू। राज्य बिजली बोर्ड की तीन मेगावाट गुम्मा विधुत परियोजना में सात वर्ष में केवल 11 महीने ही बिजली उत्पादन हुआ है। परियोजना के बंद रहने से बिजली बोर्ड को करोड़ों का नुकसान हुआ है। मशीनों की मरम्मत तथा परियोजना निर्माण में हुई अनियमितताओं में लीपापोती की आशंका है। तीन मेगावाट की गुम्मा परियोजना वर्ष 2001 में बनकर तैयार हुई है। इसके निर्माण पर बिजली बोर्ड ने करीब 27.65 करोड़ रुपये की राशि खर्च की है। परियोजना के बनने के बाद सात वर्ष में कई बार मशीनों तथा इसकी टनल…

Read More

अप्रमाणित पौधे बेचने वालों पर शिकंजा

रोहडू। बाजार में अप्रमाणित पौधे बेचने वालों पर शिकंजा कसा गया। वीरवार को उद्यान विभाग ने कार्रवाई करते हुए छापामारी कर करीब ढाई हजार अप्रमाणित पौधों को नष्ट किया। इसके साथ ही कारोबारियों को सख्त हिदायत दी गई कि अगर बाजार में कोई भी ऐसा व्यापारी अप्रमाणित सेब नर्सरियों को बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसे किसी कीमत पर नहीं बख्शा नहीं जाएगा। छापामारी में उद्यान विभाग के अधिकारियों ने पाया कि अधिकांश व्यापारियों के पास प्रमाण पत्र नहीं थे। बेचे जा रहे…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री को बताईं समस्याएं

ठियोग (शिमला)। सिविल सोसाइटी ठियोग की टीम का एक प्रतिनिधिमंडल सोसाइटी अध्यक्ष पंकज शर्मा की अगुवाई में वीरवार को स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह से शिमला में मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में पेश आ रही समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा। सोसाइटी अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि कई वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक ठियोग अस्पताल में अल्ट्रासाउंड तक की भी सुविधा नहीं है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं, अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस को…

Read More

किन्नौर घाटी से 46 लोग पहुंचे रामपुर

रामपुर बुशहर। किन्नौर घाटी में फंसे छात्रों और मरीजों को वीरवार को रामपुर लाया गया। इन लोगों में तीन गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा रामपुर में फंसे स्कूली छात्राें और अन्य सरकारी कर्मचारियों को नाको और पूह में छोड़ा गया। इसके लिए रामपुर से दो उड़ानें भरी गईं। भारी बर्फबारी के चलते किन्नौर में फंसे लोगों को वीरवार को थोड़ी राहत मिली। वीरवार को रामपुर से नाको, लियो और पूह के लिए दो उड़ानें भरी गईं। इस दौरान पूह से बीस और नाको तथा लियो से 26 लोगाें…

Read More

डेढ़ सौ का टेस्ट पंद्रह सौ रुपये में

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में जिस टेस्ट के डेढ़ सौ रुपये लिए जाते हैं, निजी लैब में वही टेस्ट पंद्रह सौ रुपये चुकाने के बाद होता है। सरकारी और निजी लैब के टेस्ट रेट में बड़ा अंतर है। इन्हें पूछने और रोकने वाला कोई नहीं। स्वास्थ्य महकमे के सरकारी रिकार्ड में शहर में 43 निजी लैब चल रही हैं। मरीजों से कितनी टेस्ट फीस ली जाए, इस बारे में स्वास्थ्य महकमे की ओर से कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हैं। एक तरह से मरीज से टेस्ट फीस के नाम…

Read More

नए सिरे से तय होगा निजी बसों का टाइम टेबल

शिमला। राजधानी में लोकल रूटों पर बसें अब टाइम टेबल के आधार पर चलेंगी। परिवहन विभाग प्राइवेट बसों का नए सिरे से टाइम टेबल तय करेगा। इसके लिए बाकायदा जरनल हाउस बुलाया जाएगा और निजी बस आपरेटरों की भी राय ली जाएगी। करीब दस साल से बिना टाइम टेबल दौड़ रही बसों के लिए स्थायी टाइम टेबल बनाया जाएगा। टाइम टेबल के अभाव में बस आपरेटरों के बीच गला काट स्पर्धा के चलते हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। आपरेटर मनमर्जी से बसें दौड़ा रहे हैं।…

Read More

चौबीस घंटे पानी की सप्लाई के टेंडर की तैयारी

शिमला। नगर निगम की जल एवं सीवरेज शाखा की आउटसोर्सिंग को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। आउटसोर्सिंग के लिए दोबारा नए सिरे से टेंडर की तैयारी है। एमसी का दावा है कि आउटसोर्सिंग के बाद राजधानी के लोगों को चौबीस घंटे पानी की सप्लाई मुहैया कराई जाएगी। टेंडर के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं, एक साल पूर्व भाजपा सरकार ने भी यह फैसला लिया था लेकिन विरोध के चलते यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई थी। पानी और सीवरेज आउटसोर्सिंग की योजना करीब ढाई सौ…

Read More