स्की विलेज बनाने के लिए कंपनी को बुलावा

शिमला। हिमाचल सरकार ने फोर्ड कंपनी को स्की विलेज लगाने के लिए बुलावा भेजा है। भाजपा विधायक सतपाल सत्ती के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार ने मैसर्ज हिमालयन स्की विलेज कंपनी को परियोजना लगाने संबंधी अपने इरादे की पुष्टि करने के लिए इसी महीने पत्र भेजा है। अभी इसका जवाब नहीं आया है। जवाब में कहा गया है कि 2007 में कंपनी की ओर से दी गई डीपीआर के मुताबिक यह प्रोजेक्ट कुल 116 हेक्टेयर जमीन में स्थापित होना है। इसमें से 68.2 हेक्टेयर…

Read More

चोरी करने का आरोप लगाने वाला डाक्टर फंसा

शिमला। आईजीएमसी में एक प्रोफेसर ने आपरेशन थियेटर से 45 हजार चोरी होने की बात कहकर हड़कंप मचा दिया। संबंधित डाक्टर ने संदेह चतुर्थ श्रेणी की एक महिला कर्मचारी सहित दो कर्मचारियों पर जताया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की और उनके घरों की तलाशी भी ली लेकिन कहीं भी पैसा नहीं मिला। इसी दौरान पैसा डाक्टर को अपने पास ही मिल गया जो वह रखकर भूल गए थे। इसके बाद डाक्टर की बोलती बंद हो गई और कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।…

Read More

बागवानों को अदानी का एक और झटका

रोहड़ू। बागवानों को अदानी ने एक और झटका दे दिया है। अदानी ग्रुप ने सीए स्टोर में सेब की खरीद पर अब तीन रुपये प्रति किलो कटौती कर दी है। तीन दिन में अदानी ने पांच रुपये की कटौती की है। इससे पहले 26 अगस्त को दो रुपये प्रति किलो दाम घटा चुके हैं। एक पेटी सेब में बागवानों को अब एक सौ बीस रुपये का नुकसान होने वाला है। अदानी सीए स्टोर में दाम घटने के बाद फिर मंडियों में भी दाम गिरने की संभावना है। अदानी एग्री फ्रेश…

Read More

भाजपा दो को रामपुर में बोलेगी हल्ला

रामपुर बुशहर। भाजपा दो सितंबर को आम लोगों को साथ लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। प्रदर्शन में सेब सीजन के लिए पुख्ता इंतजाम न करने सहित अन्य जन विरोधी नीतियां लागू करने के लिए सरकार की आलोचना की जाएगी। भाजपा नेता पीएस द्रैक ने शुक्रवार को रामपुर में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामपुर ही नहीं, पूरे हिमाचल की जनता इस समय त्रस्त है लेकिन सरकार के मंत्री और विधायक मस्त हैं। सेब सीजन के लिए पुख्ता इंतजाम की बात कही गई थी, लेकिन…

Read More

डेढ़ सौ दवाओं के रेट गिरे

शिमला। हिमाचल में 151 दवाओं के रेट गिर गए हैं। यह गिरावट कई दवाओं के मूल्यों में 60 फीसदी तक भी आई है। दवा कंपनियों को नए निर्धारित रेट पर 151 दवाएं बेचने के लिए दी गई अवधि बुधवार को पूरी हो गई। वीरवार से नए रेट तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। इसके बाद अब अगर दवा विक्रेता पुराने रेट पर दवाएं बेचेंगे, तो उन पर कार्रवाई होगी। उनका लाइसेंस जब्त होगा। जुर्माना भी हो सकता है। केंद्र सरकार के आदेश के बाद 28 अगस्त के बाद 151…

Read More

छात्रों को स्कूल प्रबंधन ही देगा किताबें

शिमला। प्रदेश के जमा दो स्कूलों में वोकेशनल कोर्सों के नाम पर शुरू पांच विषयों की किताबें फिलहाल छात्र-छात्राओं को बाजार में नहीं मिलेंगी। स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्रों को पढ़ने के लिए ये किताबें लाइब्रेरी से इश्यू की जाएंगी। कोर्स खत्म होने या कक्षा पास करने के बाद छात्रों को किताबें स्कूल को वापस करनी होंगी। जमा एक और दो में शुरू किए गए पांच वोकेशनल कोर्सों की किताबें फिलहाल बाजार में नहीं मिलेंगी। पुणे की एक निजी कंपनी इन किताबों की सप्लाई विभाग को करेगी। उच्च शिक्षा…

Read More

फिर बदले जाएंगे टीजीटी शिक्षक

शिमला। हिमाचल के स्कूलों में तैनात टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) को फिर से बदलने की तैयारी है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट है कि कम छात्रों वाले स्कूलों में तैनात टीजीटी शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में भेजा जाएगा। दो दिन में जिला उपनिदेशकों को स्कूलों से बच्चों की संख्या और शिक्षकों की संख्या का पूरा आंकड़ा भेजना होगा। इससे प्रदेश के एलीमेंटरी और हाई स्कूलों में तैनात 18 हजार से ज्यादा टीजीए शिक्षक प्रभावित होंगे। दो साल पहले ही विभाग में पहली बार शिक्षकों का…

Read More

सड़क हादसे में दंपति की मौत

रामपुर बुशहर। झाकड़ी में रेहड़ी मार्केट के पास एक कार अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे से नीचे लुढ़क गई। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक झाकड़ी से रामपुर की तरफ आ रही एचपी71-1895 नंबर की कार डीपीएस स्कूल जाने वाली सड़क के साथ लगती रेहड़ी मार्केट के पास एनएच से नीचे लुढ़क गई। कार कई पलटे…

Read More

रूसा का विरोध करने वाले कामचोर : वीरभद्र

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के सम्मान समारोह में कहा कि रूसा का विरोध करने वाले कामचोर हैं। इस सिस्टम को वर्षों पहले विदेशों ने लागू कर दिया था। हिमाचल में पढ़ाई का स्तर बेहतर बनाने के लिए अब लागू किया है। इस सिस्टम से छात्रों को ज्यादा पढ़ना होगा और शिक्षकों को ज्यादा पढ़ाना होगा। इसका विरोध वही कर रहे हैं, जो कामचोर हैं। उन्होंने दावा किया कि छह माह में परीक्षाएं होने से छात्रों को ज्यादा समय पढ़ाई पर देना होगा। युवाओं को इस…

Read More

एचपीसीए केस में जल्द नामजद होंगे आरोपी

शिमला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) मामले में शीघ्र ही कई आरोपी नामजद होंगे। एक अगस्त को एफआईआर दर्ज करने के 25 दिन बाद जांच में विजिलेंस को कई अहम सबूत हाथ लगे हैं, जो केस में आरोपियों को नामजद करने के लिए पर्याप्त हैं। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार इस मामले में कुछ दिनों में कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। विजिलेंस ने एचपीसीए के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 120बी और पीसी एक्ट की धारा 13(2) के तहत मामला दर्ज किया है। एचपीसीए का कानपुर में जिस…

Read More