रेहड़ी फड़ी वालों पर कसा शिकंजा

रामपुर बुशहर। शहर में अवैध रूप से रेहड़ी फड़ी लगाकर व्यापार कर रहे लोगों पर नगर परिषद ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को नप और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान रामपुर से करीब 12 रेहड़ी फड़ी वालों को उठाया गया। करीब एक दर्जन से अधिक रेहड़ी फड़ी वालों को बुधवार तक का समय दिया गया है। अगर उक्त लोगों ने बुधवार तक अपना सामान नहीं हटाया तो उनका पूरा सामान कब्जे में लेकर कार्रवाई की जाएगी।
रामपुर नगर परिषद के कार्रवाई अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि शहर में अवैध रूप से दुकानों को लगाने वालों के खिलाफ नगर परिषद ने शिकंजा कसा है। इसके बारे में रेहड़ी फड़ी वालों को पहले ही चेतावनी दी गई थी। इसके अलावा रामपुर बाजार में रास्तों पर दुकानों को सजाकर बैठे व्यापारियों के भी चालान काटे गए हैं। उन्होंने साफ किया कि नगर परिषद का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related posts