शिमला। हिमाचल विधानसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकार हिमाचल में नए स्कूल खोलने या अपग्रेड करने के मानक बदलेगी। इस बारे में विचार चल रहा है। नए मानक बनाते समय जन प्रतिनिधियों के सुझावों पर भी गौर किया जाएगा। सीएम सदन में प्रश्नकाल के दौरान विधायक आशा कुमारी के सवाल का जवाब दे रहे थे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि इससे पहले नए स्कूलों की मैपिंग पर काम वर्ष 2010-11 में हुआ था। ये मानक वर्तमान में भी हैं। सरकार ने अब तक 46 प्राइमरी स्कूल खोले…
Read MoreCategory: Shimla
भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
शिमला। कांग्रेस सरकार की कथित बदला-बदली के खिलाफ भाजपा की रैली में शिमला आए कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। हालांकि, शीर्ष भाजपा नेताओं और शिमला पुलिस के संयम से लाठीचार्ज या बड़ा टकराव टल गया। भाजपा ने चौड़ा मैदान स्थित अंबेडकर चौक पर सरकार के खिलाफ रैली की। इसे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सांसद वीरेंद्र सांसद आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद कार्यकर्ता विधानसभा की ओर बढे़। विधानसभा के मुख्य गेट के चौराहे पर शिमला पुलिस ने बेरिकेड लगा रखे…
Read Moreसेंट बीड्स में अंतरराष्ट्रीय सेमीनार शुरू
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज शिमला में महिला सशक्तिकरण विषय पर शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय सेमीनार में देश-विदेश से आए विशेषज्ञों ने मंथन शुरू किया। सेमीनार का शुभारंभ परिवहन खाद्य आपूर्ति एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने किया। कॉलेज प्राचार्य (सिस्टर) डा. बीना जॉन, कॉलेज की सुपीरियर और कॉलेज मैनेजर सिस्टर लोरेंस सहित समस्त स्टाफ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। सेमीनार में प्रो. पाम राजपूत चेयरपर्सन हाई लेवल कमेटी ऑन स्टेट्स आफ वुमन भारत सरकार और सेंट्रल मॉनिटरिंग कमेटी महिला सशक्तिकरण सदस्य ने विचार रखे। इन्होंने महिलाओं की स्थिति पर विचार…
Read Moreआरकेएमवी में मनाया जीत का जश्न
शिमला। आरकेएमवी में छात्र संघ चुनाव में विजयी रहे एसएफआई के पैनल की जीत की खुशी में डीजे पार्टी का आयोजन किया गया। एक से चार बजे तक लगातार पहाड़ी नाटियों और पंजाबी गीतों पर छात्राएं झूमती रहीं। जीत के जश्न के दौरान कॉलेज की कक्षाएं बंद रहीं। डीजे पर बज रही मिलिये तू कोए बरशो बासिए…., ठियोगो रो घाटो और पंजाबी गीत गबरू…, चिट्टे सूट ते दाग पे गया.. पर छात्र जमकर झूमे। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विजयी उम्मीदवार भी झूमीं। अध्यक्ष पद पर विजयी रही पायल…
Read Moreबीडीओ दफ्तरों में बिना खर्चे पड़े हैं 100 करोड़
शिमला। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने सवाल उठाया कि सरकार की ओर से दिए गए जवाब से स्पष्ट है कि बीडीओ दफ्तरों में करीब 100 करोड़ रुपये बिना खर्चे पड़े हुए हैं। अकेले ऊना में ही 65 लाख अनस्पेंट है। इसका सबसे बड़ा कारण रेत-बजरी की किल्लत और तस्करी है। पंचायतें निर्माण कार्य नहीं करवा पा रही हैं। 1200 रुपये का रेट का ट्रैक्टर यदि पकड़ा जाए तो 1500 रुपये जुर्माना भरना पड़ रहा है। ऐसे में काम प्रभावित हो रहा है। क्यों न सरकार पंचायत प्रधानों…
Read Moreकैदी नहीं ले सकते आरटीआई से सूचना
शिमला। सजा काट रहे कैदियों को आरटीआई के तहत जानकारी लेने का अधिकार नहीं है। कैदी केवल अपने अधिकारों से संबंधित जानकारी ही आरटीआई के तहत ले सकते हैं। हाल ही में राज्य सूचना आयुक्त ने सब जेल हमीरपुर के एक अंडर ट्रायल बंदी करण ठाकुर की अपील खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया है। इस शॉर्ट ऑर्डर में आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि सजा के दौरान कैदी के अधिकार संस्पेंड रहते हैं। कर्ण ने जेल में लगे कैमरों में आए खर्चे और उसके कुछ फुटेज मांगे थे। उसने…
Read Moreसोमवार को प्रदेश भर में नहीं चलेंगी निजी बसें
शिमला। निजी बस ऑपरेर्ट्स ने परिवहन मंत्री जीएस बाली की हड़ताल वापसी की अपील खारिज कर दी है। 26 अगस्त को प्रदेशव्यापी हड़ताल करने का फैसला किया है। निजी बस आपरेर्ट्स की संयुक्त समन्वय समिति के सदस्य पंकज चौहान ने बताया कि सरकार के सभी अधिकारियों से वे अपनी मांगों को लेकर कई बार मिल चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं दिख रही है। ऐसे में परिवहन मंत्री की हड़ताल वापसी की अपील को मानने का कोई मतलब ही नहीं बनता है। उन्होंने बताया कि वे…
Read Moreएचपीयू ने दिया सुपर गोल्डन चांस
शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय से बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में फेल विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। दो बार अनुपूरक परीक्षाएं उत्तीर्ण न करने वाले छात्रों को तीसरा सुपर गोल्डन चांस मिला है। सितंबर-अक्तूबर 2013 में आयोजित की जाने वाली अनुपूरक परीक्षा के दौरान बीए, बीएससी और बीकॉम की सभी कक्षाओं के उन छात्रों को एक विशेष अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिनकी उपलब्ध दो अवसरों में यह परीक्षाएं उत्तीर्ण नहीं हो पाई हैं। परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को 9 सितंबर तक फार्म जमा…
Read Moreदालचीनी के सैंपल फेल, डेढ़ लाख जुर्माना
शिमला। राजधानी में नकली दालचीनी बेचने वाले तीन कारोबारियों पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा ने पिछले माह संजौली और ढली से दालचीनी के सैंपल भरे थे। सैंपल फेल होने पर नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के कोर्ट ने तीनों कारोबारियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। न्यू फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के तहत कारोबारियों पर कार्रवाई की गई है। आरटीआई एक्टिविस्ट सुबोध ने हिमाचल सरकार के प्रधान सचिव स्वास्थ्य और निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं को पर्यावरणविद सुनीता नारायण…
Read Moreकल्याणपुर में हजारों की चोरी
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत वार्ड-एक के कल्याणपुर में भी चोरी हुई है। वीरवार रात हुई चोरी की इस घटना में चोर एक मकान से 18 हजार की नकदी समेत सोने की एक चैन, दो टॉप्स और एक अंगुठी उड़ा ले गए। शिकायतकर्ता सुरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके तफ़्तीश शुरू कर दी है। एसडीपीओ सुनील नेगी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Read More