शिमला। मनचलों को सबक सिखाने के लिए सरकारी स्कूलों की छात्राओं को इन दिनों प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दिल्ली में हुए गैंगरेप मामले और आए दिन छात्राओं-महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) शामलाघाट के साथ किए गए निजी संस्था के इकरार के तहत निजी संस्था हेल्प सोशल आर्गेनाइजेशन घणाहट्टी के प्रशिक्षक महज चार घंटे के प्रशिक्षण में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे हैं। 13 फरवरी से शुरू किए गए…
Read MoreCategory: Shimla
मशोबरा शिफ्ट होगा निवेदिता नर्सिंग कालेज!
शिमला। सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कालेज को आईजीएमसी से मशोबरा शिफ्ट करना प्रस्तावित है। इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक के साथ हुई बैठक में कालेज में पेश आ रही दिक्कतों के बारे में चर्चा की गई। बजट की व्यवस्था पर भी बात की गई। छात्रावास की कमी को लेकर सवाल उठाए गए। कहा गया कि कालेज के अनुरूप जगह नहीं है, इस कारण छात्राओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बैठक में सुझाव दिए गए कि छात्रावास के तौर पर डेंटल कालेज के पुराने भवन को इस्तेमाल किया…
Read Moreमहिला आयोग पहुंची मियां-बीवी की अनबन
शिमला। राज्य महिला आयोग ने कोर्ट लगाकर शिमला के मामलों की सुनवाई की। सभी मामले मियां-बीवी के बीच अनबन के रहे। महिला आयोग पहुंची शिमला की एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि वह मुझे और मेरे दो बच्चों को खर्चा नहीं देते। तलाक के लिए मुझे मुझ पर दबाव डाला जाता है। मेरा पति दूसरी शादी करना चाहता है। पति के माता पिता भी साथ मिले हुए हैं। महिला आयोग की ओर से अगले कोर्ट में युवक के माता-पिता को बुलाने का फैसला लिया गया। इस मामले…
Read Moreशिमला शहर में पीलिया की दस्तक
शिमला। शिमला शहर में पीलिया ने दस्तक दे दी है। शहर के उप नगर कसुम्पटी से अब तक सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान एक दर्जन से अधिक मरीज दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को भी डीडीयू अस्पताल में तीन मरीज पहुंचे। इनमें से दो मरीज कसुम्पटी इलाके के रहने वाले हैं। जिला स्वास्थ्य महकमे की ओर से अब तक मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया है। वह किसी भी जानकारी से इंकार कर रहे हैं। पीलिया के बढ़ रहे मामलों…
Read Moreमहिला पार्षदों का एमसी की कमेटियों में दबदबा
शिमला। नगर निगम की कमेटियों में महिलाओं का दबदबा बन गया है। वित्त, योजना और सामाजिक न्याय में अब महिला पार्षद अहम भूमिका निभाएंगी। शुक्रवार को निगम की विशेष बैठक में सभी कमेटियों का सर्वसम्मित से गठन किया गया। कांग्रेस, भाजपा और माकपा के पार्षदों ने एका दिखाते हुए मिसाल कायम की। पार्षद सरोज ठाकुर, सत्या कौंडल, उमा कौशल और ऊषा लखनपाल को वित्त और योजना कमेटी का सदस्य बनाया गया। पार्षद भारती सूद, कल्याण चंद, प्रवीण कुमार और सुषमा कुठियाला को सामाजिक न्याय कमेटी का सदस्य बनाया गया। जनरल…
Read Moreहिमपात : एनएच-22 पर बसें बंद
शिमला। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार सुबह से बने गुमसुम मौसम के बाद दोपहर को कुफरी, नारकंडा, ठियोग और चौपाल के साथ ही ऊपरी शिमला में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। साढ़े तीन बजे के बाद कुफ री-फागू से आगे राष्ट्रीय उच्च मार्ग-22 पर निगम की बसों के साथ अन्य वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। ऊपरी शिमला को जोड़ने वाली इस मुख्य सड़क के बंद होने से निगम की बसों को रामपुर की ओर वाया मशोबरा-बसंतपुर भेजा गया। साढ़े चार बजे बसंतपुर होकर निगम की बसें…
Read Moreएक्सिलेंस कॉलेज के विकास को पुराने छात्र एकजुट
शिमला। सेंटर आफ एक्सिलेंस संजौली ने पुराने छात्रों को एक मंच पर लाने के लिए पहल करते हुए ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की पहली बैठक आयोजित की। इसमें एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में 40 से अधिक पुराने छात्राें ने हिस्सा लिया। इनमें कई अफसर शामिल हुए। अब तक एसोसिएशन में 70 से अधिक लोग पंजीकृत हो चुके हैं। शिक्षा निदेशक उच्च डा. दिनकर बुराथोकी ने भी 70 के दशक में यहां से स्नातक की डिग्री पूरी की थी। उन्होंने अपने कॉलेज में बिताए समय के अनुभवों…
Read More24 पेटी शराब के साथ दो काबू
रामपुर बुशहर। स्थानीय पुलिस ने बजीरबावड़ी के पास एक गाड़ी से देसी और अंग्रेजी शराब की 24 पेटियां बरामद कीं। वीरवार रात नाके पर पकड़ी शराब के साथ पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस थाना प्रभारी संगत राम नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब रात को बजीरबावड़ी में नाका लगाया था तो दत्तनगर की ओर से आ रही एक गाड़ी की शक के आधार पर तलाशी…
Read Moreस्टोक्स से मिले तीन पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल
शिमला। बागवानी एवं सिंचाई मंत्री विद्या स्टोक्स से शुक्रवार को ठियोग की तीन पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल मिले। ठियोग ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन नाथूराम और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंवर रघुवीर सिंह की अगुवाई में विद्या स्टोक्स से मिले। इन तीन पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने स्कूलों के स्तरोन्नयन के लिए उनका आभार जताया। ये पंचायतें क्यार, टियाली और नहौल सौंथल हैं। क्यार में जहां आठवीं कक्षा तक चल रहे स्कूल को स्तरोन्नत कर दसवीं कर दिया गया है, वहीं टियाली और नहौल स्कूल की जमा दो की…
Read Moreझाकड़ी से आगे नहीं जा पाया हेलिकाप्टर
रामपर बुशहर। किन्नौर घाटी के लियो और नाको में फंसे लोगों को निकालने के लिए जा रहा हेलिकाप्टर झाकड़ी से आगे नहीं जा सका। रामपुर से बारह लोगों को लेकर जा रहा हेलिकाप्टर मौसम खराब होने के चलते झाकड़ी से फिर लौट कर रामपुर आ गया। चौपर भारी बर्फबरी में किन्नौर के लियो और नाको में फंसे लोगों को लाने के लिए जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारी बर्फबारी के चलते किन्नौर और लाहौल स्पीति और अन्य क्षेत्रों में छात्र और मरीज फंसे हुए हैं। इसके अलावा रामपुर में…
Read More