डंसा (शिमला)। परिवहन निगम के रामपुर डिपो से ग्रामीण रूटों पर भेजी जाने वाली खटारा बसें यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। निगम के बेड़े में कई ऐसी बसें हैं, जिनकी छतों से पानी टपकता है और लोगों को बचाव के लिए बस में ही छाते खोलने पड़ते हैं। शुक्रवार को रामपुर से मझाली गई बस में ऐसा वाकया सामने आया। पुराने बस अड्डे से यात्री जैसे ही बस के अंदर चढ़ने लगे तो देखा कि छत से पानी अंदर बरस रहा था। अधिकांश यात्रियों ने बस…
Read MoreCategory: Shimla
हम कुछ नहीं कहेंगे, बेटा घर आ जाओ
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शिंगला से एक छात्र सोमवार से लापता है। दसवीं कक्षा में अध्ययनरत ईश्वर के घर न लौटने से उसके परिजन खासे चिंतित हैं। परिजनों ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाकरअपने लाडले को खोजने की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक ईश्वर और उसके साथियों ने स्कूल में कुछ शरारत की थी। इस पर स्कूल से ईश्वर के पिता को फोन किया गया। यह बात पता चलने पर ईश्वर और उसका एक साथी स्कूल से भाग गए। दूसरा छात्र सैंज से वापस लौट आया,…
Read Moreएचआरटीसी के 27 रूट फेल
शिमला। ताजा बर्फबारी के कारण ऊपरी शिमला में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर व खिड़की में हिमपात के बाद एचआरटीसी के करीब 27 रूट फेल हुए हैं। शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर कुफरी के पास करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर नारकंडा के पास बर्फ पर ट्रक स्किड हो जाने के कारण शुक्रवार सुबह वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध रही। सड़क बंद होने के कारण रामपुर से शिमला की ओर आ रही निगम की बसों को वापिस लौटना पड़ा। उधर ठियोग-हाटकोटी-रोहड़ूू मार्ग पर…
Read Moreआईजीएमसी में आधी रात को हंगामा
शिमला। खुद को जज, विधायक और आईएएस का बेटा बताकर कुछ युवकों ने आईजीएमसी में जमकर तोड़फोड़ की। सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट की। यह हंगामा आधी रात को अस्पताल के आपातकालीन एक्सरे रूम में हुआ। सिक्योरिटी गार्ड अस्पताल में मौजूद पुलिस वालों को बुलाने गए लेकिन वह समय पर मौके पर नहीं पहुंचे। आरोपी युवक घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हो गए। शिकायत आईजीएमसी प्रबंधन तक पहुंच गई। अब इस मामले की छानबीन की जा रही है। शिकायत के मुताबिक रात करीब डेढ़ बजे आधा दर्जन युवक आपातकालीन वार्ड…
Read Moreजिस भवन को गिराना था, उस पर खर्च दिए लाखों
शिमला। आरकेएमवी कालेज प्रशासन की दूरदर्शिता की कमी जनता के लाखों रुपये बर्बाद कर देगी। कालेज प्रशासन ने पिछले तीन साल में परिसर के पुराने जर्जर भवन में लाखों की राशि खर्च कर छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से लेस लैंग्वेज लैब, ई कॉमर्स लैब और आधुनिक सम्मेलन कक्ष का निर्माण करवाया। हैरत यह है कि इस भवन को गिराया जाना पहले से तय था। अगर इस भवन को पहले से गिराया जाना तय था तो सवाल उठता है कि इस पर करीब 70 लाख क्यों खर्च कर दिए गए।…
Read Moreस्वाइन फ्लू की जकड़ में अब गांव
शिमला। स्वाइन फ्लू की जकड़ में अब ग्रामीण हलकों में रहने वाले लोग आ रहे हैं। इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज में अर्की, कोटखाई, रामपुर और पच्छाद जैसे इलाकों से मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज की पहले डाक्टर ट्रेवल हिस्ट्री देखते थे कि कहीं मरीज किसी दूसरे राज्य में जाकर इस बीमारी का शिकार तो नहीं हो गया। लेकिन, स्वाइन फ्लू का वायरस अब सब जगह फैल चुका है। जिस व्यक्ति का इंम्यून सिस्टम कमजोर होगा, वह इसकी जद में जल्दी आ सकता है।…
Read Moreएमसी से मंजूर नक्शों की फाइल विजिलेंस मेें तलब
शिमला। नगर निगम से स्वीकृत नक्शों की फाइलें विजिलेंस ब्यूरो ने तलब की हैं। नक्शों को दरकिनार कर शहर में भवन निर्माण करने के मामलों की शिकायत मिलने पर फाइलों को खंगाला जा रहा है। कसुम्पटी और भराड़ी में हुए भवन निर्माण संदेह के घेरे में हैं। नगर निगम के कुछ अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाए गए हैं। नक्शे के मुताबिक निर्माण नहीं करने वालों पर नगर निगम ने क्या कार्रवाई की है, इस संदर्भ में मंगलवार को निगम के वास्तुकार एवं योजनाकार राजीव शर्मा ने विजिलेंस…
Read Moreचौबीस घंटे पानी की सप्लाई के टेंडर की तैयारी
शिमला। नगर निगम की जल एवं सीवरेज शाखा की आउटसोर्सिंग को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। आउटसोर्सिंग के लिए दोबारा नए सिरे से टेंडर की तैयारी है। एमसी का दावा है कि आउटसोर्सिंग के बाद राजधानी के लोगों को चौबीस घंटे पानी की सप्लाई मुहैया कराई जाएगी। टेंडर के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं, एक साल पूर्व भाजपा सरकार ने भी यह फैसला लिया था लेकिन विरोध के चलते यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई थी। पानी और सीवरेज आउटसोर्सिंग की योजना करीब ढाई सौ…
Read Moreतंत्र-मंत्र के फेर में गवां दिये 10 लाख
तंत्र-मंत्र के फेर में पैसा दोगुना करने के लालच में सीपीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड कर्मचारी ने जिंदगीभर की कमाई गंवा दी। तांत्रिकों ने मंगलवार को रातभर तंत्र क्रिया की और बुधवार तड़के नशीली चाय पिला परिवार को बेहोश कर भाग गए। परिवार के पांच सदस्यों को शास्त्रीनगर के हीरालाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मसूरी के इनायतपुर गांव के अजब सिंह के परिवार में पत्नी प्रकाशो, तीन बेटे कुलदीप, अमित, दीपक और कुलदीप की पत्नी रेखा हैं। अजब सिंह सीपीडब्ल्यूडी से फोर्थ क्लास कर्मचारी रिटायर्ड हुए हैं। दो तांत्रिकों ने…
Read Moreपीलिया से बचना है तो बंद करो बावड़ियों का पानी
शिमला। पीलिया से बचना है तो बावड़ियों का पानी पीना बंद कीजिए। स्वास्थ्य महकमे की ओर से यह अपील शहरवासियों से की गई है। पीलिया के वीरवार को छह नए मामले सामने आए। इनमें चार मामले कसुम्पटी और विकासनगर से आए। दो मरीज सुन्नी से अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। अब तक पीलिया से पीड़ित 42 मरीज पहुंच चुके हैं। धीरे धीरे पीलिया शिमला को जकड़ रहा है। एहतियात के तौर पर जिला स्वास्थ्य महकमे की टीमें प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों को जागरूक कर रही हैं और…
Read More