शिमला। टेट प्रोस्पेक्टस हजारों प्रार्थियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। प्रोस्पेक्टस में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में छूट की अवधि 30 अगस्त 2009 तक से पहले बीएड करने वाले प्रार्थियों को ही है। हालांकि, इसी साल बीएड की परीक्षा का परिणाम सितंबर महीने में घोषित हुआ है। इस साल बीएड करने वाले हजारों छात्र अब परेशानी में हैं। इसमें से कुछ छात्रों के अंक पचास फीसदी से कम हैं, उन्हें पहले तो उम्मीद थी कि उन्हें भी पांच फीसदी अंकों की छूट मिलेगी, लेकिन प्रोस्पेक्टस में छपी तिथि…
Read MoreCategory: Shimla
चंडीगढ़ में अपने हिस्से पर दावा नहीं करेगा हिमाचल
शिमला। हिमाचल सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि उसका ऐसा कोई विचार नहीं है कि वह पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के अनुसार चंडीगढ़ में अपने हिस्से के लिए दावा पेश करेगी। भाजपा विधायक रविंद्र रवि के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी गई है। सरकार की ओर से ऊर्जा मंत्री का कहना है कि सुप्रीमकोर्ट ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से हिमाचल को बढ़े हुए हिस्से का एरियर देने का फैसला 27 सितंबर, 2011 को दिया था। यह सेटलमेंट के लिए अभी सुप्रीमकोर्ट में ही विचाराधीन है।…
Read Moreहिमाचल में 22 जजों के तबादले
शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को 22 न्यायिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीके शर्मा को ऊना से धर्मशाला भेजा गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर सुशील कुकरेजा को रजिस्ट्रार (लीगल, शोध और नियम) हाईकोर्ट में , जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा वीरेंद्र सिंह को एचपी स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी का सदस्य सचिव लगाया है। ओएसडी लीगल रिसर्च एंड लॉ हाईकोर्ट रत्न सिंह को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना, सोलन के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र शर्मा को जिला…
Read Moreएमसी कर्मचारियों को बढ़कर मिलेगी सेलरी
शिमला। नगर निगम के 1400 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों को अगस्त की बढ़ी हुई तनख्वाह मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने जनवरी से आठ फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा की थी, जिसे निगम प्रशासन ने अमलीजामा पहना दिया है। महंगाई भत्ते की अगस्त की किस्त इस माह दिए जाने वाली तनख्वाह में जुड़कर आएगी। जनवरी से लेकर जुलाई की किस्त जीपीएफ में जुड़ेगी। महंगाई भत्ता देने के चलते नगर निगम पर सवा करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। करीब पंद्रह लाख की राशि का नकद भुगतान किया जाना है।…
Read Moreजेल की दीवार नहीं फांद सकेंगे मुजरिम
शिमला। प्रदेश की जेलों में सुरक्षा के हाइटेक इंतजाम होंगे। कारागारों में लेजर बीम सिस्टम सहित सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इसके लगने से कैदी जेल से फरार नहीं सके हैं। कैदी दीवार फांदने की कोशिश करेगा तो दीवारों पर लगा लेजर बीम बजना शुरू हो जाएगा। बीम कैदी के दीवार तक पहुंचने से पहले ही बज उठेगा। करीब 50 करोड़ रुपये का खर्च इस पर होगा। इसके अलावा जेलों के आधुनिकीकरण और सुधार के मद्देनजर करीब 30 तरह के कार्य होने हैं। इसके लिए जेल विभाग ने हाल ही में केंद्र…
Read More20 टैक्सियों के संचालन में हांफा एचआरटीसी
शिमला। राजधानी में चल रही एचआरटीसी टैक्सियां नियमों-कानूनों की धज्जियां उड़ा रही है। वरिष्ठ नागरिकों, अक्षम व्यक्तियों और छोटे बच्चों को सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू की गई एचआरटीसी टैक्सी सेवा ऑपरेटरों के लिए मोटी कमाई का जरिया बन गई हैं। 1900 से अधिक बसों का काफिला हांकने वाले एचआरटीसी मैनेजमेंट की 20 टैक्सियों के संचालन में हवा निकल गई है। न्यायालय और प्रदेश सरकार के सख्त निर्देशों के बाद भी राजधानी में एचआरटीसी टैक्सियों के संचालन का फायदा पात्र लोगों को नहीं मिल पा रहा। शहर में एचआरटीसी…
Read Moreक्राइस्ट चर्च में तीन दानपात्रों से नकदी चोरी
शिमला। रिज मैदान स्थित क्राइस्ट चर्च में मंगलवार रात चोरों ने सेंध लगाकर तीन दानपात्रों के ताले तोड़कर नकदी साफ कर दी। चोर खिड़की की जाली उखाड़कर और शीशा तोड़कर गली के रास्ते भीतर दाखिल हुए। दान पात्र में कितनी नकदी थी, इसका सही अनुमान नहीं लगाया जा सका है। चोरी का पता बुधवार सुबह चला। एक साल के भीतर इस चर्च में चोरी की यह तीसरी वारदात है। पुलिस के मुताबिक जिस जगह से चोर चर्च के भीतर दाखिल हुए, वह खिड़की जमीन से करीब चौदह फीट ऊपर है।…
Read Moreएक हजार भाजपाई जाएंगे शिमला
भल्याणी (कुल्लू)। जिला भाजपा 23 अगस्त को विधानसभा के घेराव की तैयारियों में जुट गई है। कुल्लू जिला से एक हजार भाजपा कार्यकर्ता शिमला जाएंगे। चार मंडलों के भाजपाई अपने-अपने क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में विधानसभा परिसर में पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र हुई भाजपा शुक्रवार को विधानसभा का घेराव करेगी। इसमें जिला केे एक हजार कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह तथा भाजपा के जिला महामंत्री भीम सेन शर्मा ने कहा कि मनाली मंडल से 300 कार्यकर्ता, कुल्लू मंडल से 300, बंजार तथा आनी…
Read Moreरामपुर प्रोजेक्ट को नोटिस देने की तैयारी!
रामपुर बुशहर। कुल्लू जिले के बायल में बन रहा रामपुर बिजली प्रोजेक्ट अवैध कब्जा कर निर्माण करने के मामले में घिरता नजर आ रहा है। प्रोजेक्ट निर्माण के लिए सरकार की ओर से प्रोजेक्ट प्रबंधन को कुल्लू जिले में जमीन दी गई थी। लेकिन, प्रोजेक्ट प्रबंधन ने नियमों को ताक पर रखकर शिमला जिला के तहत आने वाले दत्तनगर में करीब 20 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर वहां निर्माण कार्य किया है। इसका खुलासा आरटीआई से प्राप्त सूचना से हुआ है। इसके बाद वन विभाग ने इसके बारे में…
Read Moreजगह-जगह से धंस रहा एनएच-22
ज्यूरी (शिमला)। भारत तिब्बत हिंदुस्तान राष्ट्रीय राजमार्ग-22 भारी बारिश के कारण कई स्थानों से धंस चुका है। इससे एनएच कभी भी बंद हो सकता है। लेकिन, इतना कुछ होने के बावजूद एनएच प्राधिकरण मार्ग के रखरखाव के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं कर पा रहा है। वर्तमान में उक्त मार्ग रामपुर और ज्यूरी के बीच और निगुलसरी में कई जगह धंस चुका है। झाकड़ी के ब्रौनी नाले, गसो पुल, रतनपुर और मंगलाड पुल के पास सड़क को काफी नुकसान हो गया है। इन स्थानों में कई जगह सड़क धंस चुकी है।…
Read More