शिमला। सतोग से शिमला आ रही एक निजी बस छराबड़ा के समीप अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। बस सड़क से करीब पचास मीटर नीचे लुढ़क कर दो पेड़ों में अटक गई। हादसे में एक यात्री श्याम लाल (44) निवासी नहोल टियाली की मौत हो गई, जबकि 56 लोग घायल हो गए। चालक समेत तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। चालक के दो बच्चे भी बस में सफर कर रहे थे जो सकुशल हैं। चालक ही बस का मालिक बताया जा रहा है। घायलों को उपचार के…
Read MoreCategory: Shimla
कूड़ा देंगे तो इनाम, नहीं देंगे तो कार्रवाई
शिमला। डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन के लिए नई योजना तैयार की गई है। फैसला जनता के हाथ छोड़ा जाएगा। प्रतिदिन कूड़ा देने वालों को इनाम मिलेगा, तो कूड़ा न देने या मासिक शुल्क न देने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा देख रही सैहब सोसायटी ने हर माह अंतिम शनिवार को सभी वार्डों में ड्रा निकालने की योजना बनाई है। सोसाइटी शुल्क की एक रसीद उपभोक्ता को देगी जबकि दूसरी अपने रिकार्ड में रखेगी। माह के अंतिम शनिवार को रसीदों से ड्रा…
Read Moreएचपीयू के हर विभाग में बढ़ेंगी सीटें
शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय के हर विभाग में पांच-पांच सीटें बढ़ेंगी। कार्यकारी परिषद ने सीटें बढ़ाने के फैसले के लिए कुलपति को अधिकृत कर दिया है। विवि का 21वां दीक्षांत समारोह अक्तूबर या नवंबर में होगा। कॉलेजों में छात्र 26 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। प्रदेश के कॉलेजों में लागू राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) को भी ईसी ने मंजूूरी दे दी है। विवि के बारह सहायक प्रोफेसरों को प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत किया है। विवि में 23 क्लब या सोसाइटी बनाने का फैसला भी लिया। कुलपति प्रो. एडीएन बाजपेयी…
Read Moreअधूरा जवाब रखने के बाद जागे कौल
शिमला। मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल की शुरुआत सत्ता पक्ष के लिए अच्छी नहीं रही। लीज संबंधी एक सवाल लगने के बाद राजस्व मंत्री कौल सिंह को याद आया कि इसमें जवाब गलत चला गया है, इसलिए इसे विदड्रा कर लिया गया। सवाल चूंकि महेंद्र सिंह और सतपाल सत्ती ने पूछा था कि कितने लोगों को लीज पर जमीन दी गई और कितने मामलों में लैंड यूज चेंज किया गया? इसलिए हंगामा शुरू हो गया। भाजपा की ओर से विपक्ष के नेता धूमल ने कहा कि जब सवाल पटल…
Read Moreमस्ती टाइम ओवर, अब परीक्षा की घड़ी
शिमला। कॉलेजों में रूसा लागू होने के बाद पहली बार शैक्षणिक सत्र 2013-14 के लिए फर्स्ट मिड टर्म एग्जाम होंगे। राजधानी के प्रमुख कॉलेजों में 29 अगस्त और 2 सितंबर से परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षाएं आयोजित करने के लिए तीन दिन का समय रहेगा। कॉलेजों में इलेक्शन की खुमारी और मौज मस्ती का टाइम ओवर हो गया है। छात्र संघ चुनाव के बाद अब मौका है एग्जाम की तैयारी का। कॉलेजों में फर्स्ट मिड टर्म एग्जाम शुरू होने वाले हैं। खास बात यह है कि फर्स्ट मिड टर्म एग्जाम में…
Read Moreदोबारा दरका रिज मैदान
शिमला। पहाड़ी की रानी का दिल और देश-दुनिया के सैलानियों की पसंदीदा जगह ऐतिहासिक रिज मैदान फिर दरक गया है। वीरवार दोपहर बाद मैदान के एक कोने में बड़ा गड्ढा पड़ गया है। जमीन धंसने से मैदान में करीब 120 सेंटीमीटर चौड़ा और काफी गहरा गड्ढा बन गया है। जमीन धंसते समय एक महिला यहां से गुजर रही थी, जो बाल-बाल बच गई। नगर निगम ने हमेशा की तरह इस गड्ढे को भरने की बात कही है। यह वही हिस्सा है जिसकी दरारों को निगम प्रशासन कई बार कंक्रीट डालकर…
Read Moreएचपीयू में ‘कांग्रेस’ के हाथ मजबूत
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को बड़ी जीत मिली है। सात में से छह सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार काबिज हुए हैं। एक सीट पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को सफलता मिली है। माकपा समर्थित प्रत्याशी सभी सीटों पर चुनाव हार गए हैं। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हितेश्वर ठाकुर को 273 मत मिले जबकि माकपा समर्थित बिरमा चौहान को 121 और भाजपा समर्थित प्रेम राज को 88 वोट ही पड़े। आजाद प्रत्याशी संजीव कुमार को 15 मतों से ही…
Read Moreसीएम को खटके रवि और बिंदल
शिमला। विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निशाने पर भाजपा विधायक रविंद्र रवि और डा. राजीव बिंदल रहे। रविंद्र रवि जब लीज संबंधी सवाल को विदड्रा करने के खिलाफ बार-बार विरोध जता रहे थे, तो सीएम ने अपनी सीट से उठकर कहा – प्रेस गैलरी में देखकर मत उछला करो। इससे सदन में खूब ठहाके लगे। इसके बाद प्राकृतिक आपदा पर लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा के लिए डा. राजीव बिंदल सिरमौर जिला में हुई क्षति के बारे में बताने उठे तो उन्होंने कह दिया कि…
Read Moreबौंद्रा मंदिर लूट के मुख्य आरोपी नहीं चढ़े हाथ
रोहड़ू। बौंद्रा मंदिर बछुंछ में लूट और हत्या का मुख्य सरगना तक एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। अब मुख्य आरोपियों की तलाश करना पुलिस के लिए परेशानी बना हुआ है। आरोपियों के तार अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने की संभावना है। मुख्य सरगना की गिरफ्तारी से क्षेत्र के अन्य मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं के कई राज खुल सकते हैं। देवता बौंद्रा मंदिर में लूट और चौकीदार की हत्या में शामिल तीन आरोपी जेल पहुंच चुके हैं, लेकिन दो मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस…
Read Moreठियोग स्कूल को ओवरऑल बेस्ट का खिताब
ठियोग (शिमला)। रावमापा चियोग में चल रही अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। समापन पर एडीसी नरेश कुमार लट्ठ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस खेलकूद प्रतियोगिता में 22 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। इससे पहले प्रधानाचार्य भाग चंद ठाकुर ने मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता में रावमापा ठियोग की छात्राओं ने वॉलीबाल, बैडमिंटन और एकल गान में बाजी मारी। ठियोग स्कूल को ओवरऑल बेस्ट का खिताब दिया गया। कबड्डी में संधू स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए…
Read More