रामपुर ने जीता क्रिकेट स्पर्धा का खिताब

ज्यूरी (शिमला)। कोटला में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में टेक्नो ब्वायज रामपुर ने मूनलाइट क्लब ज्यूरी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। बुधवार देर शाम प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शरीक जिला परिषद सदस्य भूपेश धीमान ने विजेता-उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम विकास समिति कोटला के तत्वावधान में देरची मेले के उपलक्ष्य पर किया गया। मंगल चौहान क्रिकेट ओपन प्रतियोगिता के फाइनल में टेक्नोब्वॉयज रामपुर ने मूनलाइट यूथ क्लब ज्यूरी को दो रन से परास्त किया। मूनलाइट क्लब ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ…

Read More

कूट में पुल बहा, सैकडों भेड़ बकरियां फंसी

रामपुर बुशहर। 15/20 क्षेत्र के तहत आने वाली कूट पंचायत के खिउंचा में पुल बह जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कंडे की ओर जाने वाला रास्ता पूर्ण रूप से बंद हो गया है। लोगों रामनाथ बछेल, संत राम, दीप और कांशी राम नीटू का कहना है कि पुल के बह जाने से कंडा में लोगों की सैकड़ों भेड़ बकरियां फंसी हुई हैं। आजकल भेड़ बकरियों के ऊन काटने का समय है, लेकिन पुल बह जाने से लोग अपनी भेड़ बकरियों को अपनी दोगरी में…

Read More

अब आईटीआई में 26 तक लें प्रवेश

रामपुर बुशहर। राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अब 26 अगस्त तक प्रवेश लिया जा सकेगा। तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने प्रवेश की तिथि बढ़ा दी है। पहले एडमिशन लेने से वंचित रहे युवाओं को जहां एक और अवसर मिला है, वहीं संस्थानों के भीतर निर्धारित सीटें भरने की उम्मीद भी बंधी है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से विभिन्न ट्रेडों में कोर्स करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। तकनीकी शिक्षा निदेशालय सुंदरनगर ने संस्थानों में प्रवेश की तिथि 26 अगस्त तक बढ़ा दी है। इससे एडमिशन लेने से वंचित…

Read More

ब्रौनी खड्ड के पास बंद रहा एनएच-22

रामपुर बुशहर। झाकड़ी के पास लगती ब्रौनी खड्ड के पास एनएच सुबह करीब एक घंटे तक बंद रहा। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। ब्रौनी खड्ड के पास लगातार ल्हासे आने से यहां सड़क बंद हो रही है। वहीं वीरवार को सुबह भी ल्हासा आने से सड़क करीब एक घंटे तक बंद रही। लेकिन, एनएच प्राधिकरण ने मार्ग को बहाल कर दिया। एनएच के एक्सईएन पासंग नेगी का कहना है कि ब्रौनी खड्ड के पास लगातार ल्हासे आ रहे हैं। इसके चलते मार्ग कुछ…

Read More

रात भर जाम में फंसे रहे सैकड़ों लोग

रोहड़ू। स्थानीय सब्जी मंडी लोगों के लिए आफत बन गई है। यहां जाम लगना आम हो गया है। हालत यह है कि रात भर लोग जाम में फंस रहे हैं। इसके चलते लोगों को न खाना नसीब हो रहा है और न ही पीने के लिए पानी। मजबूरन लोगों को सारी रात जाम में गुजारनी पड़ रही है। यहां हर दिन पांच से छह घंटे जाम लगना आम हो गया है। बुधवार रात भर रोहड़ू सब्जी मंडी से महेंदली के बीच करीब पांच-छह घंटे तक परिवहन निगम की बसें, निजी…

Read More

शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप

कुल्लू/रामपुर बुशहर। निरमंड में सातवीं कक्षा की एक छात्रा से उसी स्कूल के शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। छात्रा के परिजनों की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है जबकि आरोपी शिक्षक फरार है। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त शिक्षक के खिलाफ पहले भी इस तरह के आरोप लगे हैं। इधर, ग्रामीणें ने वीरवार को स्कूल में पहुंच कर जमकर हंगामा किया। लेकिन, शिक्षक स्कूल में नहीं था। पुलिस से मिली जानकारी के…

Read More

भारी भूस्खलन से रोहल संपर्क सड़क बंद

रोहडू। चिड़गांव तहसील के तहत रोहल संपर्क मार्ग भारी भूस्खलन के चलते दो दिन से बंद पड़ा है। गुशाली डैम के समीप पूरा ढांक गिरकर सड़क पर आ गया है। इससे यातायात ठप पड़ा हुआ है। भूस्खलन के बाद भारी बारिश से सड़क पर पानी का तालाब बन गया है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से सेब की हजारों पेटियां क्षेत्र में ही फंस गई हैं। रोहल संपर्क मार्ग से रोहल पंचायत सहित गौंसारी पंचायत के एक दर्जन से…

Read More

नशे के दलदल में दम तोड़ने लगे नौजवान

शिमला। नशे के दलदल में फंसे नौजवान काल का ग्रास बन रहे हैं। हर साल औसतन शिमला में नशे के कारण बारह से पंद्रह युवाओं की मौतें हो रही हैं। स्कूल, कॉलेज के छात्र नशे के जाल में फंसते जा रहे हैं। नशे के सौदागरों पर शिकंजा कस पाना पुलिस के बूते से बाहर हो रहा है। मंगलवार को टुटू के जंगल में भी एक नौजवान का शव मिला। उससे भी नशे का सामान बरामद हुआ है। इसी तरह संजौली में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले 22 साल के…

Read More

अचानक फ्रंट फुट पर सीएम, सब हैरान

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अचानक फ्रंटफुट पर हैं। मानसून सत्र के पहले दिन सीएम ने विपक्ष के हर हमले को खुद संभाला। लंबे समय से चल रही खराब की सेहत की अटकलों के बीच इन तेवरों ने सबको हैरान कर दिया। भाजपा क्या, कई कांग्रेसी विधायक भी मुख्यमंत्री के नए मूड पर अचंभित थे। अब इसे चाहे मंडी उपचुनाव में मिली बड़ी जीत का असर कहें या कुछ और, लेकिन वीरभद्र सिंह सदन के भीतर से लेकर बाहर तक विपक्ष पर हमले बोलते रहे। सत्र शुरू होने से पहले बने…

Read More

200 से ज्यादा हो गए स्क्रब टायफस के मरीज

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में स्क्रब टायफस के मरीजों का आंकड़ा 200 से भी पार हो गया है। बुधवार को चौदह मरीजों में स्क्रब टायफस के लक्षण पाए गए हैं। सभी संदिग्ध मरीजों के टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं। दवाओं का स्टॉक पूरा है। जरूरतमंदों को दवाएं अस्पताल से ही दी जा रही हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि इस बीमारी की दवाएं सस्ती हैं। अस्पताल में दाखिल सभी मरीजों की हालत नियंत्रण में हैं। मामले बढ़ने के बाद चिकित्सकों को अतिरिक्त सतर्कता…

Read More