शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिक्षण संस्थानों में किसी भी तरह की हिंसा को स्वीकार न करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकारी या निजी विश्वविद्यालय से लेकर महाविद्यालयों में किसी छात्र के कमरे में डंडे, रॉड या कोई भी हथियार मिलता है तो उसे तत्काल हॉस्टल से बाहर करें। दूसरी बार हिंसा में शामिल होने पर शिक्षण संस्थान से निकाल दिया जाए। वह प्रदेश विवि में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि थे। मुख्यमंत्री शिक्षण संस्थानों में हो रही हिंसा पर काफी तल्ख दिखे।…
Read MoreCategory: Shimla
गेयटी थियेटर में गूंजा…ख्वाजा मेरे ख्वाजा
शिमला। गेयटी थियेटर में ‘ख्वाजा मेरे ख्वाजा..दमादम मस्त कलंदर..लाली मेरे लाल की…’ जैसे कई रूहानी कव्वालियों और गीतों ने खूब धमाल मचाया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की लंबी उम्र की दुआ के लिए भी कव्वालों ने कव्वालियां गाईं। इस कार्यक्रम में सूफी संतों के गीत चले और कबीरदास के भजन भी गाए गए। मुस्लिम समुदाय की ओर से रखे गए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सम्मान समारोह में रविवार को गेयटी थियेटर का पूरा सभागार कव्वालियों की धमक से झूम उठा। इसमें कई दर्शक तो एकदम भावविभोर हो गए। दिल्ली-मुंबई में पेशकश…
Read Moreउमस और बारिश से फैल रहा है रोग
रोहडू। क्षेत्र के अधिकांश बागीचे मार्सोनिना और आल्टर्नेरिया रोग की चपेट में आ गए हैं। वातावरण में अधिक उमस होने तथा लगातार हो रही वर्षा के कारण रोग तेजी से बढ़ रहा है। इस रोग से बगीचों में समय से पूर्व पतझड़ शुरू हो जाता है। विशेषज्ञों ने बागवानों को बगीचों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। वातावरण में उमस के कारण सेब बगीचों में आल्टर्नेरिया व मार्सोनिना रोग ने दस्तक दे दी है। कई बगीचों में आल्टर्नेरिया रोग पनप रहा है, तो किसी बगीचे में…
Read Moreकोर्ट के बाहर निपटा डाले तीन मामले
रामपुर बुशहर। स्वास्थ्य विभाग ने कानून को ताक पर रख कर गुटखा, खैनी पकड़े जाने के तीन मामलों को न्यायालय के बाहर ही निपटा डाला। जबकि ये मामले एक्ट के सेक्शन 3 (55) में आते हैं और रेगुलेशन 2.3.4 में स्पष्ट किया गया है कि यह मामले किसी भी हाल में कोर्ट के बाहर खत्म नहीं किए जा सकते हैं। इसके चलते ये मामले सीजेएम कोर्ट में पेश करना अनिवार्य थे। जहां आरोपी को छह माह से लेकर उम्र कैद तक की सजा और एक से दस लाख रुपये तक…
Read Moreविस्थापितों को न्याय मिलने की उम्मीद
रामपुर बुशहर। करीब दो दशक से अपने हक के लिए लड़ रहे नाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट के विस्थापितों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। विस्थापितों को हक दिलाने के लिए प्रदेश उच्च न्यायालय आगे आया है। विस्थापितों ने कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। इसे मंजूर करते हुए हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को इस दिशा में उचित कदम उठाने के आदेश दिए हैं। झाकड़ी प्रोजेक्ट से 480 परिवार विस्थापित हुए थे। आरएंडआर योजना के तहत प्रबंधन ने प्रत्येक विस्थापित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वायदा किया…
Read Moreटोल फ्री नंबर पर दूर करें शंका
शिमला। प्रदेश लोकसेवा आयोग अब आनलाइन फार्म भरवाने में अभ्यर्थियों की मदद करेगा। इसके लिए आयोग ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। शनिवार को आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर ने यह नंबर 1800-180-8004 जारी किया। उन्होंने कहा कि आयोग के कार्यालय में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक एक केंद्र कार्यरत रहेगा। यहां इच्छुक उम्मीदवारों के प्रश्नों के उत्तर अनुभवी कर्मियों की ओर से दिए जाएंगे। तोमर ने कहा कि टोल फ्री नंबर की यह सुविधा प्रदेश के उन सभी अभ्यर्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी, जिन्हें…
Read Moreग्रामीण करेंगे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण
शिमला। सबसे अधिक जैव विविधता वाले हिमाचल के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए 3250 बीएमसी (बायो डायवर्सिटी मैनेजमेंट कमेटी) का गठन होगा। राज्य जैव विविधता बोर्ड ने फिलहाल 31 कमेटियों का गठन किया है। प्रदेश की हर पंचायत में एक कमेटी के गठन का लक्ष्य रखा गया है। ये कमेटियां पंचायत स्तर पर जंगलों में पाई जाने वाली जड़ी बूटियों से लेकर पशु व पक्षियों के संरक्षण के लिए कार्य करेंगी। पंचायत प्रधान सहित गांव का कोई भी महिला व पुरुष इसके सदस्य बन सकते हैं। ये कमेटियां जड़ी-बूटियों…
Read Moreशिक्षक की गिरफ्तारी के लिए धरना
रामपुर बुशहर। सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने निरमंड में जमकर हल्ला बोला। ग्रामीणों ने तहसीलदार निरमंड के माध्यम से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसके बाद लोगों ने स्कूल पहुंच कर खूब हल्ला बोला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आने वाले सोमवार को उपायुक्त कुल्लू का घेराव किया जाएगा। लोगों ने साफ कर दिया है कि अगर आरोपी शिक्षक की जल्द गिरफ्तारी…
Read Moreरोहल संपर्क सड़क पांच दिन से बंद
रोहडू। रोहल संपर्क मार्ग पांच दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाया है। मार्ग बंद होने के कारण सेब की हजारों पेटियां क्षेत्र में ही फंस गई हैं। सेब सीजन चरम पर है, ऐसे में सड़क बंद होने से बागवानाें की चिंता और बढ़ गई है। हालांकि, लोनिवि सड़क बहाल करने के कार्य में जुटा है, लेकिन अभी सड़क बहाल नहीं हो पाई है। भारी भूस्खलन से रोहल सड़क पर वाहनों की आवाजाही पांच दिन से बंद है। सड़क बंद होने से सेब की हजारों पेटियां फंस गई हैं। बागवान…
Read Moreरिज पर लीपापोती कर पूरी की ड्यूटी
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान पर पड़े गड्ढे को अगले दिन कंकरीट से भरकर नगर निगम ने ड्यूटी पूरी कर ली। तिब्बती मार्केट की ओर से वायर क्रेट लगाने की तैयारियां की गई हैं। रिज मैदान पर पड़ी दरारों को हमेशा की तरह सीमेंट लगाकर ढक दिया गया है। अंडरग्राउंड शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कर रिज मैदान का संरक्षण करने का राग दोबारा से दोहराना भी नगर निगम ने शुरू कर दिया है। कमजोर पड़ रहे डंगों को बचाने के लिए वायर क्रेट लगाने के प्राक्कलन तैयार करने में नगर निगम…
Read More