हम कुछ नहीं कहेंगे, बेटा घर आ जाओ

रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शिंगला से एक छात्र सोमवार से लापता है। दसवीं कक्षा में अध्ययनरत ईश्वर के घर न लौटने से उसके परिजन खासे चिंतित हैं। परिजनों ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाकरअपने लाडले को खोजने की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक ईश्वर और उसके साथियों ने स्कूल में कुछ शरारत की थी। इस पर स्कूल से ईश्वर के पिता को फोन किया गया। यह बात पता चलने पर ईश्वर और उसका एक साथी स्कूल से भाग गए। दूसरा छात्र सैंज से वापस लौट आया, लेकिन ईश्वर शिमला की बस में चढ़ गया और अभी तक वह अपने घर नहीं लौटा है। इधर, लड़के के पिता रामदयाल ने रामपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाकर अपने लाडले को खोजने की गुहार लगाई है। पिता का कहना है कि उसका मोबाइल बंद चल रहा है। इससे यह पता नहीं चल पा रहा है कि वह कहां पर है। पिता ने अपने बेटे से घर आने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि वह उसे कुछ नहीं कहेंगे। रामपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मुख्य आरक्षी जनक राज को मामले की छानबीन सौंपी गई है।

Related posts