रातभर जाम में फंसे रहे सेब से लदे ट्रक

जुब्बल (शिमला)। शिमला-हाटकोटी राजमार्ग पर वीरवार रात भर सेब से लदे ट्रक जाम में फंसे रहे। सड़क की खस्ता हालत के चलते इस पर सफर करना जोखिम भरा है। सड़क पर गड्ढे होने के साथ ही यह दलदल में तबदील हो गई है। सेब सीजन के चलते वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोहडू और जुब्बल से शिमला की ओर जाने वाले वाहनों को वीरवार को करीब बारह घंटे जाम में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला-हाटकोटी राजमार्ग पूरी तरह गड्ढों और दलदल में तबदील…

Read More

ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

जुब्बल (शिमला)। शराचली क्षेत्र के तहत भोलाड़ नाला के समीप पोक्टा मार्ग पर शुक्रवार को एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे ट्रक नंबर एचपी 63-4041 सेब लादने के लिए पोक्टा की ओर जा रहा था। इसी बीच भोलाड़ नाला से कुछ मीटर आगे पोक्टा संपर्क मार्ग पर ट्रक…

Read More

लाखों के मोबाइल और लैपटाप चोरी

रामपुर बुशहर। मुख्य बाजार रामपुर में एक दुकान में चोरी हो गई। चोर दुकान से 85 मोबाइल के अलावा 16 लैपटाप और 14 डिजिटल कैमरे उड़ा ले गए। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। चोरी मुख्य बाजार में स्थित विपुल सूद पुत्र रघुनंदन सूद की दुकान में हुई। सुबह नौ बजे के करीब जब मालिक ने दुकान खोली तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को…

Read More

26 अगस्त को नहीं चलेंगी निजी बसें

रामपुर बुशहर। माता भीमाकाली निजी बस यूनियन की बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 अगस्त को बस ऑपरेटर एक दिन की हड़ताल करेंगे। यह हड़ताल 24 घंटे की होगी। अगर इसके बाद भी सरकार ने बस किराया नहीं बढ़ाया तो यूनियन आने वाले दिनों में और उग्र आंदोलन करेगी। यूनियन का कहना था कि हर माह तेल के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन बस किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। बैठक यूनियन के अध्यक्ष खेल चंद नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। वहीं, बैठक…

Read More

भूस्खलन से आधा दर्जन घरों को खतरा

रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के धमवाड़ी में पुल के पार करीब छह घरों को भूस्खलन के कारण खतरा पैदा हो गया है। बरसात के मौसम में लोगों के घरों में लगातार दरारें बढ़ रही हैं। एक परिवार ने अपना घर खाली करके लोगों के घरों में शरण ली है। प्रभावितों ने प्रशासन से राहत की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों बारिश के बाद धमवाड़ी के कई घरों को खतरा पैदा हो गया था। अब बारिश के बाद छह घरों में दरारें पड़ने लग गई हैं। ढहने की…

Read More

रामपुर प्रोजेक्ट में उत्पादन दिसंबर तक

रामपुर बुशहर। एसजेवीएन लिमिटेड के रामपुर प्रोजेक्ट में विद्युत उत्पादन अब दिसंबर तक शुरू हो पाएगा। मुख्य टनल के कार्य में आई दिक्कतों के चलते निर्माण कार्य निर्धारित लक्ष्य से तीन माह आगे खिसक गया है। प्रोजेक्ट को तैयार करने का लक्ष्य सितंबर 2013 निर्धारित किया था। प्रोजेक्ट प्रमुख केके गुप्ता ने वीरवार को प्रोजेक्ट विजिट के दौरान पत्रकारों को बताया कि मुख्य टनल में कंकरीटिंग का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। वहीं, पावर हाउस में चार मशीनें स्थापित कर दी गई हैं जबकि दो का कार्य प्रगति…

Read More

कोटखाई में लगी सेब प्रदर्शनी

कोटखाई (शिमला)। एसबीआई कोटखाई शाखा की ओर से सेब की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें करीब डेढ़ सौ बागवानों ने भाग लिया। इस दौरान रॉयल डिलीशियस, टॉप रेड, वांश डिलीशियस, रेड चीफ , ओरगन सपर, सुपर चीफ, स्कारलेट स्पर, वाशिंगटन स्पर, अर्ली रेड, गोल्डन डिलीशियस, स्कारलेट गाला, गैल गाला, रॉयल गाला सेब प्रदर्शनी में लगाए गए। इसके अलावा नाशपाती की भी विभिन्न किस्मों को भी प्रदर्शनी में रखा गया। इस मौके पर रावमापा (कन्या) कोटखाई तथा डीएवी स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसके बाद शिमला…

Read More

शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए धरना

रामपुर बुशहर। सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने निरमंड में जमकर हल्ला बोला। ग्रामीणों ने तहसीलदार निरमंड के माध्यम से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसके बाद लोगों ने स्कूल पहुंच कर खूब हल्ला बोला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आने वाले सोमवार को उपायुक्त कुल्लू का घेराव किया जाएगा। लोगों ने साफ कर दिया है कि अगर आरोपी शिक्षक की जल्द गिरफ्तारी…

Read More

जनहित के लिए पांच बार बदली धारा 118

शिमला। राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने सदन में जानकारी दी कि 1972 से लागू हिमाचल प्रदेश अभिधृति एवं भू सुधार कानून की धारा 118 को अब तक पांच बार संशोधित किया गया है। उन्होंने दावा किया कि ये सभी संशोधन हिमाचल के लोगों को राहत देने के लिए ही किए गए। वह भाजपा विधायक रविंद्र रवि के सवाल के जवाब में बोल रहे थे। रवि ने पूछा कि इन संशोधनों के बहाने किन-किन लोगों को जमीन खरीदने की मंजूरी दी गई। जवाब में कौल सिंह ने कहा कि ये…

Read More

पीने लायक नहीं लक्कड़ बाजार के जल स्रोतों का पानी

शिमला। लक्कड़ बाजार बस स्टैंड स्थित पांच प्राकृतिक जल स्रोतों का पानी पीने लायक नहीं है। इन स्रोतों के पानी के सैंपल फेल हो गए हैं। नगर निगम अब बैम्लोई और हिमलैंड की तर्ज पर पांचों स्रोतों की फेंसिंग करेगा और पानी को कंस्ट्रक्शन के लिए बेचेगा। जांच रिपोर्ट में यहां के पानी में क्लोरीन की मात्रा शून्य है। इसके चलते प्राकृतिक स्रोतों में रिज टैंक से पानी लीक होकर आने की संभावना भी समाप्त हो गई है। उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों की फेंसिंग…

Read More