ग्रीन टैक्स से हर वार्ड को 2 लाख

शिमला : नगर निगम शिमला ग्रीन टैक्स के तहत मिलने वाली राशि वार्ड में ही खर्च करेगा। इसके तहत हर वार्ड के लिए 2 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। अभी तक ग्रीन टैक्स से नगर निगम कर्मचारियों के वेतन एवं भत्ते पूरे कर रहा था। अब नगर निगम की ओर से इस राशि को वार्ड में पर्यावरण संबंधी गतिविधियों के लिए खर्च किया जाएगा। नगर निगम इस बारे पार्षदों को जल्द ही सूचित करेगा। बताया जा रहा है कि कई पार्षदों को इस बारे सूचित भी कर दिया गया है। इसके लिए नगर निगम रूपरेखा तैयार करेगा। सभी पार्षदों की ओर से मामले पर सिफारिशें आने के बाद इस पर आगामी कार्रवाई की जा सकती है।

सूत्र बताते हैं कि इस राशि से हर वार्ड के लिए या तो अलग-अलग राशि जारी की जा सकती है या पूरे शहर के वार्डों के लिए ऐसी डी.पी.आर. तैयार की जा सकती है जिसके तहत हर वार्ड में 2 लाख रुपए खर्च किया जा सके। नगर निगम 2 लाख की राशि पर्यावरण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन टैक्स से आने वाली राशि जारी करेगा। हालांकि खर्च होने वाली राशि के लिए पार्षद ही सिफारिश करेंगे। इसके तहत पार्क विकसित करने और अन्य प्रकार की पर्यावरण गतिविधियां शामिल होंगी।

Related posts